FeatureIPL

मुंबई इस सीजन में पहली जीत हासिल करने के लिए अपनी रणनीति में कर सकती ये दो बदलाव

Share The Post

इस पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2022 में अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं रही है। उन्होंने इस सीजन में अभी तक 4 मैच खेले है और सभी मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। टीम अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश में घूम रही है। प्रमुख खिलाड़ियों अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे है।

वहीं टीम की हार का मुख्य कारण उन्होंने जो रणनीतियां बनाई थी वो सफल नहीं हो पायी थी। मुंबई की टीम का अगला मैच पंजाब किंग्स के साथ 13 अप्रैल को होगा। तो आज हम आपको उन दो रणनीतियों के बारे में बताने जा रहे है जिनका इस्तेमाल अगर मुंबई पंजाब के खिलाफ करती है तो जीत हासिल कर सकती हैं।

Advertisement

1) कप्तान रोहित शर्मा को मिडिल आर्डर में करनी चाहिए बल्लेबाजी

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा मिडिल आर्डर में बल्लेबाजी कर सकते हैं। इस रणनीति को अपनाकर मुंबई इस सीजन में अपनी पहली जीत हासिल कर सकती हैं। रोहित ने इस फ्रेंचाइजी के लिए अपनी शुरुआत नंबर 4 पर खेलते हुए की थी। उनके साथ एक अलग रणनीति की कोशिश करने में कोई बुराई नहीं है। रोहित के चौथे नंबर पर खेलने से तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव अपना स्वाभाविक खेल और अच्छे से खेल सकते हैं।

चौथे नंबर पर रोहित के खेलने से मिडिल आर्डर में टीम को मजबूती मिल जाएगी। इसके अलावा मुंबई रोहित का इस्तेमाल नंबर 3 पर भी कर सकती हैं। वहीं अगर उनके आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अभी तक 217 मैच खेले है और 130.32 के स्ट्राइक रेट की मदद से 5691 रन बनाये है। इस दौरान वो 1 शतक और 40 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे है।

Advertisement

2) टिम डेविड को करना होगा सपोर्ट

आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 8.25 करोड़ की बड़ी रकम में टिम डेविड को खरीदा था। हालांकि उन्हें सिर्फ दो मैच खिलाने के बाद प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इस बात में कोई शक नहीं है कि वो बहुत टैलेंटेड बल्लेबाज है और उनसे अच्छा प्रदर्शन करवाने के लिए मुंबई को उनका लंबे समय तक सपोर्ट करने की जरुरत है।

टीम को दुनियाभर की टी20 लीग में खेलने का अनुभव है। इसलिए मुंबई को युवा खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस की जगह टिम को और मौके देने होंगे। उन्होंने अभी तक 91 मैच खेले है और 159.00 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट की मदद से 1978 रन अपने खाते में जोड़े है। इस दौरान वो 9 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button