IPLNewsSocial

अंपायर द्वारा नो-बॉल न देने पर ऋषभ पंत ने प्लेयर्स को बुलाया वापस, फैंस ने ट्वीट कर कहा ‘लगता है वह केजीएफ चैप्टर-3 शुरू करने वाले हैं’

Share The Post

इंडियन प्रीमियर लीग के 2022 संस्करण का 34वां फैंस के लिए बेहद यादगार हो गया। अव्वल तो यह राजस्थान रॉयल्स के ओपनर जोस बटलर की वीरता भरी पारी और उसमें शानदार शतक। और, उसके बाद दूसरी पारी का रोमांच देखने लायक था। वास्तव में, इस मैच को जो फैंस लाइव देख रहे थे यह उनके लिए कभी न भूलने वाला मैच था। क्योंकि मैच में, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कुछ ऐसा किया जो आईपीएल इतिहास में कभी नहीं देखा गया।

दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी वाली पारी के 20वें ओवर में जब अंपायरों ने कमर-हाई फुल-टॉस को नो-बॉल नहीं दिया तो उन्होंने प्लेयर्स को वापस बुला लिया।

Advertisement

मैच की बात करें तो, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने वानखेड़े स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, पंत का यह फैसला दिल्ली कैपिटल्स के लिए बेहद खराब साबित हुआ। क्योंकि, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद, ललित यादव, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव जैसे गेंदबाज रन गति रोकने में नाकामयाब रहे। यही कारण था कि, राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवरों में स्कोर बोर्ड पर 222/2 रन दर्ज कर दिए थे।

राजस्थान रॉयल्स द्वारा सेट किए गए 223 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के लिए पृथ्वी शॉ और डेविड वार्नर ने बेहतरीन शुरुआत की। यहां तक ​​कि दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने भी 44 रनों की बेहतरीन पारी खेली। लेकिन, अंत के दो ओवर्स में दिल्ली को जीत के लिए 36 रनों की आवश्यकता थी। जहाँ, ललित यादव और रोवमैन पॉवेल पिच पर मौजूद थे।

Advertisement

रोवमैन पॉवेल ने 3 छक्के जड़कर बढ़ा दिया था मैच का रोमांच

हालांकि, हार्ड हिटर रोवमैन पॉवेल के होते हुए यह टारगेट हासिल करने योग्य लग रहा था। लेकिन, प्रसिद्ध कृष्णा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मेडन ओवर फेंका और ललित यादव का विकेट हासिल कर लिया। जिसके बाद, मैच का समीकरण आखिरी 6 गेंदों पर 36 रनों तक पहुंच गया। वास्तव में यह असंभव लग रहा था लेकिन रोवमैन पॉवेल ने ओबेद मैककॉय की शुरुआती तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़ दिए। जिसके बाद यह लगा कि दिल्ली कैपिटल्स टारगेट हासिल कर सकती है।

ऋषभ पंत ने प्लेयर्स को बुलाया वापस

हालांकि, इस ओवर की तीसरी गेंद वेस्ट- हाई फुल-टॉस लग रही थी। लेकिन, मैदानी अंपायरों ने इसे नो-बॉल नहीं दिया।जिसके बाद, दिल्ली कैपिटल्स के फैंस और साथ ही प्लेयर्स नाराज दिखाई दिए और उन्होंने अधिकारियों से बात की। लेकिन, इसी बीच दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने अपने प्लेयर्स को वापस बुला लिया।

Advertisement

इसके बाद, दिल्ली कैपिटल्स को इस मैच में 15 रनों से हार झेलनी पड़ी। दिल्ली की इस हार के बाद फैंस ने सोशल पर प्रतिक्रिया देना शुरु कर दिया था। इस दौरान, फैंस ने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत द्वारा प्लेयर्स को बुलाने के फैसले पर भी प्रतिक्रिया दी है। आइये देखें, ट्विटर यूजर्स की प्रतिक्रिया:::

 

Advertisement

Advertisement

 

Advertisement

https://twitter.com/rajputana82/status/1517584900664090624?t=DKZc9XBLcf88_hmmtdGBkw&s=19

Advertisement

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button