IPLNews

IPL 2022: हरभजन सिंह ने कहा मुंबई इंडियंस भविष्य के इस सितारे पर लगाए बोली

Share The Post

पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने आईपीएल 2022 मेगा नीलामी को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की है। हरभजन ने कहा है कि वह चाहते हैं, मुंबई इंडियंस एक युवा स्टार प्लेयर के लिए मेगा नीलामी में बोली लगाए।

गौरतलब है कि, हरभजन लंबे समय तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे हैं। और अब सन्यास ले चुके भज्जी ने कहा है कि मुंबई इंडियंस को बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को वापस खरीदना चाहिए। आगामी मेगा नीलामी के में वह एक बड़ा “भविष्य का सितारा” बनने जा रहे हैं।

Advertisement

उल्लेख है कि, ईशान किशन ने आईपीएल 2020 में मुंबई इंडियंस के खिताब जीतने के अभियान में एक प्रमुख भूमिका निभाई थी। क्योंकि, उन्होंने सबसे अधिक छक्कों के साथ टूर्नामेंट का अंत किया था। लेकिन, वह आईपीएल 2021 में अपने परिणाम को दोहरा नहीं पाए।

यही कारण है कि, मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2021 में वह परिणाम हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ा, जो उन्होंने आईपीएल 2020 में हासिल किया था।

Advertisement

हालांकि, ईशान किशन ने टूर्नामेंट के अंत में अपने फॉर्म में वापसी की और बैक टू बैक अर्द्धशतक बनाया था। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और मुंबई प्ले ऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी थी।

जब टीमें इस साल की मेगा नीलामी से पहले अपने रिटेंशन जारी कर रही थीं। तब यह उम्मीद की जा रही थी कि, ईशान किशन उन 4 खिलाड़ियों में से एक होंगे जिन्हें मुंबई रिटेन करेगा। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज करते हुए सूर्यकुमार यादव को रिटेन किया था।

Advertisement

इसके अलावा, ऐसा भी कहा जाता है कि, ईशान से अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने भी संपर्क किया था। क्योंकि, वे चाहते थे कि ईशान ड्राफ्ट पिक हों। लेकिन, शायद दोनों में वेतन को लेकर बात नहीं बनी होगी। इसलिए, ईशान को अब मेगा नीलामी में जाना पड़ा है।

Advertisement

 

हरभजन सिंह ने मुंबई इंडियंस के ट्वीट का दिया जवाब

मेगा ऑक्शन में ईशान किशन के लिए काफी दिलचस्पी होने वाली है। हालांकि, हरभजन सिंह चाहते हैं कि मुंबई इंडियंस बाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज के लिए भी बोली लगाए। दरअसल, मुंबई इंडियंस ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों से एक खिलाड़ी का नाम बताने को कहा था जिसे वे फ्रेंचाइजी में देखना चाहते हैं। हरभजन ने उस ट्वीट का हवाला देते हुए लिखा, ‘ईशान किशन फ्यूचर बिग स्टार’।

Advertisement

ईशान के लिए बहुत सारी फ्रेंचाइजी में दिलचस्पी होने का कारण यह है कि वह एक युवा विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। साथ ही, वह किसी भी टीम में लंबे समय तक रह सकते हैं। जोकि टीम बिल्ड के लिए बेहद आवश्यक है। साथ ही वह उन खिलाड़ियों में से हैं जो न सिर्फ ओपनिंग बल्लेबाजी कर सकते हैं। बल्कि, मध्यक्रम में भी खेल सकते हैं जैसा कि उन्होंने पिछले 4 साल से मुंबई इंडियंस के लिए किया भी है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button