गौतम गंभीर ने शाहीन अफरीदी के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों को बताया रन बनाने का तरीका

टी20 विश्व कप 2022 की शुरुआत होने में अब बस चंद दिनों का समय बचा है। हर टीम जोरो शोर से इस मेगा इवेंट की तैयारी में जुटा है। भारतीय टीम भी अपने अभियान के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है। और टीम इंडिया ने दो वार्म-अप मैच के साथ इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की तैयारी शुरू दी है। भारतीय टीम टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरूआत पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 23 अक्टूबर को खेला जाएगा।
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की चोट के बाद टीम में वापसी हो रही है। पिछले साल टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ अफरीदी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम को जीत दिलाई थी। अफरीदी हाल ही में संपन्न हुए एशिया कप 2022 से ठीक पहले चोटिल हो गए थे। अफरीदी ने टी20 विश्व कप के पिछले संस्करण में भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को आउट कर पाकिस्तान को भारत के खिलाफ विश्व कप में पहली बार जीत दिलाई थी।
पूर्व भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर ने भारतीय अफरीदी के खिलाफ खेलने की सलाह दी है
उन्होंने कहा है कि भारतीय बल्लेबाजों को अफरीदी के खिलाफ पूरे आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी करना चाहिए। इसके अलावा भारतीय बल्लेबाजों को अफरीदी के खिलाफ आक्रमक बल्लेबाजी करनी चाहिए।
गंभीर ने कहा, “भारतीय बल्लेबाजों को अफरीदी के खिलाफ आउट होने के बारे में न सोच कर उनके खिलाफ रन बनाने के बारे में सोचना चाहिए। क्योंकि जैसे ही भारतीतय बल्लेबाज अफरीदी के खिलाफ क्रीज पर टिकने की सोचेंगे तो उनके आउट होने की संभावना बढ़ जाएगी। इसलिए भारतीय सलामी बल्लेबाजों को अफरीदी के खिलाफ जम कर रन बनाने की जरूरत है।”
गंभीर ने आगे कहा कि अफरीदी एक बार भारतीय बल्लेबाजों को नए गेंद से परेशान कर सकते हैं। लेकिन इसका तोड़ सिर्फ एक ही है कि भारतीय बल्लेबाज बाएं हाथ के पाकिस्तान के तेज गेंदबाज के खिलाफ आक्रमकता से रन बनाए।