
सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग और सस्ते इंटरनेट ने उपभोक्ताओं को जितनी अधिक सुविधाएं उपलब्ध करायीं हैं उतना ही अफवाहों का बाजार भी गर्म किया है। दुनिया भर की अफवाहों के बीच खेल जगत भी अफवाहों का ढेर तले दबा हुआ दिखाई देता है। विभिन्न खिलाड़ियों से जुड़ी ऐसी कई बातें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं जिनका सच से कोई नाता नही होता है।
क्रिकेटर्स से जुड़ी हुई कई बातों पर भी सोशल मीडिया में जमकर चर्चा की गई लेकिन ये सब महज अफवाहें निकलीं। आइये नजर डालते हैं उन 5 बातों पर जो वायरल तो हुईं लेकिन सच नही:
1.) एमएस धोनी और उनकी पत्नी बचपन के दोस्त हैं:
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ी कई अफवाहों के से एक यह अफवाह सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुई कि उनकी पत्नी साक्षी और वे बचपन के दोस्त हैं। वास्तव में, धोनी की शादी की खबरें सामने आने के बाद से ही इन अफवाहों ने जोर पकड़ लिया था। दोनों के बारे में यहाँ तक गया कि धोनी और साक्षी रांची के एक ही स्कूल में पढ़ते थे। हालांकि बाद में साक्षी ने स्पष्ट किया कि उन्हें धोनी के बारे में कुछ साल पहले ही पता चला है और शादी के बाद पहली बार रांची आयीं हैं।
2.) एमएस धोनी ने बांग्लादेश
के लिए फील्ड सेट की:
आईसीसी विश्वकप 2019 के दौरान सोशल मीडिया में लगातार कहा जा रहा था कि बांग्लादेश के ख़िलाफ़ एक मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने सही फील्ड सेट नही होने पर खुद ही फील्ड सेट की थी। इस अफवाह की पुष्टि के लिए एक वीडियो भी प्रसारित किया जा रहा था। इस वीडियो में दिखाई दे रखा था कि बल्लेबाजी करते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने गेंदबाज को रोका और फील्डर की ओर इशारा किया।
हालांकि, यह सब सिर्फ अफवाह थी क्योंकि यह वीडियो एक अभ्यास मैच का था। जिसमें धोनी ने गेंदबाज को रोककर फील्डर की ओर से इशारा किया था। क्योंकि, गेंदबाजी के दौरान एक फील्डर चल रहा था, जिससे उनका ध्यान भंग हो सकता था।
3.) रिकी पोंटिंग के बल्ले में स्प्रिंग:
ऑस्ट्रेलिया के महानतम कप्तानों में से एक रिकी पोंटिंग ने एकदिवसीय विश्व कप 2003 के फाइनल मैच में भारत के खिलाफ सिर्फ 121 गेंदों पर 140 रन बनाए थे।
पोंटिंग की शानदार बल्लेबाजी के बाद सोशल मीडिया में यह अफवाह तेजी से फैल रही थी कि पोंटिंग के बल्ले में स्प्रिंग है। जिससे उन्हें गेंद को हिट करने में मदद मिली। लेकिन यह इतनी हास्यास्पद अफवाह थी कि आईसीसी ने इस पर ध्यान नही दिया। यहां तक कि उस बल्ले की कभी जांच नही की गई जिससे उन्होनें विश्वकप के फाइनल में सैकड़ा जड़ा था।
4.) शेन वॉर्न के बुरे सपने
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर और विश्व के महानतम गेंदबाजों में से एक शेन वॉर्न से जुड़ी एक अफवाह है जो कि दशकों बाद भी बरकरार है। इस अफवाह में कहा गया था कि क्रिकेट ग्राउंड में सचिन तेंदुलकर के चौके और छक्कों की बौछार देखने के बाद शेन वॉर्न को तेंदुलकर के सपने आते हैं।
दरअसल, इस अफवाह की शुरुआत तब हुई जब शेन वॉर्न ने अपने एक साक्षात्कार में कहा कि उन्हें सचिन के बारे में बुरे सपने आए थे। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट किया था कि यह एक मजाक था। लेकिन फिर भी यह अफवाह फैल गई।
5.) हर्शल गिब्स और स्टीव वॉ के बीच बातचीत:
साल 1999 के विश्वकप से जुड़ी यह अफवाह उस दौर की सबसे बड़ी अफवाह थी। इस अफवाह में बताया जा रहा था कि, विश्वकप के एक मैच के दौरान हर्शल गिब्स ने स्टीव वॉ का एक छोड़ दिया था। जिसके बाद, स्टीव वॉ ने गिब्स से कहा कि उन्होंने न केवल कैच छोड़ा है बल्कि विश्व कप को भी छोड़ दिया है।
इस विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व कप से बाहर कर दिया था और फाइनल में पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। जिसके बाद स्टीव वॉ और गिब्स के बीच हुई इस बातचीत की खबर वायरल हो गई। लेकिन, बाद में इस बात का खुलासा हुआ कि ऐसा कभी हुआ ही नही था।