
आईपीएल 2022 की शुरुआत हो चुकी है। आईपीएल के 15वें सीजन के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने सामने हैं। इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स को पहले बल्लेबाजी करने का आमंत्रण दिया था। जहाँ सीएसके की शुरुआत अच्छी नहीं, जिसके बाद फैंस ने ट्विटर पर सीएसके के पूर्व खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस की कमी दर्शाते हुए ट्वीट किया है।
गौरतलब है कि, आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी, मोइन अली और रुतुराज गायकवाड़ को रिटेन किया था। जबकि, फाफ डु प्लेसिस को रिलीज कर दिया गया था। जिसके बाद, फाफ को मेगा नीलामी में जाना पड़ा था।
मेगा नीलामी में आरसीबी ने फाफ डु प्लेसिस को किया था साइन
बैंगलोर में हुई आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में डु प्लेसिस को साइन करने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। हालांकि, अंत में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 7 करोड़ रुपए की बोली लगाते हुए डु प्लेसिस को साइन किया था।
उल्लेखनीय है, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस आईपीएल में लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे हैं। वास्तव में फाफ, आईपीएल 2012 से लेकर आईपीएल 2021 तक सीएसके का हिस्सा थे। जब दो वर्षों यानी 2016 और 2017 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स पर बैन लगाया था। तब, वह राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स में चले गए थे।
हालांकि, इसके बाद जब चेन्नई सुपर किंग्स वापस लीग का हिस्सा बन गई तब एक बार फिर डु प्लेसिस सीएसके के स्क्वाड का हिस्सा थे। खासबात यह है कि, चेन्नई ने अब तक कुल 4 बार आईपीएल का खिताब जीता है। जिनमें से तीन बार के खिताब जीतने में डु प्लेसिस ने अहम भूमिका निभाई थी।
हालांकि, अब फाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में हैं और वह इस फ्रेंचाइजी के कप्तान की भूमिका में नजर आएंगे। चूंकि, इस मैच में चेन्नई को फाफ डु प्लेसिस की कमी निश्चित रूप से खली होगी। ऐसे में फैंस ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए रिएक्शन दिए हैं।
आइये देखते हैं चेन्नई सुपर किंग्स में फाफ डु प्लेसिस के न होने को लेकर फैंस ने कैसी प्रतिक्रिया दी है।
I’m missing Faf Du Plessis’s pink gloves and bat on a yellow jersey. #CSK𓃬 #CSKvKKR #CskForever #DuPlessis #CSK
Advertisement— Pragatti Oberoi (@PragattiOberoi8) March 26, 2022
Suresh Raina And Faf du plessis 😭#CSK𓃬 #whistlepodu #CricketTwitter pic.twitter.com/Lbi4xlxKsg
— Dinesh (@WaliaCR7) March 26, 2022
Advertisement
https://twitter.com/VamsihereV/status/1507731579098914825?t=10cdgTTgK2YxfUdBlY8f2A&s=19
Dear CSK fans, missing Faf du plessis ? pic.twitter.com/ovXUK5uGqQ
— Akshat (@AkshatOM10) March 26, 2022
Advertisement
Miss you faf😔 @faf1307
— Urmila (@Urmila06045206) March 26, 2022
Advertisement
Csk suffering without FAF@faf1307 💔
— L I O N🦁 (@WitzGram) March 26, 2022
Advertisement
MS is missing Faf in the dressing room for sure, they were always on the same side, never apart. 🥺♥
It's painful not watching the two of them together, my poor heart is unable to take it, Faf's place will never be filled. 💔😭 #IPL2022 #CSKvsKKR @faf1307 @msdhoniAdvertisement— Diya Sachdev (@DiyaSachdev14) March 26, 2022