FeatureIPL

विकेटकीपर के आधार पर आईपीएल की सभी 10 फ्रेंचाइजी की रैंकिंग इस प्रकार है

Share The Post

इंडियन प्रीमियर लीग का अगला सीजन यानी टाटा आईपीएल 2022 का शुभारंभ 26 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले के साथ होगा। इस आईपीएल में लंबे समय बाद 10 फ्रेंचाइजी शामिल हो रहीं हैं। जिसके लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं। आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में विकेटकीपर्स की मांग शुरू से ही थी। आज के इस लेख में, हम विकेटकीपर के हिसाब से सभी 10 फ्रेंचाइजी को रैंक करेंगे।

Advertisement

10.) कोलकाता नाइट राइडर्स:

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स के पास केवल दो विकेट कीपिंग विकल्प हैं, सैम बिलिंग्स और शेल्डन जैक्सन। ये दोनों ही विकेटकीपर आईपीएल में ज्यादा नहीं खेले हैं।

Advertisement

9.) गुजरात टाइटन्स:

आईपीएल की 10 फ्रैंचाइजी में से गुजरात टाइटंस एक विकेटकीपर को साइन करने वाली आखिरी टीम थी। हालांकि, फिर उन्होंने अनसोल्ड प्लेयर्स के लॉट से रिद्धिमान साहा और मैथ्यू वेड को साइन किया था। नीलामी के बाद उन्होंने युवा रहमानुल्ला गुरबाज को भी साइन किया है। कुल मिलाकर, गुजरात के पास विकेटकीपरों का एक अच्छा समूह है।

8.) सनराइजर्स हैदराबाद:

सनराइजर्स हैदराबाद ने मेगा नीलामी में निकोलस पूरन को साइन करने के लिए 10.75 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। टीम में अन्य दो विकेटकीपर विष्णु विनोद और ग्लेन फिलिप्स हैं। हालांकि, फ्रेंचाइजी का विकेटकीपिंग डिपार्टमेंट पूरन पर ही निर्भर करेगा।

Advertisement

7.) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर:

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास विकेटकीपिंग विभाग में युवा और अनुभव दोनों का मिश्रण उपलब्ध है। उनके पास अनुभवी दिनेश कार्तिक के साथ उभरते सितारे अनुज रावत, लवनिथ सिसोदिया और फिन एलन हैं। दिनेश कार्तिक के अनुभव के कारण ही हम इस फ्रेंचाइजी को 7वें स्थान पर रख रहे हैं।

6.) पंजाब किंग्स:

पंजाब किंग्स के लिए जॉनी बेयरस्टो प्राथमिक विकेटकीपर होंगे। उनके पास प्रभा सिमरन सिंह और जितेश शर्मा का सपोर्ट भी होगा। बेयरस्टो के पास मैच जिताने का अनुभव है इस कारण वह पूरे मैच खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

Advertisement

5.) मुंबई इंडियंस:

इस आईपीएल में मुंबई इंडियन्स के पास भारतीय अनुभवी विकेटकीपर ईशान किशन उपलब्ध होंगे। फ्रेंचाइजी के पास उनके बैकअप के रूप में आर्यन जुयाल हैं। यही कारण है कि, मुंबई इंडियंस इस लिस्ट में 5वें नंबर पर है।

4.) राजस्थान रॉयल्स:

राजस्थान रॉयल्स के पास एक अनुभवी भारतीय और एक अनुभवी विदेशी विकेटकीपर है। राजस्थान के पास कप्तान संजू सैमसन और जोस बटलर के रूप में दो बेहतरीन विकेटकीपर हैं।

Advertisement

3.) लखनऊ सुपर जायंट्स:

राजस्थान रॉयल्स की तरह ही लखनऊ सुपर जायंट्स के पास एक भारतीय और एक विदेशी विकेटकीपिंग स्टार है। केएल राहुल और क्विंटन डी कॉक इस समय दुनिया के टॉप मोस्ट विकेटकीपर बल्लेबाजों में से एक हैं।

2.) दिल्ली कैपिटल्स:

दिल्ली कैपिटल्स के पास इस समय के सबसे बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाजों में से एक ऋषभ पंत हैं। यही नहीं इस टीम एक और भारतीय कीपर केएस भरत भी हैं। विदेशी विकेटकीपर की बात करें तो दिल्ली के पास न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट भी हैं। कुल मिलाकर देखें देखें तो यह फ्रेंचाइजी अनुभवी विकेटकीपर्स से लैस है।

Advertisement

1.) चेन्नई सुपर किंग्स:

चेन्नई सुपर किंग्स एक मात्र ऐसी फ्रेंचाइजी है जिसके पास 5 विकेटकीपर हैं। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के अलावा रॉबिन उथप्पा और अंबाती रायुडू एक ठोस तिकड़ी इस टीम को मजबूत बनाती है। वहीं, डेवोन कॉनवे और नारायण जगदीसन सीएसके के विकेटकीपिंग डिपार्टमेंट के लिए काफी सपोर्टिव साबित हो सकते हैं।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button