FeatureIPL

आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस द्वारा लिए गए 3 सबसे शानदार फैसले जिसने टूर्नामेंट को प्रभावित किया

Share The Post

आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस ने लिए 3 शानदार फैसले
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 में अपने सबसे खराब अभियान को दिल्ली के खिलाफ मैच जीत कर समाप्त किया। पांच बार की चैंपियन टीम इस सीजन में सिर्फ चार मैच ही जीत पाई। हालाकि, उन्होंने इस संस्करण को जीत के साथ समाप्त किया, लेकिन मुंबई इंडियंस ने इस सीज़न का उपयोग भविष्य में एक मजबूत टीम बनाने के लिए किया है। ऐसे में हम इस आर्टिकल में आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस द्वारा लिए गए तीन शानदार निर्णयों पर एक नज़र डालेंगे हैं।

1) मध्यक्रम में तिलक वर्मा को मौका देना:

तिलक वर्मा निश्चित रूप से एक शीर्ष क्रम के बल्लेबाज हैं लेकिन मुंबई इंडियंस ने उन्हें मध्य क्रम के लिए तैयार कर अच्छा काम किया। हैदराबाद के क्रिकेटर ने आईपीएल 2022 में अच्छा प्रदर्शन करके टीम के लिए कुछ शानदार पारी खेली है। उन्होंने 131 के स्ट्राइक रेट से कुल 397 रन बनाकर इस सीजन का अंत किया है।

Advertisement

चूंकि मुंबई के पास पहले से ही रोहित शर्मा और ईशान किशन का एक सेट ओपनिंग जड़ी है, इसलिए उन्हें मध्य क्रम में टीम को अनुभव खिलाड़ी की आवश्यकता थी। बीच के ओवरों में स्पिनरों के खिलाफ जम कर रन बनाने का काम करने के लिए टीम को विशेष रूप से एक बाएं हाथ के बल्लेबाज की जरूरत थी। तिलक ने दिखाया है कि वह ऐसा कर सकते हैं और इससे मुंबई को लंबे समय तक मदद मिलेगी।

2) टायमल मिल्स की जगह पर ट्रिस्टन स्टब्स को टीम में शामिल करना:

ट्रिस्टन स्टब्स, एक विकेटकीपर बल्लेबाज, जो चोटिल तेज गेंदबाज टायमल मिल्स की जगह पर टीम में शामिल हुए थे। यह निर्णय आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस द्वारा लिए गए शानदार निर्णयों में से एक है। सीजन के अंत में मुंबई इंडियंस को अपनी स्थिति का एहसास हुआ टीम ने भविष्य पर ध्यान देने का निर्णय लिया।

Advertisement

इसलिए, एक महत्वपूर्ण तेज गेंदबाज के बाहर होने के बावजूद, मुंबई ने रिप्लेसमेंट के रूप में एक उच्च श्रेणी के बल्लेबाज को टीम में शामिल करने का सोचा। स्टब्स ने इस सीनियर टीम में अपना पहला कॉल-अप अर्जित किया है और अगर वह अच्छा प्रदर्शन करते रहे तो टीम में वह अगले दशक के लिए एक शीर्ष प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी होंगे।

3) टूर्नामेंट में बहुत जल्दी डेवाल्ड ब्रेविस को मौका देना:

आईपीएल से पहले समाप्त हुई अंडर 19 विश्व कप में दिखाई दिए यश ढुल और राजवर्धन हैंगरगेकर जैसे कई भारतीय सितारों को इस सीजन में मौका नहीं मिला। हालांकि, डेवाल्ड ब्रेविस को इस सीजन में मुंबई की टीम ने काफी मौके दिए। उन्होंने आईपीएल 2022 के इस सीजन में कुल सात मैच खेले हैं।

Advertisement

अंडर-19 क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले इस खिलाड़ी के बारे में निश्चित नहीं था कि वह इस सीनियर टीम में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। लेकिन मुंबई ने डेवाल्ड को जल्द से जल्द मौका देने का अच्छा निर्णय लिया था। इस युवा क्रिकेटर ने इस टूर्नामेंट में 49(25), 31(13), और 29(19) के अच्छे स्कोर दर्ज करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button