CricketNews

हर्षा भोगले ने आईपीएल 2023 की नीलामी में सैम करन, कैमरून ग्रीन और बेन स्टोक्स के महंगे बिकने पर कहा- इस स्तर की बोली कल्पना से परे है

Share The Post

अनुभवी क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने आईपीएल 2033 की नीलामी में हरफनमौला खिलाड़ी सैम करन (Sam Curran), कैमरून ग्रीन और बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के महंगे बिकने पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

उन्होंने कहा कि हालांकि वह ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर के रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस में जाने से खुश हैं लेकिन कहा कि इस स्तर की बोली कल्पना से परे है।

Advertisement

सैम करन, कैमरून ग्रीन और बेन स्टोक्स ने आईपीएल 2033 की नीलामी में तोड़े रिकॉर्ड

सैम करन, कैमरून ग्रीन (Cameron Green) और बेन स्टोक्स के आईपीएल 2023 की नीलामी से पहले बड़ी कमाई की उम्मीद थी। हालांकि बहुतों को उम्मीद नहीं थी कि वे इवेंट में सारे रिकॉर्ड तोड़ देंगे। उन्हें हाई रेट्स पर खरीदे जाने के साथ, वे इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में टॉप तीन सबसे महंगी खरीददार बन गए। यह सब सैम के लिए एक बोली के साथ शुरू हुआ, जिसने लगभग हर टीम को लुभाया और पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच एक बोली युद्ध को आमंत्रित किया। वह लीग के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बने जब पंजाब ने उन्हें 18.5 करोड़ रुपये में खरीदा।

Advertisement

युवा ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17.5 करोड़ रुपये में खरीदा। इसके बाद फोकस सीनियर इंग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स पर चला गया, जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। बेन स्टोक्स ने हाल ही में इंग्लैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2022 का खिताब जितवाने में अहम भूमिका निभाई थी। उनके टीम में आने से मिडिल आर्डर को मजबूती मिलेगी।

आईपीएल 2033 की नीलामी में सैम करन, कैमरून ग्रीन और बेन स्टोक्स के महंगे बिकने पर हर्षा भोगले ने कही ये बात

सैम करन, कैमरून ग्रीन और बेन स्टोक्स ने आईपीएल 2033 की नीलामी में इतने महंगे बिके कि उन्होंने रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस चीज पर सीनियर कमेंटेटर हर्षा भोगले हैरान रह गए। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “कैमरून ग्रीन के लिए बहुत खुश हूं लेकिन मुझे डर है कि बोली का यह स्तर कल्पना से परे है।”

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button