IPLNewsSocial

दिल्ली-मुंबई के मैच में दिनेश कार्तिक कर रहे मुंबई इंडियंस को सपोर्ट, किया ऐसा ट्वीट

Share The Post

आईपीएल 2022 में आज शनिवार को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स का मैच है। इस मैच को इन दोनों टीमों के प्रशंसक तो देखेंगे ही, एक और टीम के फैंस इस मैच के परिणाम का बेसब्री से इंतजार करेंगे। वो टीम है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर। दरअसल, बात कुछ ऐसी हैं कि यदि आज होने वाले मैच में मुंबई, दिल्ली के हरा देती है तो प्लेऑफ के लिए बैंगलोर का रास्ता साफ हो जाएगा। इसी बात को लेकर दिनेश कार्तिक ने मुंबई इंडियंस को मजेदार तरीके से सपोर्ट किया है।

मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं दिनेश कार्तिक

दरअसल, कार्तिक एक समय में मुंबई इंडियंस के लिए खेला करते थे। उसके बाद उन्हें नीलामी में पंजाब किंग्स ने ख़रीद लिया था। मुंबई ने 2013 में जब अपना पहला आईपीएल टाइटल जीता था तो उस समय कार्तिक ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उस सीजन में खेले गए 19 मैचों में 28 की औसत और 124 की स्ट्राइक रेट से कार्तिक ने 510 रन बनाए थे।

Advertisement

अब जब मुंबई का मैच है तो दिनेश कार्तिक ने एक मजेदार ट्वीट किया है। उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वे मुंबई इंडियंस की जर्सी पहने दिख रहे हैं, और कैप्शन लिखा है, पुरानी यादों में यह मिला 🤞😛 #MIvsDC

Advertisement

दिनेश कार्तिक इस साल अच्छी फॉर्म में हैं। फिनिशर के रोल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए उन्होंने बखूबी निभाया है। उनकी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह आश्चर्य की बात नहीं होगी अगर उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में वापस बुला लिया जाता है।

बैंगलोर ने अपना पिछले मैच में गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हरा दिया था। यह बैंगलोर का ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच था। अब बैंगलोर के 14 मैचों में 8 जीत के साथ 16 अंक हैं और वह फिलहाल चौथे नंबर पर है। लेकिन प्लेऑफ में उसका जाना अभी तय नहीं है। पांचवें नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम है जिसने 13 मैचों में 7 जीत दर्ज की है और उसके 14 अंक हैं। मुंबई और दिल्ली वाले मैच में यदि मुंबई जीतती है तो बैंगलोर प्लेऑफ में जाएगी और यदि दिल्ली जीत जाती है तो दिल्ली प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button