FeatureIPL

आईपीएल इतिहास के वो 5 प्लेयर जो सबसे महंगे होने के बावजूद हो गए फेल

Share The Post

इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन यानी आईपीएल 2022 के लिए फ्रैंचाइजी अपने प्लेयर्स को रिटेन कर चुकी हैं। इस रिटेंशन में कई यंग प्लेयर्स बड़ी कीमत हासिल करने में कामयाब हुए हैं। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि रिटेन किए गए कुछ प्लेयर्स फ्रैंचाइजी के सबसे महंगे प्लेयर भी हो सकते हैं। हालांकि, अभी आईपीएल 2022 के लिए होने वाली मेगा नीलामी की तारीखों का ऐलान होना बाकी है।

यदि आप एक आईपीएल फैन हैं तो आप भी निश्चित ही मेगा नीलामी की प्रतीक्षा कर रहे होंगे। इसलिए, जब आप बीसीसीआई द्वारा की जाने मेगा नीलामी से जुड़ी जानकारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। तब, हम आपके मनोरंजन के लिए आईपीएल से जुड़ी कुछ इंट्रेस्टिंग सामग्री लाए हैं। जानना चाहते हैं कि यह क्या है? तो आइए नजर डालते हैं आईपीएल में फेल होने वाले कुछ सबसे महंगे प्लेयर पर।

Advertisement

1.) युवराज सिंह:

युवराज सिंह भारत के पहले टी20 सुपरस्टार और टी20 क्रिकेट में एक बड़ा नाम थे। आईपीएल 2014 में, वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेल रहे थे। इस सीजन टीम के अन्य खिलाड़ियों के औसत प्रदर्शन के बावजूद युवराज ने 34.18 के औसत 135.25 के स्ट्राइक रेट से 376 रन बनाए थे। इसके अलावा युवराज ने 5 विकेट भी हासिल किए थे।

पूर्व भारतीय दिग्गज युवराज सिंह के इस प्रदर्शन ने उनके लिए कई बोलियों को आकर्षित किया, जिसमें उनकी पूर्व फ्रेंचाइजी आरसीबी भी शामिल थी। लेकिन, आईपीएल 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने उन्हें हासिल करने के लिए 16 करोड़ की भारी भरकम राशि खर्च की थी। हालांकि, वह इस बार अपनी कीमत को जस्टिफाई नही कर सके और पूरे सीजन महज 19.07 के औसत और 118.09 के औसत से महज 248 रन ही बना सके थे। इस तरह वह सबसे महंगे सबसे महंगे प्लेयर होने के बाद भी विफल होने वाले प्लेयर्स की इस सूची में पहले स्थान पर हैं।

Advertisement

2.) दिनेश कार्तिक:

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के लिए आईपीएल 2014 ज्यादा फलदायी नहीं रहा। कार्तिक उस सीजन में दिल्ली का हिस्सा था। दिल्ली कैपिटल्स (डेयरडेविल्स) ने उन्हें हासिल करने के लिए 12.5 करोड़ रुपये की बड़ी बोली लगाई थी। लेकिन, वह इस बड़ी बोली के साथ अपने प्रदर्शन से न्याय नही कर सके।

आईपीएल 2014 में दिनेश कार्तिक ने 14 मैच खेले थे। जिनमें उन्होंने 23.21 के खराब औसत 125 के स्ट्राइक रेट से 325 रन बनाए थे। जिसमें तीन अर्धशतक भी शामिल थे। एक बल्लेबाज के लिए खासतौर से जिसे 12.5 करोड़ रुपये की राशि दी गई हो उसके लिए 23.21 का औसत बेहद निराशाजनक हो सकता है। इस तरह कार्तिक ने सबसे महंगे प्लेयर के रूप में उस सीजन खेला ज़रूर मगर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नही कर सके। इसलिए, आईपीएल 2015 से पहले ही फ्रैंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था।

Advertisement

3.) बेन स्टोक्स:

आईपीएल 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिए अपने डेब्यू सीजन में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के कारण बेन स्टोक्स का नाम हर किसी की जुबां पर चढ़ चुका था। इसमें फ्रैंचाइजी भी पीछे नही थी। वास्तव में, स्टोक्स ने आईपीएल 2017 में 31.60 के औसत और 142 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 316 रन बनाए थे। जिसमें एक शानदार शतक और अर्धशतक भी शामिल था। इतना ही नही उन्होंने 12 विकेट भी हासिल किए थे।

यही कारण था कि, आईपीएल 2018 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 12.5 करोड़ रुपए की बोली लगाते हुए टीम में शामिल किया था। लेकिन, वह आईपीएल 2018 में अपने प्रदर्शन को दोहरा नहीं सके। स्टोक्स आईपीएल 2018 में सिर्फ 45 के उच्चतमस्कोर के साथ 13 मैचों में  196 रन ही बना सके थे। जिसमें उनका औसत और स्ट्राइक रेट क्रमशः 16.33 और 121.73 तक गिर गया था, जिससे आरआर के साथ उनका पहला सीजन बेहद असफल साबित हुआ था।

Advertisement

4.) टाइमल मिल्स:

दुनिया के अन्य देशों में आयोजित होने वाली अन्य टी20 लीग व भारत के खिलाफ बेहतरीन टी20 डेब्यू करने के बाद इंग्लिश प्लेयर टाइमल मिल्स को आईपीएल 2017 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 12 करोड़ रुपये देकर साइन किया था। हालांकि, टाइमल मिल्स का प्रदर्शन इतना खराब रहा कि बहुत कम लोगों को याद होगा कि इस नाम का कोई प्लेयर भी आईपीएल का हिस्सा था और आईपीएल इतिहास में इतनी बड़ी बोली भी हासिल कर चुका है।

वास्तव में, आईपीएल 2017 टाइमल मिल्स के लिए भूलने वाला सीजन रहा है। क्योंकि, वह पाँच मैचों में केवल पाँच विकेट ही हासिल कर सके थे। इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत भी 8.50 से अधिक था। इतना ही नहीं, वह बल्लेबाजी में भी कुछ खास नही कर सके और 2.66 के औसत तथा 6 के उच्चतम स्कोर के साथ वह इस 8 रन ही बना सके थे। इस निराशाजनक प्रदर्शन के कारण, उन्हें सिर्फ पांच मैचों के बाद ही बाहर कर दिया गया था इसके बाद से वह आईपीएल में एक भी मैच नही खेल सके हैं।

Advertisement

5.) जयदेव उनादकट:

आईपीएल 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की ओर से खेलते हुए जयदेव उनादकट ने 12 मैचों में 13.41 की औसत से 24 विकेट हासिल किए थे। एक मैच में 5 विकेट हासिल करने में भी कामयाब हुए थे। उनके इस प्रदर्शन के बाद आईपीएल 2018 में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 11.5 करोड़ की बोली लगाते हुए साइन किया था। उस समय वह सबसे महंगे प्लेयर में से एक थे।

यह भी पढ़ें: IPl 2022: वो 5 बड़ी गलतियाँ जो प्लेयर्स के रिटेंशन में फ्रैंचाइजी द्वारा की गई हैं।

हालांकि, गुलाबी जर्सी में नया सीजन उनादकट के लिए पूरी तरह से खराब साबित हुआ। आईपीएल 2018 में 15 मैच खेलने के बाद भी वह सिर्फ 11 विकेट ही हासिल कर सके थे। इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 44 और इकॉनमी 9.65 थी, जिसे किसी भी गेंदबाज के लिए बेहद खराब कहा जा सकता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button