FeatureIPL

आईपीएल 2023 की नीलामी में साइन करने के लिए इन 3 प्लेयर्स को टारगेट कर सकती है मुंबई इंडियंस

Share The Post

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 में अपने अभियान की सबसे खराब शुरुआत की है। पांच बार की चैंपियन मुंबई ने इस सीजन में अभी तक 9 मैच खेले है जिनमें से टीम को 1 में जीत और 8 में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई ने ने अतीत में जो सफलता हासिल की है, उसे देखते हुए इस बार का सीजन खत्म होने के बाद टीम कई फैसले ले सकती हैं ये बात तय है।

मुंबई ने पहले भी दिनेश कार्तिक, क्विंटन डी कॉक और ट्रेंट बोल्ट को दूसरी फ्रेंचाइजी से ट्रेड के जरिये अपनी टीम में शामिल किया। इस तरह की डील फाइनल होने के लिए खिलाड़ी की सैलरी और अन्य फ्रेंचाइजी की इच्छाओं पर भी निर्भर करता हैं। बेशक, इसमें शामिल खिलाड़ी भी अपनी राय रख सकता हैं।

Advertisement

तो उसी चीज को लेकर आज हम आपको उन तीन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे जिन्हें मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 की नीलामी से पहले ट्रेड कर सकती हैं।

1) कार्तिक त्यागी (सनराइजर्स हैदराबाद)- 4 करोड़

फिटनेस के कारण कार्तिक त्यागी आईपीएल 2022 में देर से शामिल हुए लेकिन अभी तक उन्हें हैदराबाद की तरफ से एक भी मैच खेलने को नहीं मिला है। हैदराबाद के पास भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन या उमरान मलिक है जो प्लेइंग इलेवन में शामिल है और अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। इसलिए, त्यागी के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाना बहुत मुश्किल है।

Advertisement

दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस इस सीजन में जसप्रीत बुमराह के लिए एक सही भारतीय पेस पार्टनर को खोजने में नाकाम रही है। बासिल थंपी और जयदेव उनादकट ने इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। इसलिए, एमआई कार्तिक त्यागी को हैदराबाद से ट्रेड कर सकती हैं।

2) चेतन सकारिया (दिल्ली कैपिटल्स)- 4.2 करोड़

चेतन सकारिया उन खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्हें मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2023 की नीलामी से पहले ट्रेड करने का टारगेट बनाना चाहिए। चेतन को दिल्ली की तरफ से खलील अहमद के चोटिल हो जानें के कारण 2 ही मैच खेलने का मौका मिला है।

Advertisement

जोफ्रा आर्चर आईपीएल 2023 खेलेंगे। वहीं मुंबई को बाएं हाथ के तेज गेंदबाजी विकल्प की आवश्यकता हैं। ऐसे में चेतन एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। इसी वजह से एमआई चेतन को टारगेट लकर सकता हैं।

3) आर साई किशोर (गुजरात टाइटंस)- 3 करोड़

तमिलनाडु के इस स्पिनर को अभी तक गुजरात की तरफ से एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। वहीं टीम जिस तरह से प्रदर्शन कर रही है उसे देखकर ऐसा लगता है कि साई किशोर को इस सीजन में खेलने का मौका नहीं मिल सकता हैं।

Advertisement

इसके अलावा, साई किशोर बल्ले से भी अपना योगदान दे सकते हैं। इसी वजह से मुंबई उन्हें ट्रेड करने के बारे में जरूर सोचेगी। वह भले ही क्रुणाल पांड्या की जगह न ले पाएं लेकिन आने वाले कुछ सालों में खिलाड़ी उस कद तक पहुंच सकता हैं।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button