
आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010, 2011, 2018, 2021 में खिताब अपने नाम किया था। इस दौरान टीम में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी देखने को मिले है जिन्होंने टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं कुछ खिलाड़ी ऐसे भी है जो दूसरी टीमो से भी खेले है।
तो आज हम आपको चेन्नई सुपर किंग्स के उन 4 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने पंजाब किंग्स की टीम में जाकर फ्रेंचाइजी की कप्तानी का जिम्मा संभाला है।
1. मुरली विजय- 2016
मुरली विजय 2009 से 2013 तक चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा थे। इसके बाद वो 2018 से 2020 तक भी वो इसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे। इस दौरान उन्होंने टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था। वहीं 2015 से 2017 तक वो किंग्स इलेवन पंजाब (पंजाब किंग्स) की टीम में शामिल हुए थे। उन्होंने 2016 के सीजन में टीम की कप्तानी भी की थी।
विजय ने उस सीजन में 8 मैचों में टीम की कप्तानी की थी जिनमें से टीम को 3 में जीत और 5 में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि बल्ले से उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने उस सीजन में खेले 16 मैचों में 124.45 के स्ट्राइक रेट के साथ 453 रन बनाये है। इस सीजन में उन्होंने 5 अर्धशतक भी लगाए थे।
2. रविचंद्रन अश्विन- 2018-2019
अश्विन 2008 से लेकर 2015 तक चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेले थे। वहीं पंजाब की टीम में वो 2018 में शामिल हुए थे और 2019 तक इसी टीम का हिस्सा रहे थे। इन दोनों सीजन में उन्होंने टीम की कप्तानी की थी। उन्होंने पंजाब की 28 मैचों में कप्तानी की है जिसमें से टीम को 12 में जीत और 16 में हार मिली है। वहीं अश्विन ने इस दौरान 25 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई है।
इस समय अश्विन राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहे है। उनके आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 174 मैच खेले है और 7.95 के इकॉनमी रेट से 149 विकेट लिए है।
3. डेविड हसी- 2012-2013
ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी डेविड हसी 2012 और 2013 में पंजाब की टीम का हिस्सा थे। इसके बाद 2014 में वो चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में शामिल हो गए थे। उन्होंने पंजाब की 12 मैचों में कप्तानी की है जिसमें से टीम को 6 में जीत और 6 में हार का सामना करना पड़ा है।
हसी के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 64 मैच खेले है और 122.98 के स्ट्राइक रेट के साथ 1322 रन बनाये है। इस दौरान वो 5 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे है। वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 8.97 के इकॉनमी रेट से 8 विकेट लिए है।
4. जॉर्ज बेली- 2014-2015
जॉर्ज बेली की कप्तानी में ही किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) 2014 में फाइनल तक पहुंची थी जहां कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें हरा दिया था। बेली ने 2014 और 2015 में कुल 35 मैचों में टीम की कप्तानी की थी जिनमें से 18 में टीम को जीत और 17 में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं 2009 में वो चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से खेले थे।
बेली के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 40 मैच खेले है और 121.88 के स्ट्राइक रेट की मदद से 663 रन बनाये है। इस दौरान वो 2 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे है।