IPLSocial

दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को दी करारी शिकस्त, फैंस ने ट्वीट कर कहा ‘ये तो होना ही था’

Share The Post

आईपीएल 2022 के आगाज के साथ ही रोमांच का भी आगाज हो चुका है। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें संस्करण के पहले मैच में जहाँ कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से मात देते हुए शानदार शुरूआत की थी। वहीं, अब दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया है।

मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला करते हुए मुंबई इंडियंस को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था।

Advertisement

ईशान किशन ने खेली 81 रनों की ताबड़तोड़ पारी

मुंबई इंडियंस की ओर से कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने ओपनिंग करते हुए तेज शुरुआत दी थी। जहाँ एक ओर कप्तान रोहित शर्मा ने 32 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 42 रन बनाए थे। वहीं, ईशान किशन ने तेजतर्रार पारी खेलते हुए 48 गेंदों में 81 रनों की नाबाद पारी खेली थी। ईशान किशन की इस पारी में 11 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

युवा ओपनर ईशान किशन की इस ताबड़तोड़ पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने 177/5 का स्कोर खड़ा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के सामने 178 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा था।

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स का बैटिंग आर्डर हुए फेल

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर टीम साइफर्ट और पृथ्वी शॉ को अच्छा स्टार्ट मिला। हालांकि, वे इसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए। दोनों ही ओपनर पृथ्वी शॉ और टीम साइफर्ट क्रमशः 38 और 21 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए मनदीप सिंह, कप्तान ऋषभ पंत और रोवमेन पॉवेल क्रमशः शून्य और 1 और शून्य बनाकर आउट हो गए। एक समय दिल्ली का स्कोर 72/5 हो चुका था। लेकिन, इस बीच बल्लेबाजी करने आए ललित यादव और शार्दुल ठाकुर ने टीम का स्कोर आगे बढ़ाने का प्रयास किया। लेकिन, इस बीच लॉर्ड ठाकुर भी 11 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हो गए।

Advertisement

हालांकि, शार्दुल ठाकुर के बाद बल्लेबाजी करने आए अक्षर पटेल ने ललित यादव के साथ मिलकर दिल्ली कैपिटल्स की पारी को आगे बढ़ाने का प्रयास किया। और, धीरे-धीरे रन रेट बढ़ाते हुए भयंकर दवाब वाली स्थिति से मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से जीत दिला दी।

दिल्ली की इस जीत में ललित यादव 48 नाबाद और अक्षर पटेल की 38 नाबाद पारी ने अहम भूमिका निभाई है। चूंकि, दिल्ली कैपिटल्स ने इस रोमांचक मैच में आईपीएल इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी को हराया है। इसलिए, फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रिया दी है। आइये देखें, ट्विटर यूजर्स ने कैसी प्रतिक्रिया दी है:::

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

https://twitter.com/AmarShaktiR/status/1508083688705126400?t=9TeXQCw8i5J6KAMVAnMBqQ&s=19

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button