FeatureICC EventsIPL

वो 3 भारतीय प्लेयर जिनका टी20 विश्वकप में सलेक्शन है पक्का, लेकिन आईपीएल 2022 में खराब फॉर्म में हैं

Share The Post

आईसीसी टी20 विश्वकप का आयोजन इस साल के अंत मे ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहा है। जहां, टीम इंडिया पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव होगा। दरअसल, भारत को आईसीसी इवेंट जीते हुए काफी समय हो गया है। यही नहीं, टी20 विश्व कप के पिछले संस्करण में भारत ग्रुप स्टेज पर ही बाहर हो गया था। इसलिए, इस बार बाद टीम इंडिया बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी।

हालांकि, भारतीय क्रिकेट और उसके फैंस की उम्मीदें फिर से धूमिल हो सकतीं हैं क्योंकि ऐसे प्लेयर्स जिनका आईसीसी टी20 विश्वकप के लिए चुना जाना तय माना जा रहा है वह आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं। इन सभी खिलाड़ियों का फॉर्म में वापस आना टीम इंडिया के लिए बेहद जरूरी है।

Advertisement

आज के इस लेख में, हम उन तीन प्लेयर्स पर एक नजर डालेंगे जो टी20 विश्वकप में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे लेकिन आईपीएल 2022 में आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं।

नोट : आंकड़े 7 मई, 2022 तक के हैं।

Advertisement

1.) रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस)

मैच: 10 || रन: 198 || औसत: 19.8 || स्ट्राइक रेट: 128.57

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल 2022 में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। पूरे सीजन वह बल्ले के साथ सिर्फ संघर्ष करते हुए ही दिखाई दिए हैं। जिससे फैंस बेहद निराश हैं।

Advertisement

हालांकि, यदि रोहित बतौर कप्तान खुद को मिडिल आर्डर में बल्लेबाजी के लिए भेजते हैं और केएल राहुल तथा विराट कोहली दोनों पारी की शुरुआत करते हैं तो टीम इंडिया के लिए अच्छा फैसला हो सकता है। लेकिन, इसमें भी बात यह है कि रोहित को फॉर्म में आना ही होगा।

2.) विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)

मैच: 11 || रन: 216 || औसत: 21.6 || स्ट्राइक रेट: 111.92

Advertisement

विराट कोहली उन भारतीय प्लेयर्स में से एक हैं जिन्हें आईसीसी टी20 विश्वकप में निश्चित तौर पर चुना जाएगा। लेकिन, वह आईपीएल 2022 में संघर्ष करते हुए दिखाई दिए हैं। निश्चित तौर पर उन्होंने इस सीजन अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है लेकिन ऑस्ट्रेलिया में विराट के पास बेहतरीन प्रदर्शन करने का मौका होगा।

इस सीजन विराट ने कुछ खास नहीं किया है। जिस मैच में वह रन बना रहे हैं वह बेहद कम स्ट्राइक रेट के साथ आ रहे हैं यानी विराट कोहली को फॉर्म में वापसी के लिए कड़ा संघर्ष करना होगा।

Advertisement

3.) रवींद्र जडेजा (चेन्नई सुपर किंग्स)

मैच: 10 || रन: 116 || औसत: 19.3 || विकेट: 5

रवींद्र जडेजा आईपीएल 2022 से पहले बेहतरीन फॉर्म में थे और यह कहना गलत नहीं होगा कि अपने करियर में सबसे बेहतरीन फॉर्म में थे। टी20 क्रिकेट में जडेजा प्लेइंग इलेवन में 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अच्छा कर सकते हैं। हालांकि, आईपीएल 2022 में वह बेहद खराब फॉर्म में रहे हैं।

Advertisement

निश्चित तौर पर, इस आईपीएल में कप्तान होने के कारण उन्हें थोड़ा संघर्ष करना पड़ा है। लेकिन, अब जबकि वह कप्तान नहीं हैं उनसे काफी उम्मीदें की जा रहीं हैं। देखना होगा कि क्या जडेजा फॉर्म में वापसी करने में सफल होते हैं या नहीं। क्योंकि, टीम इंडिया की सफलता बहुत हद तक जडेजा के फॉर्म पर निर्भर करेगी।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button