FeatureIPL

वो स्टार प्लेयर्स जो अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी आईपीएल 2022 के लिए नही हुए रिटेन

Share The Post

प्रत्येक आईपीएल फ्रैंचाइजी को मेगा नीलामी से पहले एक मुश्किल स्थिति से गुजरना होता है। यह मुश्किल स्थिति है प्लेयर्स को रिटेंशन और रिलीज करने का फैसला करना।वास्तव में, मेगा नीलामी से पहले फ्रैंचाइजी को अपने कुछ स्टार प्लेयर्स को रिटेन करना होता है जबकि कुछ मैच जिताऊ प्लेयर्स को न चाहते हुए भी रिलीज करना होता है।

हालांकि, मेगा नीलामी आईपीएल को आगे बढ़ाने के लिए उठाए गए जरूरी कदमों में से एक है। इसलिए इस पर प्रश्न चिन्ह उठाना सही नही होगा। इसलिए, आज हम इस लेख में, उन स्टार प्लेयर्स पर एक नज़र डालते हैं जिन्हें अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी आईपीएल 2022 के लिए रिटेन नही किया गया है।

Advertisement

1.) शिखर धवन:

शिखर धवन उन खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्हें आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन नहीं किया गया है। गौरतलब है कि, जब से धवन दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं, तब से वह फ्रेंचाइजी के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं।

धवन ने आईपीएल 2019, 2020 और 2021 में क्रमशः 521, 618 और 587 रन बनाए हैं। वाबजूद इसके उनकी फ्रैंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया है। आमतौर पर, टीमें मेगा-नीलामी से पहले अनुभवी खिलाड़ियों के मिश्रण को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन, दिल्ली कैपिटल्स ने युवा प्लेयर्स के साथ जाते शिखर धवन की जगह पृथ्वी शॉ को रिटेन किया है। हालांकि, दिल्ली अब भी मेगा नीलामी में धवन को खरीदने की कोशिश कर सकती है।

Advertisement

2.) शुभमन गिल:

शुभमन गिल के युवा प्लेयर हैं और उन्होंने निरंतरता के साथ आईपीएल में रन बनाए हैं। हालांकि, स्ट्राइक रेट और इम्पैक्ट नॉक गिल के साथ समस्या बनी रही है। ऐसा कई बार देखने को मिला है जब गिल ने अपनी क्षमता के अनुरूप शानदार प्रदर्शन करते हुए केकेआर के लिए रन बनाए हैं।

हालांकि, शाहरुख खान के मालिकाना हक वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने युवा शुभमन गिल की जगह दो अन्य युवा प्लेयर्स वेंकटेश अय्यर और वरुण चक्रवर्ती को अपनी घरेलू पसंद के रूप में चुना है। इसमें कोई दो राय नही है कि वरुण चक्रवर्ती और वेंकटेश अय्यर केकेआर के लिए शानदार रिटेन हैं। लेकिन फिर भी, शुभमन गिल कोलकाता के लिए आने वाले वर्षों में या यह कहें कि लंबे समय तक कार्य कर सकते थे

Advertisement

3.) युजवेंद्र चहल:

आईपीएल के 113 मैचों में 139 विकेट के साथ, युजवेंद्र चहल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए अब तक सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। वह आरसीबी के एकमात्र ऐसे गेंदबाज भी हैं जिन्होंने 100 से अधिक विकेट लिए हैं। चहल ने आरसीबी के घरेलू स्टेडियम चिन्नास्वामी में अच्छा प्रदर्शन किया है। चिन्नास्वामी एक ऐसा ग्राउंड है जिसे गेंदबाजों के लिए कब्रिस्तान भी कहा जाता है। लेकिन, फिर भी चहल ने वहाँ कई विकेट हासिल किए हैं।

हालांकि, इन सबके बाद भी, इस चालाक लेग स्पिनर को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रिटेन नहीं किया है। इसलिए उन्हें अब नई फ्रैंचाइजी के लिए मेगा नीलामी का इंतजार करना होगा। उल्लेखनीय है कि, कुछ रिपोर्ट्स में यह बताया गया है कि, आरसीबी चहल को रिटेन करना चाहती थी। लेकिन, फ्रैंचाइजी और उनके बीच बात नही बन सकी जिस कारण उन्हें रिटेन नही किया गया है।

Advertisement

4.) ईशान किशन:

आईपीएल 2022 के लिए मुंबई इंडियंस द्वारा ईशान किशन को रिटेन न किया जाना बेहद आश्चर्यजनक परिस्थितियों में से एक है। ईशान एक मल्टी-यूटिलिटी क्रिकेटर हैं, जो आने वाले कई सीजन में फ्रैंचाइजी के लिए खेल सकते हैं। इतना ही नहीं, वह रोहित शर्मा के कार्यकाल के बाद कप्तानी की पसंद भी हो सकते थे।

हालांकि, इन सब बातों के बीच मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन को रिलीज करते हुए सूर्यकुमार यादव को रिटेन किया है। इसलिए, झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन खुद को बदकिस्मत समझ सकते हैं। गौरतलब है कि, मुंबई इंडियंस के पास ईशान किशन को हासिल करने का एक और मौका शेष है, क्योंकि फ्रैंचाइजी चाहे तो उन्हें मेगा नीलामी में हासिल कर सकती है।

Advertisement

5.) आवेश खान:

आईपीएल 2021 तक दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहे आवेश खान भी उन प्लेयर्स में से एक हैं जिन्हें उनकी फ्रैंचाइजी द्वारा रिटेन नही किया गया है। इसलिए उन्हें बदकिस्मत कहा जा रहा है। कगिसो रबाडा के खराब फॉर्म के बावजूद, दिल्ली कैपिटल्स यदि आईपीएल 2021 में अच्छा प्रदर्शन कर पायी तो उसके पीछे आवेश खान बहुत बड़ा कारण थे।

यह भी पढ़ें: आकाश चोपड़ा ने बताया ये 6 भारतीय प्लेयर्स मेगा नीलामी में हासिल कर सकते हैं बड़ी बोली।

आईपीएल 2021 में मध्य प्रदेश के तेज गेंदबाज आवेश खान ने 24 विकेट हासिल किए थे। इतना ही नही, वह सीजन में दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। चूंकि, आवेश एक अनकैप्ड प्लेयर थे इसलिए दिल्ली कैपिटल्स उन्हें कम कीमत पर रिटेन करने का प्रयास कर सकती थी। हालांकि, अब इस बात में कोई दो राय नही है कि आवेश खान आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में बड़ी बोली हासिल कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button