IPLNewsSocial

पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस को मिली पांचवीं हार, फैंस ने ट्वीट कर कहा ‘मैं बर्बाद हो रहा हूँ मुंबई की हार से’

Share The Post

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास के सफल कप्तान रोहित शर्मा और सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल का यह सीजन बेहद खराब रहा है। वास्तव में मुंबई इंडियंस ने जब पहली बार साल 2013 में रोहित शर्मा को कप्तान बनाया था तब से लेकर अब तक वह ही मुंबई के कप्तान रहे हैं। और, रोहित की कप्तानी में ही मुंबई इंडियंस को लगातार सफलताएं मिलीं और मुंबई आईपीएल इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी बन गई।

हालांकि, अब तक इस सीजन में मुंबई को एक भी जीत नहीं मिली है। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स के साथ हुए मैच में भी मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा है। यह पांच बार की चैम्पियन मुंबई की इस सीजन की 5वीं हार है।

Advertisement

इस मैच में, मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जहाँ, पंजाब किंग्स के ओपनर व कप्तान मयंक अग्रवाल और शिखर धवन ने शानदार अर्धशतक जड़ते हुए पंजाब किंग्स को तेज शुरुआत दी। हालांकि, मिडिल ओवर्स में लियम लिविंगस्टन और जॉनी बेयरस्टो के आउट होने के बाद पंजाब की रन गति में थोड़ा ब्रेक लग गया था।

लेकिन फिर इसके बाद, जितेश शर्मा और शाहरुख खान की छोटी लेकिन महत्वपूर्ण पारी की बदौलत पंजाब ने मुंबई के सामने 199 रनों का चुनौतीपूर्ण टारगेट सेट किया था।

Advertisement

इस टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत एक बार फिर खराब रही। जहाँ कप्तान रोहित शर्मा 28 तो वहीं, शानदार फॉर्म में चल रहे ईशान किशन महज 3 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद युवा बल्लेबाज बेबी एबी यानी डेवाल्ड ब्रेविस और तिलक वर्मा की शानदार परियों की बदौलत एक समय ऐसा लग रहा था कि मुंबई इस सीजन की पहली जीत हासिल कर सकती है।

मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार फिर बने वन मैन आर्मी

हालांकि, इसके बाद, बेबी एबी 49 और तिलक वर्मा 36 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद, सूर्यकुमार यादव एक बार फिर वन मैन आर्मी की तरह लड़ते हुए मुंबई इंडियंस को टारगेट के करीब तक ले गए। लेकिन, बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वह 43 रन बनाकर आउट हो गए। इस प्रकार मुंबई इंडियंस की जीत की स्थिति पूरी तरह से समाप्त हो गई और पंजाब ने यह मैच 12 रन से जीत लिया।

Advertisement

मुंबई इंडियंस की इस हार के बाद फैंस एक बार फिर निराश नजर आए और उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे लेकर प्रतिक्रिया दी है। आइये देखें ट्विटर पर फैंस की क्या प्रतिक्रिया रही है:::

Advertisement

Advertisement

Advertisement

https://twitter.com/KukdeMahadeo1/status/1514308968273027072?t=XQzDxhPGMyx2BYgnREEFwg&s=19

Advertisement

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button