FeatureIPL

3 मुंबई इंडियंस के क्रिकेटर्स जिन्हें आईपीएल 2022 के बचे हुए मैचों में मिलना चाहिए मौका

Share The Post

5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2022 में अब तक 18 खिलाड़ियों का इस्तेमाल कर चुकी हैं। वहीं उन्होंने इस सीजन में अभी तक 7 मैच खेले है और सभी में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में अब टीम के लिए प्लेऑफ में जगह बनाना लगभग असंभव है। मुंबई अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश में है।

टीम अब अपने अगले 7 मैचों में कुछ टीम कुछ अन्य खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती हैं। तो इसी चीज को लेकर आज हम आपको उन 3 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें आईपीएल 2022 के बचे हुए मैचों में मौका मिलना चाहिए।

Advertisement

1) टिम डेविड

टिम डेविड को अभी तक सिर्फ दो मैचों में ही खेलने का मौका मिला है लेकिन उसके बाद उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। मुंबई ने उन्हें आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले 8.25 करोड़ में खरीदा गया था। फ्रेंचाइजी का उन्हें और मौका ना देना हैरानी भरा था। टिम की क्षमता को जानते हुए मुंबई को अब उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल करना चाहिए। वह मिडिल आर्डर में टीम को मजबूती प्रदान कर सकते हैं।

टिम दुनियाभर की टी20 लीग्स में खेलते हैं जहां उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है। उनके टी20 करियर की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक 91 मैच खेले है और 159.00 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट की मदद से 1978 रन बनाये है। इस दौरान टिम डेविड 9 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे है। वहीं उनका हाईएस्ट स्कोर 92* है।

Advertisement

2) संजय यादव

संजय यादव के इस सीजन में मुंबई के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की उम्मीद थी। हालांकि तमिलनाडु के ऑलराउंडर को अभी डेब्यू करना बाकी है। यह ऑलराउंडर टीम में काफी संतुलन प्रदान कर सकता हैं।

मुंबई इस समय निश्चित रूप से क्रुणाल पांड्या को मिस कर रहे है और संजय क्रुणाल की कमी को पूरा कर सकते हैं। तमिलनाडु का यह खिलाड़ी गेंद का बेहतर हिट भी कर सकता हैं। एमआई के भविष्य को देखते हुए, संजय एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनमें वे निवेश कर सकते हैं।

Advertisement

3) मयंक मारकंडे

मयंक मारकंडे मुंबई इंडियंस के क्रिकेटरों में से एक हैं जिन्हें आईपीएल 2022 के बचे हुए मैचों में मौका मिलना चाहिए। वो 2018 और 2019 में मुंबई की टीम का हिस्सा थे और उन्होंने इस दौरान टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया था। हालांकि टीम ने उन्हें 2020 के सीजन से पहले रिलीज कर दिया था। वो 2020 और 2021 में राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा थे। हालांकि इन दो सीजन में उन्हें सिर्फ एक मैच में खेलने का मौका मिला है।

वहीं 2022 की मेगा नीलामी में मुंबई ने 65 लाख में खरीदकर दोबारा अपने साथ जोड़ लिया है। वहीं इस सीजन में मुंबई के लिए मुख्य स्पिनर की भूमिका मुरुगन अश्विन ने निभाई है। हालांकि अश्विन इनकन्सिस्टेंस रहे हैं। ऐसे में मारकंडे को मुंबई अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button