FeatureIPL

मुंबई अगर पोलार्ड को रिलीज करती है तो ये 3 टीमें आईपीएल 2023 में उनको कर सकती हैं टारगेट

Share The Post

आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे है। उन्होंने इस सीजन में अभी तक 8 मैच खेले है और 127.78 के खराब स्ट्राइक रेट के साथ मात्र 115 रन ही बनाये है। हालांकि इस खराब प्रदर्शन के बावजूद मुंबई उनका समर्थन कर रही है।

Advertisement

वहीं अगर मुंबई उन्हें आईपीएल 2023 की नीलामी से पहले रिलीज करती है तो आज हम आपको उन 3 टीमों के बारे में बताने जा रहे है जो वेस्टइंडीज के इस ऑलराउंडर को टारगेट कर सकती हैं।

Advertisement

1) दिल्ली कैपिटल्स

रोवमैन पॉवेल को दिल्ली कैपिटल्स ने लोअर मिडिल आर्डर में बल्लेबाजी करने के लिए अपनी टीम में शामिल किया था। पॉवेल ने अभी तक इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। उन्होंने अभी तक 8 मैच खेले है और केवल 100 रन ही बना पाए है।

ऐसे में फ्रेंचाइजी उन्हें रिलीज करके पोलार्ड को 2023 की नीलामी में टारगेट कर सकती हैं। वहीं अगर पोलार्ड उपलब्ध रहते है तो डीसी उनको टारगेट कर सकती हैं। पोलार्ड अनुभवी हैं और उस स्लॉट के लिए प्रबल दावेदार है।

Advertisement

2) पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स उन टीमों में से एक है जो आईपीएल 2023 के लिए कीरोन पोलार्ड को निशाना बना सकती हैं अगर मुंबई इंडियंस वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर को रिलीज कर देती है। वहीं ओडियन स्मिथ ने अब तक पीबीकेएस के लिए अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। ऐसे में स्मिथ को फ्रेंचाइजी द्वारा रिलीज किया जा सकता हैं।

पंजाब की समस्या आईपीएल 2022 में लोअर मिडिल आर्डर से रही है। इस सीजन में डेथ ओवरों में शायद ही पंजाब ने तेजी से रन बनाये हो। इसलिए वे इस कमी को दूर करने के लिए पोलार्ड को निशाना बना सकते हैं।

Advertisement

3) गुजरात टाइटंस

हालांकि गुजरात टाइटंस इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन कर रही है लेकिन फ्रेंचाइजी में अभी भी सुधार की गुंजाइश है। हार्दिक पांड्या ने बल्लेबाजी क्रम में और डेविड मिलर के कन्सिस्टेंस ना होने के कारण, टीम को लोअर मिडिल आर्डर में एक और अनुभवी खिलाड़ी की आवश्यकता हो सकती हैं।

राहुल तेवतिया ने इस सीजन में डेथ ओवरों में बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई है। यहां पोलार्ड जैसा खिलाड़ी फ्रेंचाइजी के लिए उपयोगी हो सकता हैं। पोलार्ड गुजरात के बल्लेबाजी क्रम का हिस्सा हो सकते हैं जिसमें हार्दिक पांड्या शामिल हैं और इससे उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिल सकती हैं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button