Feature

ये 5 भारतीय खिलाड़ी साल 2021 में कर चुके हैं डेब्यू, शायद आप नहीं जानते होंगे

Share The Post

कोविड 19 यानी कोरोना वायरस की भयानक महामारी के ठीक बाद का वर्ष 2021 भारतीय खिलाड़ियों और पूरी क्रिकेट टीम के लिए एक रोलर कोस्टर की तरह रहा है। यही नहीं, प्लेयर्स के सलेक्शन में भी सलेक्टर्स को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी है। इस दौरान इस उम्मीद के साथ कि युवा प्लेयर्स कुछ अलग करते हुए नजर आएंगे, कुछ प्लेयर्स का डेब्यू भी कराया गया।

आज के इस लेख में, हम ऐसे ही प्लेयर्स की सूची पर एक नजर डालेंगे जिनका साल 2021 में डेब्यू हुआ था।

Advertisement

1.) चेतन सकारिया:

चेतन सकारिया इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में एक जाना-पहचाना नाम है। लेकिन, भारतीय क्रिकेट के दृष्टिकोण में देखें यह किसी गुमनाम प्लेयर की तरह हैं। श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में, चेतन सकारिया ने पहले टी20 में डेब्यू किया था। इस सीरीज में, शिखर धवन युवा भारतीय टीम का नेतृत्व कर रहे थे। चेतन सकारिया साल 2021 में डेब्यू करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी थे।

2.) नितीश राणा:

नितीश राणा आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते थे। उन्होंने भी सकारिया की ही तरह श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था। हालांकि, सकारिया ने पहले मैच में डेब्यू किया और राणा ने तीसरे गेम में पदार्पण किया था।

Advertisement

3.) संदीप वारियर:

संदीप वारियर घरेलू क्रिकेट में केरल के दाहिने हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज हैं। इस सूची में वह फिर से तीसरे स्थान पर हैं और श्रीलंका के खिलाफ हुई उसी टी20 सीरीज में डेब्यू किया था। हालांकि, वह अपने डेब्यू मैच का अधिक लाभ नहीं उठा सके और अपने पहले मैच में एक भी विकेट लेने में असफल रहे। वह साल 2021 में डेब्यू करने वाले गुमनाम भारतीय खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर आते हैं।

4.) कृष्णप्पा गौतम:

कृष्णप्पा गौतम को भी श्रीलंका के विरुद्ध हुई सीरीज में डेब्यू करने का मौका मिला था। भारत के लिए कृष्णप्पा का टी20 डेब्यू काफी हद तक सफल रहा था। क्योंकि, उन्होंने इस मैच में, दासुन शनाका जो श्रीलंकाई कप्तान थे, के अलावा अन्य महत्वपूर्ण विकेट भी हासिल किए थे।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 4 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने उसी साल डेब्यू किया जिस साल ऋषभ पंत ने लेकिन अब गायब हैं

5.) देवदत्त पडिक्कल:

इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा देवदत्त पडिक्कल ने भी साल 2021 में श्रीलंका के विरुद्ध हुई सीरीज में पदार्पण किया था। उन्होंने भारतीय टीम के अनुभवी कप्तान शिखर धवन के साथ ओपनिंग की और बेहतरीन प्रदर्शन किया था। हालांकि, यह दुर्भाग्य ही था कि प्लेयर्स के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भी टीम इंडिया यह सीरीज नहीं जीत सकी थी।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post
Back to top button