FeatureStats

क्रिकेट इतिहास के ये है 5 सबसे आक्रामक कप्तान

Share The Post

क्रिकेट में किसी भी खिलाड़ी के लिए कप्तानी करना बहुत बड़ी बात होती है। कप्तान पर टीम से अच्छा प्रदर्शन करवाने और टीम को साथ लेकर चलने का भारी दबाव होता है। हमनें क्रिकेट में कई ऐसे कप्तान देखे है जो अपनी आक्रमकता के लिए मशहूर है।

पिछले कुछ सालों में आक्रामक कप्तानों को तवज्जों दी जानें लगी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस वजह से मैचों में काफी रोमांच देखने को मिलती है। तो आज हम आपको क्रिकेट इतिहास के पांच सबसे अधिक आक्रमक कप्तानों के बारे में बताने जा रहे है।

Advertisement

1. सौरव गांगुली

सौरव गांगुली एक बेहतरीन बल्लेबाज होने के साथ-साथ एक बेहतरीन कप्तान भी थे। वो अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को नयी ऊंचाइयों पर ले गए। भारतीय टीम विदेशों में जीतने लगी।

आक्रामकता गांगुली के शरीर में है। उनकी कप्तानी के कुछ फेमस कॅप्टेन्सी मोमेंट्स में लॉर्ड्स की जीत के बाद अपनी टी-शर्ट लहराना और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव वॉ को टॉस का इंतजार कराना शामिल है। जिन्हें क्रिकेट प्रेमी आज तक याद करते है।

Advertisement

2. रिकी पोंटिंग

रिकी पोंटिंग की गिनती दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में की जाती है। टेस्ट में उनकी कप्तानी का जीत प्रतिशत 62.33 है और वनडे में 76.03 है। इतना ही नहीं, पोंटिंग क्रिकेट इतिहास के सबसे आक्रामक कप्तानों में शुमार है।

अगर आप रिकी की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम को देखेंगे तो आप उसमें आक्रामक बल्लेबाजों और अटैकिंग गेंदबाजों को पाएंगे। रिकी खुद एक बेहतरीन बल्लेबाज और शानदार फील्डर हुआ करते थे। वो कप्तानी में रिस्क लेने से भी नहीं डरते थे। इसी का नतीजा है कि वो इतने सफल कप्तान बनकर उभरे थे।

Advertisement

3. इमरान खान

मैदान पर कड़े फैसले लेना कुछ खिलाड़ियों के लिए काफी मुश्किल काम हो सकता है लेकिन इमरान खान कड़े फैसले आसानी से ले लिए करते थे। एक बल्लेबाज और एक गेंदबाज के रूप में उनके आक्रामक स्वभाव के कारण उनकी कप्तानी काफी निखरी।

पाकिस्तान ने उनकी ही कप्तानी में ही 1992 का वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इमरान जीत हासिल करने के लिए अपनी आक्रामक प्लानिंग के लिए जाने जाते थे।

Advertisement

4. क्लाइव लॉयड

क्लाइव लॉयड ने एक बल्लेबाज और कप्तान दोनों के रूप में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वह वर्ल्ड कप जीतने वाले पहले कप्तान थे। इसके बाद उन्होंने 1979 वर्ल्ड कप में भी टीम की कमान संभाली थी और दूसरी बार वेस्टइंडीज को वर्ल्ड कप जितवा दिया था।

70 और 80 के दशक की वेस्ट इंडीज टीम क्रिकेट इतिहास की सबसे खतरनाक टीमों में से एक थी। वे बल्ले और गेंद दोनों से आक्रामक अंदाज में खेला करते थे। वेस्टइंडीज की इस आक्रामकता का श्रेय क्लाइव लॉयड को जाता है।

Advertisement

5. विराट कोहली

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपने आक्रामक अंदाज के लिए मशहूर है। मैदान में कोई विपक्षी खिलाड़ी उनसे उलझना की हिम्मत नहीं कर पाता। किसी भी भारतीय खिलाड़ी की स्लेजिंग होने पर कोहली सबसे पहले आगे बढ़कर सामने आते है। कई लोगों का मानना है कि गुस्से में विराट बेहतर प्रदर्शन करते है।

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन ने भी एक बार अपने खिलाड़ियों को कोहली से ना उलझने की सलाह दे डाली थी। विराट की कप्तानी की प्लानिंग आक्रामक हुआ करती थी। विराट की कप्तानी में आक्रामक मानसिकता का होना जरुरी बन गया था।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button