IPLNewsSocial

तिलक वर्मा की पारी देख दीवाने हुए फैंस, ट्वीट कर कहा ‘मुंबई इंडियंस गॉट टैलेंट’

Share The Post

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 14वां मैच आईपीएल इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस और दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में, कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद, मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आना पड़ा था। आज के इस लेख में हम एक नजर डालेंगे मुंबई इंडियंस के बेहतरीन बल्लेबाज तिलक वर्मा की शानदार पारी के बाद फैंस ने कैसी प्रतिक्रिया दी है।

मुंबई इंडियंस की ओर से हमेशा की तरह कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने ओपनिंग की थी। हालांकि, मुंबई की शुरुआत एक बार फिर खराब रही और उनके कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए।

Advertisement

बेबी एबी ने दिखाया कमाल

रोहित शर्मा के आउट होने के बाद, बल्लेबाजी करने आए बेबी यानी डेवाल्ड ब्रेविस ने अपने डेब्यू मैच में ही शानदार पारी खेलते हुए सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। बेबी एबी ने 19 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली, उनकी इस पारी में 2 चौके और 2 बेहतरीन छक्के शामिल थे।

बेबी के आउट होने के बाद, मुंबई इंडियंस थोड़ा दवाब महसूस कर रही थी। लेकिन, उनके बाद बल्लेबाजी करने आए सूर्यकुमार यादव ने मुंबई की पारी को ईशान किशन के साथ मिलकर आगे बढ़ाने का प्रयास किया। लेकिन, तभी किशन भी 14 रन बनाकर आउट हो गए।

Advertisement

ईशान किशन के आउट होने के बाद, बल्लेबाज करने आए तिलक वर्मा ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर मुंबई की पारी को तेजी से आगे बढाया। एक ओर जहाँ सूर्यकुमार यादव लगातार बाउंड्री लगा रहे थे वहीं तिलक वर्मा भी गेंदबाजों को सम्हलने का मौका नहीं दे रहे थे।

एक समय जब यह लगा कि, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा मुंबई की पारी को बेहतरीन स्कोर तक ले जाएंगे तभी सूर्यकुमार पैट कमिन्स की गेंद पर सैम बिलिंग्स को कैच थमा बैठे। सूर्यकुमार ने 36 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली, उनकी इस पारी में 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

Advertisement

तिलक वर्मा ने फिर खेली शानदार पारी

सूर्यकुमार यादव के आउट होने के बाद, कीरोन पोलार्ड बल्लेबाजी करने आए। पिछले मैच में धीमी पारी खेलने वाले पोलार्ड आज बेहतरीन फॉर्म में दिखे और उन्होंने 5 गेंदों में 22 रनों की धुंआधार पारी खेली और वह तिलक वर्मा के साथ अंत तक नाबाद रहे। तिलक वर्मा ने 27 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली, उनकी इस पारी में 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

चूंकि, तिलक वर्मा लगातार बेहतरीन फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं और मुंबई के लिए रन बना रहे हैं। इसलिए, फैंस बेहद खुश नजर आए और उन्होंने सोशल मीडिया पर बेहतरीन प्रतिक्रिया दी है। आइये देखें, ट्विटर यूजर्स ने तिलक वर्मा की इस पारी पर कैसी प्रतिक्रिया दी है::::

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

https://twitter.com/cricholic2_0/status/1511720025752629251?t=qg5a21gBshbOfJ_SX0U25Q&s=19

Advertisement

 

https://twitter.com/sona_xoxo_/status/1511726962028388355?t=wtIcdfimf4QrRI3eTWy_sA&s=19

Advertisement

https://twitter.com/Sammy____234/status/1511725148264886272?t=S3UhqOvhosBQuzWmrr-Wbg&s=19

 

Advertisement

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button