FeatureIPL

अन्य 9 टीमों की बेंच पर बैठे ये खिलाड़ी आईपीएल 2022 में मुंबई के लिए मैच विनर बन सकते थे

Share The Post

आईपीएल 2022 में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। उन्होंने इस सीजन में 6 मैच खेले है और उन सभी मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। कई क्रिकेट फैंस को लगता हैं कि गेंदबाजी उनकी कमजोरी है, लेकिन इस सीजन में मुंबई की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ने ही निराश किया है और जो टीम की हार का एक बड़ा कारण रहा है।

एमआई के स्क्वॉड की बात करें तो, यहां हम आपको अन्य नौ टीमों के उन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जो इस साल अभी तक बेंच पर बैठे है लेकिन मुंबई इंडियंस के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकते थे।

Advertisement

1. चेन्नई सुपर किंग्स- राजवर्धन हैंगरगेकर

आईपीएल 2022 में अभी तक भारत के अंडर -19 स्टार राजवर्धन हैंगरगेकर को डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है। वह एक टॉप क्लास के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं, लेकिन इस साल सीएसके की तरफ से वो बेंच पर ही बैठे हुए है। चेन्नई ने उन्हें आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में 1.5 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया था।

इस खिलाड़ी ने अभी तक घेरलू टीम महाराष्ट्र के लिए सिर्फ 2 टी20 मैच खेले है और एक भी विकेट लेने में कामयाब नहीं रहे है। वहीं बल्ले से भी उन्होंने सिर्फ 6 रन बनाये है।

Advertisement

2. दिल्ली कैपिटल्स- चेतन सकारिया कर सकते थे मदद

चेतन सकारिया ने पिछले साल राजस्थान रॉयल्स के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था। वहीं चेतन को आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने 4.2 करोड़ में खरीदा था। हालांकि उन्हें भी इस सीजन में अभी तक खेलने का मौका भी नहीं मिला है।

चेतन ने आईपीएल में अभी तक 14 मैच खेले है और 8.19 के इकॉनमी रेट की मदद से 14 विकेट लिए है। वहीं भारत के लिए उन्होंने अभी तक 2 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले है और 9.27 के इकॉनमी रेट की मदद से 1 विकेट लिया है।

Advertisement

3. गुजरात टाइटंस- डोमीनिक ड्रेक्स

वेस्टइंडीज के इस गेंदबाजी आलराउंडर को गुजरात टाइटंस ने 1.10 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया था। उन्हें अभी तक इस सीजन में खेलने का मौका नहीं मिल पाया है।

डोमीनिक ने वेस्टइंडीज के लिए अभी तक 5 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले है और 11.06 के खराब इकॉनमी रेट के साथ सिर्फ 3 बल्लेबाजों को ही आउट करने में कामयाब रहे है।

Advertisement

4. कोलकाता नाइट राइडर्स- मोहम्मद नबी 2022 में मुंबई के लिए गेम-चेंजर हो सकते थे

मुंबई इंडियंस ने टिम डेविड को फिनिशर के रूप में आजमाया लेकिन उन्होंने इस सीजन में खेले दोनों मैचों में निराश किया। मोहम्मद नबी जैसा अनुभवी खिलाड़ी मुंबई के लिए फिनिशर की भूमिका निभाने के अलावा ऑफ स्पिन के चार किफायती ओवर भी फेंक सकता था।

मोहम्मद नबी ने आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में केकेआर ने उन्हें 1 करोड़ में खरीदा है लेकिन उन्हें खेलने का मौका अभी तक नहीं मिल पाया है।

Advertisement

5. लखनऊ सुपर जायंट्स- शाहबाज नदीम का अनुभव 2022 में मुंबई के काम आ सकता था

मुरुगन अश्विन आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस के लिए मुख्य स्पिनर रहे हैं। हालांकि उनका साथ देना वाला कोई अन्य स्पिनर अभी तक नहीं मिला है। ऐसे में शाहबाज नदीम जैसा अनुभवी खिलाड़ी मुंबई की काफी मदद कर सकता था।

शाहबाज नदीम को लखनऊ ने मेगा नीलामी में 50 लाख में अपनी टीम में शामिल कर लिया था। उनके आईपीएल करियर की बात की जाए तो इस स्पिनर ने अभी तक 72 मैच खेले है और 7.56 के इकॉनमी रेट की मदद से 48 विकेट लिए है।

Advertisement

6. पंजाब किंग्स – 2022 में मुंबई को मैच जिता सकते थे ऋषि धवन

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर ऋषि धवन इस साल की शुरुआत में घरेलू टूर्नामेंट में बेहतरीन फॉर्म में थे। वो पहले भी मुंबई के लिए खेल चुके हैं। धवन 2022 में मुंबई को मैच जिताने में बल्ले और गेंद दोनों से अहम भूमिका निभा सकते थे।

इस खिलाड़ी को पंजाब किंग्स ने मेगा नीलामी में 55 लाख में अपने साथ जोड़ लिया था। धवन आईपीएल में अभी तक 26 मैच खेल चुके हैं। इन मैचों में उन्होंने 7.87 के इकॉनमी रेट की मदद से 18 विकेट लिए है।

Advertisement

7. राजस्थान रॉयल्स- केसी करियप्पा

राजस्थान रॉयल्स ने इस स्पिनर को 30 लाख में अपनी टीम में शामिल किया था। वो इस सीजन में मुरुगन अश्विन की काफी मदद कर सकते थे जिससे मुंबई को काफी फायदा होता।

केसी करियप्पा के आईपीएल करियर की बात की जाये तो उन्होंने अभी तक 11 मैच खेले है और 9.67 के इकॉनमी रेट की मदद से 8 बल्लेबाजों को आउट किया है।

Advertisement

8. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- जेसन बेहरेनडॉर्फ

जेसन बेहरेनडॉर्फ आईपीएल में पहले भी मुंबई इंडियंस को रिप्रेजेंट कर चुके हैं। वहीं इस साल बाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का हिस्सा है। वो ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन बना सकते थे।

ऑस्ट्रेलिया के इस तेज गेंदबाज के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अभी तक सिर्फ 5 मैच खेले है और 8.68 के इकॉनमी रेट की मदद से 5 विकेट लिए है।

Advertisement

9. सनराइजर्स हैदराबाद- कार्तिक त्यागी

भारत के पूर्व अंडर -19 स्टार कार्तिक त्यागी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए अपने शानदार प्रदर्शन करके दिखाया था। त्यागी की स्पीड विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान कर सकती थी अगर वो एसआरएच में बेंच पर बैठने के बजाय एमआई के लिए खेलते।

कार्तिक को इस साल हुई मेगा नीलामी में 4 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम में शामिल कर लिया था। वहीं उनके आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 14 मैच खेले है और 9.41 के इकॉनमी रेट की मदद से 13 विकेट अपने नाम किये है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button