इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का 33वां मैच फैंस के लिए एक और शानदार रोमांच लेकर आया। इस मैच में, रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस और रवींद्र जडेजा के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपर किंग्स की दो धाकड़ टीमें आमने सामने थीं। जहाँ एक ओर मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी के दौरान तिलक वर्मा आकर्षण का केंद्र रहे तो वहीं सीएसके की पारी के दौरान विश्व क्रिकेट के सबसे बड़े फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया।
कल रात मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी स्टेडियम में हुए इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिरी गेंद में जीत दर्ज करते हुए मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हरा दिया। मैच में, मुंबई ने बेहद खराब शुरुआत के बाद भी सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा की महत्वपूर्ण पारी के बाद चेन्नई के सामने 156 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया था।
आसान से लगने वाले इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके की भी शुरुआत बेहद खराब रही। हालांकि, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, ड्वेन ड्वेन प्रिटोरियस की पारियों की बदौलत सीएसके टारगेट के करीब तक पहुंच गई थी। इसके बाद, जीत के लिए चेन्नई को आखिरी ओवर में 17 रनों की आवश्यकता थी। जहाँ, एमएस धोनी ने शानदार फिनिश करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को सीजन की दूसरी जीत दिलाई है।
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार के रोहित शर्मा की प्रतिक्रिया:
गौरतलब है कि, इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए आखिरी चार गेंदों में 16 रनों की जरूरत थी। जहां, ऐसा लगा कि, चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों से अब मैच निकल जाएगा। लेकिन, महेंद्र सिंह धोनी ने लगातार बेहतरीन शॉट्स खेलते हुए 6, 4, 2, 4 के साथ सीएसके को 3 विकेट से जीत दिला दी। एमएसडी 13 गेंदों में 28 रन बनाकर नाबाद थे।
निश्चित तौर पर, मुंबई इंडियंस इस सीजन में पहली बार मैच जीतने की स्थिति में दिखाई दे रही थी। मुंबई के फैंस और कप्तान रोहित शर्मा पॉइंट टेबल पर खाता खोलने की उम्मीदों पर थे। लेकिन, धोनी ने सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
मैच के बाद, रोहित शर्मा ने इस हार के बाद बात करते हुए अपने गेंदबाजों की तारीफ की और कहा कि, एमएस धोनी ने शांत रहते हुए मैच जीत लिया।
रोहित शर्मा ने कहा है कि, ”यह एक बेहतरीन फाइटिंग मैच था। इस मैच में हमारे गेंदबाजों ने हमें मैच में बनाए रखा था। लेकिन, अंत में महेंद्र सिंह धोनी ने कूल रहते हुए मैच सीएसके की झोली में डाल दिया।
Rohit: "It was a great fight, I think the bowlers kept us in the game but in the end you know how cool MS Dhoni can be & he took them home."#OneFamily #दिलखोलके #MumbaiIndians #MIvCSK #TATAIPL
Advertisement— Mumbai Indians (@mipaltan) April 21, 2022