IPLNews

रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव की चोट को लेकर दिया बड़ा बयान

Share The Post

मुंबई इंडियंस ने मेगा नीलामी से पहले रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, कीरोन पोलार्ड और सूर्यकुमार यादव को रिटेन किया था। वहीं अब मुंबई के लिए चिंता वाली बात ये है कि उनके स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार अभी तक फिट नहीं हो पाए है। इस कारण वो 27 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मैच में नहीं खेल सकते है। अब सूर्यकुमार यादव के इस सीजन में खेलने को लेकर कप्तान रोहित शर्मा ने अपडेट दिया है।

भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच खेली गई टी20 इंटरनेशनल सीरीज के आखिरी मैच में सूर्यकुमार यादव अपना अंगूठा चोटिल करवा बैठे थे। जांच के दौरान पता चला की अंगूठे में फ्रेक्‍चर हो गया है। इसी कारण वो श्रीलंका के खिलाफ नहीं खेल पाए थे। सूर्यकुमार यादव ने मुंबई के लिए अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है। हालांकि उन्होंने पिछले सीजन में इतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था फिर भी टीम ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें रिटेन किया था।

Advertisement

सूर्यकुमार जल्द टीम में शामिल होंगे- रोहित शर्मा

रोहित ने कहा, “सूर्यकुमार इस वक्‍त एनसीए में है। वह तेजी से रिकवर हो रहे है। वह जल्द ही टीम में शामिल हो जाएंगे और हमें उम्मीद है कि उन्हें समय पर एनसीए से क्लीयरेंस मिल जाएगा।”

वहीं पांच बार अपनी कप्तानी में मुंबई को चैंपियन बनाने वाले रोहित ने कहा है कि वो इस सीजन में ईशान किशन के साथ पारी की शुरुआत करेंगे ,आपको बता दे कि मुंबई ने मेगा नीलामी में किशन को 15.25 करोड़ की बड़ी रकम में दोबारा अपनी टीम में शामिल किया था।

Advertisement

रोहित के अलावा मुंबई के कोच महेला जयवर्धने ने कहा रोहित शर्मा और ईशान किशन की जोड़ी अच्छी है। किशन एक विकेटकीपर बल्लेबाज भी है और ऐसे बहुत कम विकेटकीपर खिलाड़ी होते है जो टॉप 3 में बल्लेबाजी कर सके।

आईपीएल 2022 के लिए मुंबई इंडियंस का फुल स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, डेवाल्ड ब्रेविस, अनमोलप्रीत सिंह, राहुल बुद्धि, आर्यन जुयाल, रमनदीप सिंह एन तिलक वर्मा, संजय यादव, टिम डेविड ऋतिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, फैबियन एलन, बेसिल थम्पी, मुरुगन अश्विन, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, टाइमल मिल्स, रिले मेरेडिथ, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद अरशद खान, डेनियल सैम्स।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button