IPLNewsSocial

लखनऊ के खिलाफ रॉबिन उथप्पा ने खेली धुंआधार पारी, फैंस ने ट्वीट कर कहा ‘वाह उथप्पा वाह’

Share The Post

इंडियन प्रीमियर लीग के प्रत्येक सीजन में बाउंड्री की बौछार होना स्वाभाविक बात है। आईपीएल 2022 के पहले मैच से ही हमने यह देखा भी है। वास्तव में, टी20 क्रिकेट में प्लेयर्स बाउंड्री से डील करने की ही कोशिश करते हैं। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चल रहे मैच में भी सीएसके के ओपनर रॉबिन उथप्पा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले ही ओवर से बाउंड्री की बरसात की है।

आज के इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर सीएसके को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। जहाँ, चेन्नई की ओर से रॉबिन उथप्पा और रुतुराज गायकवाड़ ने पारी की शुरुआत की।

Advertisement

इस मैच के पहले ओवर में लखनऊ की ओर से गेंदबाजी करने आए अवेश खान की पहली ही गेंद पर रॉबिन उथप्पा ने लेग साइड पर शानदार चौका लगाया। इसके बाद उथप्पा ने अगली ही गेंद पर ऑफ साइड में एक और चौका जड़ते हुए आवेश पर प्रेसर बनाने का प्रयास किया।

चूंकि, आवेश की शुरुआती दो गेंदों में उथप्पा चौके जड़ चुके थे। इसलिए, आवेश ने बाउंसर बॉल करने की कोशिश की जो उथप्पा के हेलमेट में जाकर लगी। पहली दो गेंदों में चौका खाने के बाद आवेश पूरी तरह से बौखलाए हुए थे। इसलिए, उन्होंने आखिरी गेंद भी बाउंस कराने की कोशिश की लेकिन उथप्पा यह गेंद वीट हो गए जिसके बाद गेंद उछलते हुए विकेटकीपर को वीट करते हुए बाउंड्री पार कर गई। इस तरह से उनके पहले ओवर में 14 रन आ गए थे।

Advertisement

हालांकि, हेलमेट में बॉल लगने के बाद भी उथप्पा के इरादों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। और, वह एकदम मज़बूत इरादे से बल्लेबाजी करते रहे। और, उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ घातक गेंदबाजी करने वाले दुष्मंथा चमीरा की गेंदों पर लेग साइड में एक छक्का और एक चौका लगाते हुए गेंदबाज को हैरान और फैंस को खुश कर दिया।

एंड्रयू टाय के ओवर में बटोरे 18 रन

हालांकि, इसके बाद, रुतुराज गायकवाड़ रन आउट हो गए। लेकिन, रॉबिन उथप्पा ने अपनी आक्रामक पारी जारी रखते हुए खेल को आगे बढ़ाया। इसके बाद गेंदबाजी करने आए ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज एंड्रयू टाय के खिलाफ उथप्पा ने फैंस को खुश होने का एक और मौका देते हुए 4,4,0,4,2,4 के सहारे इस ओवर में कुल 18 रन स्कोर किए।

Advertisement

रॉबिन उथप्पा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक

हालांकि, रॉबिन उथप्पा रुकने वाले प्लेयर्स में से नहीं थे और उन्होंने पावरप्ले के तुरंत बाद अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, उनकी यह शानदार पारी रवि विश्नोई की गेंद पर तब समाप्त हुई जब उनकी विश्नोई की गेंद जाकर उनके पैड पर लगी और वह एलबीडब्ल्यू आउट होकर पवेलियन लौट गए। उथप्पा ने इस मैच में 27 गेंदों में 50 रन बनाए, उनकी इस पारी में 8 चौके और 1 गगनचुंबी छक्का शामिल था। यानी उथप्पा ने इस पारी में सिर्फ बाउंड्री से ही 38 रन बनाए थे।

रॉबिन उथप्पा की इस पारी को देखने के बाद फैंस बेहद खुश नजर आए। और वे सोशल मीडिया पर बेहतरीन प्रतिक्रिया देते हुए नजर आए। इस दौरान मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले का ट्वीट भी सामने आया।

Advertisement

हर्षा भोगल ने अपने इस ट्वीट में उथप्पा से कहा है कि वह अपने बल्ले को सुरक्षित रखें क्योंकि उन्होंने इस बैट से कई बेहतरीन पारियां खेलीं हैं।

Advertisement

हर्षा भोगले के अलावा अन्य फैंस ने भी उथप्पा की इस पारी पर प्रतिक्रिया दी है। आइये देखें, ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रिया कैसी रही है:::

https://twitter.com/MahabaliBandya2/status/1509542282520936448?t=teFN26CVVQNltwQZcNLwXQ&s=19https://twitter.com/tulsi_00/status/1509541385405612032?t=Y6JYKLogxBS-L4cCLrImSg&s=19https://twitter.com/AnantPrakashTr5/status/1509541230367035394?t=qcQIi1NOxlrvWOQOZFId_w&s=19https://twitter.com/scars_n_stars13/status/1509539725429796864?t=ub0YqV8nbftuMreSkkbXlQ&s=19https://twitter.com/MahabaliBandya2/status/1509538319939555330?t=XJVhMj6t1D7iTanWDO54SQ&s=19https://twitter.com/iamDeep_SRKian/status/1509545828704305155?t=JboJfnwkVJWu_Dng03KhtA&s=19https://twitter.com/BreatheRaina/status/1509537406147432449?t=LmyTN_zIkGWQAzMHSwqqKg&s=19https://twitter.com/scars_n_stars13/status/1509536548563292160?t=RbAR4a_AzJYjf80RQSYVTw&s=19https://twitter.com/SRK_SRT/status/1509541343038943235?t=u_xuHIMxqaUKNv8U0Dhh1w&s=19https://twitter.com/oyeekd/status/1509538288998047749?t=2tS7oNBLpO5oiNf2r9hlkQ&s=19

Advertisement

 

Advertisement

https://twitter.com/MahabaliBandya2/status/1509538319939555330?t=XJVhMj6t1D7iTanWDO54SQ&s=19

Advertisement

Advertisement

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button