FeatureICC Events

टी-20 विश्वकप के उन खिलाड़ियों की सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन जिन्होंने एक देश में जन्म लिया लेकिन किसी दूसरे देश के लिए खेल रहे हैं

Share The Post

आईसीसी टी -20 विश्वकप 2021 का आयोजन भारत की मेजबानी में संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में 16 टीमें हैं, और टी-20 विश्वकप के इतिहास में पहली बार सुपर-12 चरण को शामिल किया गया है।
आईसीसी के इस मेगा इवेंट में दुनिया भर की टीमें भाग ले रही हैं। जिसमें भाग लेने वाले कुछ प्रतिभागी ऐसे भी हैं जिन्होंने किसी एक देश में जन्म लिया है। लेकिन वह किसी अन्य दूसरे देश के लिए खेल रहे हैं।

आज हम ऐसे ही स्टार प्लेयर्स की सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन देखेंगे जिसमें ऐसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। जोकि इस आईसीसी टी-20 विश्वकप में अपनी मातृभूमि की जगह किसी अन्य देश के लिए खेल रहे हैं।

Advertisement

सलामी बल्लेबाज- जेसन रॉय और डेवोन कॉनवे-

इंग्लैंड के स्टार प्लेयर और ओपनर बल्लेबाज जेसन रॉय और न्यूजीलैंड के ओपनर डेवोन कॉनवे का जन्म दक्षिणअफ्रीका में हुआ था। इस ये दोनों प्लेयर अपने मूल देश में ही रहते तो इस टी-20 विश्वकप में वह दक्षिण अफ्रीका के लिए ओपनिंग करते हुए दिखाई दे सकते थे।

हालांकि, जेसन रॉय इंग्लैंड के लिए खेल रहे हैं जबकि डेवोन कॉनवे न्यूजीलैंड की ओर से पारी की शुरुआत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये दोनों ही खिलाड़ी इस टी-20 विश्वकप के सर्वश्रेष्ठ ओपनर बल्लेबाजों में से एक हैं।

Advertisement

मध्यक्रम-ग्लेन फिलिप्स (विकेटकीपर), इयोन मॉर्गन (कप्तान) और रिची बेरिंगटन

इस सूची में दक्षिण अफ्रीका में जन्म लेने वाले कुछ और प्लेयर भी शामिल हैं। मिडिल ऑर्डर में दक्षिण अफ्रीका में जन्मे दो क्रिकेटर ग्लेन फिलिप्स और रिची बेरिंगटन सबसे शानदार प्लेयर हैं। हालांकि, ये दोनों ही अपने जन्मवाले देश के लिए बल्कि किसी अन्य देश के लिए खेल रहे हैं।

इस टी-20 विश्वकप में ग्लेन फिलिप्स न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा हैं, जबकि रिची बेरिंगटन स्कॉटलैंड के लिए खेल रहे हैं। दूसरे देश में जन्मलेने वाले खिलड़ियों की इस प्लेइंग इलेवन की कप्तानी इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज इयोन मोर्गन करेंगे। मोर्गन का जन्म आयरलैंड में हुआ था लेकिन वह फिलहाल इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान हैं।

Advertisement

ऑल राउंडर- डेविड विसे, इमाद वसीम और सिमी सिंह

इस सूची में हमने तीन ऑल राउंडर प्लेयर्स को स्थान दिया है।जिसमें एक बार फिर दक्षिण अफ्रीका के एक और खिलाड़ी का नाम शामिल है। दक्षिण अफ्रीका में जन्मे डेविस विसे इस सूची के सबसे दिलचस्प प्लेयर हैं। डेविस आईसीसी टी-20 विश्वकप के पिछले संस्करण में दक्षिण अफ्रीका की ओर से खेल रहे थे। लेकिन, इस बार वह अपनी मातृभूमि की जगह नामीबिया की ओर से खेलते हुए नज़र आ रहे हैं।

इस सूची के दूसरे ऑल राउंडर वेल्स में जन्मे इमाद वसीम हैं जो कि इस टी-20 विश्वकप में पाकिस्तान के लिए खेल रहे हैं। इसके अलावा, स्पिन ऑलराउंडर सिमी सिंह का जन्म भारत में हुआ था। लेकिन, वह आयरलैंड चले गए थे और अब वह आयरलैंड क्रिकेट टीम के लिए ही खेल रहे हैं।

Advertisement

गेंदबाज- क्रिस जॉर्डन, टॉम कुरेन और ईश सोढ़ी-

इस सूची में हमने तीन गेंदबाजों को स्थान दिया है। वेस्टइंडीज में जन्मे क्रिस जॉर्डन किसी परिचय के मोहताज नही हैं। इस टी-20 विश्वकप में वह इंग्लैंड के लिए खेल रहे हैं। इसके अलावा, दक्षिण अफ्रीकी मूल का एक और प्लेयर इस टीम का हिस्सा हैं। दक्षिण अफ्रीका में जन्म लेने वाले तेज गेंदबाज टॉम करन भी क्रिस जॉर्डन की ही तरह इंग्लैंड का हिस्सा हैं।

न्यूजीलैंड क्रिकेट की गेंदबाजी लाइनअप की सबसे मजबूत कड़ी में से एक लेग स्पिनर ईश सोढ़ी इस सूची के अंतिम खिलाड़ी होंगे। भारत मे जन्मे सोढ़ी इस आईसीसी टी-20 विश्वकप में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Advertisement

एक देश में जन्म लेकर किसी अन्य देश के लिए खेलने वाले प्लेयर्स की सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन इस प्रकार होगी:

जेसन रॉय, डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स (विकेटकीपर), इयोन मॉर्गन (कप्तान), रिची बेरिंगटन, इमाद वसीम, डेविड विसे, सिमी सिंह, क्रिस जॉर्डन, टॉम कुरेन और ईश सोढ़ी।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button