IPLNews

धोनी ने दिलाई चेन्नई को जीत तो ट्विटर यूजर ने अपने हॉस्टल का मजेदार वीडियो किया शेयर

Share The Post

एम एस धोनी की पारी की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को तीन विकेट से हरा दिया। धोनी की पारी की मदद से चेन्नई ने इस सीजन की दूसरी जीत हासिल की। इस सीजन में धोनी बेहतरीन लय में दिखाई दे रहे है और उन्होंने एक बार फिर से दिखा दिया कि उन्हें वर्ल्ड का बेस्ट फिनिशर क्यों कहा जाता हैं।

धोनी ने मुंबई के खिलाफ 13 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 28 रन की पारी खेली। एक ट्विटर यूजर द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो पर एक नज़र डालते हैं, जब एमएस धोनी ने आईपीएल 2022 में सीएसके को एमआई के खिलाफ एक रोमांचक जीत दिलाई।

Advertisement

एमएस धोनी ने विंटेज फिनिश के साथ दिलाई जीत

अंतिम ओवर में सीएसके को 17 रनों की जरूरत थी और एमएस धोनी नॉन-स्ट्राइकर एंड पर थे। पहली गेंद पर विकेट मिला और ड्वेन ब्रावो क्रीज पर आ गए। उन्होंने अगली गेंद पर एक रन बनाया और एमएसडी स्ट्राइक पर आ गए। चेन्नई को अंतिम को 4 गेंदों में 16 रन बनाने थे। उन्होंने जयदेव उनादकट के उस ओवर में एक छक्का, एक चौका, एक डबल और अंतिम गेंद पर चौका मारते हुए टीम को जीत दिला दी। इस तरह उन्होंने अपनी टीम के लिए मुश्किल स्थिति से मैच जीता दिया।

एमएस धोनी भारत के उन क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक हैं, जिनका फैन बेस काफी बड़ा है। उन्होंने आईपीएल 2022 की शुरुआत अच्छी तरह से की थी उन्होंने पहले ही मैच में अर्धशतक जड़ दिया था। वहीं पिछले कुछ मैचों से उनके बल्ले से रन नहीं निकले थे। हालांकि मुंबई इंडियंस के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करके दिखाया। इसी वजह से उनके फैंस का कोई ठिकाना नहीं था। जीत के बाद एक ट्विटर यूजर ने उनके हॉस्टल वीडियो शेयर किया है जिसमें वहां जश्न मनाया जा रहा है। वो वीडियो आप यहाँ देख सकते हैं:

Advertisement

इस मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 155 रन का स्कोर खड़ा किया था। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने बनाये। उन्होंने 43 गेंद में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 51 रन की पारी खेली। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम ने अंबाती रायडू के 40(35) रन और अंत में धोनी की 28*(13) रन की पारी की बदौलत मैच को 20 ओवर में 3 विकेट से जीत लिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button