Feature

शीर्ष 5 सबसे आम उपनाम वाले भारतीय क्रिकेटर

Share The Post

भारतीय टीम के क्रिकेटरों ने पिछले कुछ दशकों में बड़े पैमाने पर फैन फॉलोइंग हासिल की है। कपिल देव, सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग, सुनील गावस्कर और अन्य स्टार खिलाड़ियों के क्रिकेट जगत में आपार प्रशंसक हैं। इन खिलाड़िओं के बारे में एक दिलचस्प बात यह है कि इस उपनाम वाले दूसरे खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए अभी तक नहीं खेले हैं।

हालांकि आज इस आर्टिकल में, हम उन क्रिकेटरों के शीर्ष पांच सबसे आम उपनामों पर नज़र डालेंगे, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है।

Advertisement

कुमार – 4 क्रिकेटर्स

कुमार उपनाम वाले चार खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं। इस उपनाम वाले कुछ खिलाड़ियों में भुवनेश्वर कुमार, आर विनय कुमार और प्रवीण कुमार जैसे नाम शामिल है।

यादव – 5 क्रिकेटर्स

यादव उपनाम वाले पांच खिलाड़ियों ने टीम इंडिया के लिए अपना योगदान दिया हैं। सूर्यकुमार यादव एक ऐसा नाम है जो दिमाग में पहले आता है, लेकिन उन्होंने अभी तक टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है। इसके अलावा उमेश यादव और जयंत यादव हाल के नाम हैं जो भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं।

Advertisement

पटेल – 6 क्रिकेटर्स

पटेल उपनाम वाले छह क्रिकेटरों ने भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट खेला है। हर्षल पटेल को जो अभी सिर्फ लिमिटेड ओवर्स में भारतीय टीम का प्रितिनिधित्व कर रहे है। इनके अलावा टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों में अक्षर पटेल, मुनाफ पटेल, पार्थिव पटेल, राशिद पटेल और जसुभाई पटेल का नाम आता है।

शर्मा – 9 क्रिकेटर्स

भारत के हर फॉर्मेट में कप्तान का उपनाम शर्मा है। रोहित शर्मा के अलावा भारत के आठ टेस्ट खिलाड़ी एक ही सरनेम वाले रहे हैं। इशांत शर्मा, अजय शर्मा, यशपाल शर्मा, संजीव शर्मा, गोपाल शर्मा, कर्ण शर्मा और चेतन शर्मा जैसे खिलाड़ियों ने भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

Advertisement

सिंह – 19 क्रिकेटर्स

भारतीय टेस्ट क्रिकेटरों में सबसे आम उपनाम सिंह है। भारत के पहले टेस्ट खिलाड़ी अमर सिंह थे। इनके अलावा दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह, हरभजन सिंह, लाल सिंह, हनुमंत सिंह, यजुरविंद्र सिंह, योगराज सिंह, पंकज सिंह, हरविंदर सिंह, आरपी सिंह और वीआरवी सिंह जैसे कुछ बड़े खिलाड़ियों ने भारत का प्रितिनिधित्व किया है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button