IPLNews

IPL 2022: विराट कोहली के अर्धशतक पर गुजरात टाइटंस ने किया दिल जीतने वाला ट्वीट

Share The Post

भारतीय क्रिकेट टीम और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली लंबे समय से खराब फॉर्म से जुझ रहे हैं। फैंस बीते कई महीनों से उनके शतक का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, स्थिति यह थी कि विराट के बल्ले से अर्धशतक भी नहीं निकल रहा था।

मगर, वह विराट हैं…विराट कोहली। आईपीएल 2022 के 43 मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ विराट का बल्ला रन उगल रहा था और उन्होंने आईपीएल 2022 में उन्होंने अपना पहला अर्धशतक जड़ दिया है। निश्चित रूप से विराट कोहली और उनके फैंस ने इस अर्धशतक से चैन की सांस ली होगी। क्योंकि, लगातार विराट कोहली ट्रोल हो रहे थे।

Advertisement

विराट कोहली ने गुजरात के खिलाफ खेली महत्वपूर्ण पारी

हालांकि, गुजरात टाइटंस के खिलाफ विराट कोहली की यह पारी एक धीमी पारी रही है। और, उन्होंने 53 गेंदों में 58 रन बनाए हैं। जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल है। लेकिन, इस पारी ने कोहली को बहुत बड़ा कॉन्फिडेंस दिया होगा। क्योंकि, लगातार खराब प्रदर्शन और उस बीच डक पर भी आउट होना विराट कोहली जैसे बल्लेबाज के लिए निराशाजनक हो सकता है।

बहरहाल, विराट अब फॉर्म में वापसी करते हुए नजर आए हैं। जोकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और टीम इंडिया के लिए बेहतरीन संकेत हैं। वास्तव में, विराट का चलना न केवल टीम को मजबूती प्रदान करता है बल्कि विपक्षी गेंदबाजों के हौसले पस्त करने का काम भी करता है।

Advertisement

चूंकि, विराट के बल्ले से लंबे समय बाद अर्धशतक निकला है और इस आईपीएल का तो यह उनका पहला अर्धशतक है। ऐसे में फैंस सोशल मीडिया पर बेहद उत्साहित नजर आए। हालांकि, इस बीच एक ट्वीट जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया वह गुजरात टाइटंस का ट्वीट का था।

गुजरात टाइटंस ने रन मशीन विराट कोहली के इस ट्वीट पर खूबसूरत प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया है और उनके इस अर्धशतक पर प्रसन्नता जाहिर की है। गुजरात ने ट्वीट में लिखा है, ”5⃣0⃣ @imVkohli के लिए! यदि आप एक क्रिकेट फैन हैं, तो आप इसे पसंद कर रहे हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस टीम का समर्थन करते हैं…#GTvRCB

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button