FeatureIPL

आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले फ्रैंचाइजी द्वारा किए गए रिटेंशन के लिए रेटिंग पॉइंट

Share The Post

कोई भी आईपीएल फ्रैंचाइजी मेगा नीलामी से पहले अपने स्टार प्लेयर्स को हर हाल में रिटेन करने का प्रयास करती है।हालांकि, कुछ फ्रैंचाइजी कभी-कभी प्लेयर्स के रिटेंशन में गलतियाँ भी करती हैं जबकि कुछ फैसले भी सहीbsg भी होते हैं। हाल ही में, आईपीएल 2022 की नीलामी से पहले, फ्रैंचाइजी ने अपनी रिटेंशन सूची की घोषणा कर दी है। इस लेख में, हम आईपीएल 2022 मेगा नीलामी से पहले प्रत्येक फ्रैंचाइज़ी द्वारा रिटेन किए प्लेयर्स को रेटिंग पॉइंट के आधार पर प्रदर्शित कर रहे हैं।

नोट : इस सूची में हम प्रत्येक फ्रैंचाइजी के लिए अधिकतम 10 रेटिंग पॉइंट व न्यूनतन 1 रेटिंग पॉइंट दे रहे हैं।

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स:

रिटेंशन: रवींद्र जडेजा (16 करोड़), एमएस धोनी (12 करोड़), मोईन अली (8 करोड़), रुतुराज गायकवाड़ (6 करोड़)

जब आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले प्रत्येक फ्रैंचाइज़ी के रिटेंशन की बात आती है, तो सीएसके ने वास्तव में बेहतरीन कार्य किया है। चूंकि, प्लेयर्स को रिटेन करते हुए सभी फ्रैंचाइजी की नज़र आने वाले कम से कम तीन सीजन पर होती है, इसलिए उन्होंने यह ध्यान रखते हुए इस बात पर भी नज़र रखी है कि टीम में अनुभवी प्लेयर्स भी हों।

Advertisement

चेन्नई सुपरकिंग्स द्वारा मोईन अली को रिटेन किया जाना फ्रैंचाइजी का सबसे अच्छा फैसला है। क्योंकि आईपीएल 2022 का आयोजन भारत में होने की ही संभावना है। इसके अलावा, ऑल राउंडर रवींद्र जडेजा और युवा ओपनर रुतुराज गायकवाड़ का रिटेंशन में काबिल-ए-तारीफ है। साथ ही कप्तान के रूप में महेंद्र सिंह धोनी को रिटेन किया जाने के कारण फ्रैंचाइजी एक बेहतरीन संयोजन के साथ आईपीएल 2022 में जा रही है। इसलिए हम इस फ्रैंचाइजी को 8 पॉइंट दे रहे हैं।

दिल्ली कैपिटल्स:

रिटेन्शन: ऋषभ पंत (16 करोड़), अक्षर पटेल (9 करोड़), पृथ्वी शॉ (7.5 करोड़), एनरिक नॉर्टजे (6.5 करोड़)

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले दो सीजन में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हालांकि, वह अब भी खिताब से दूर है लेकिन आईपीएल 2020 में फाइनल और आईपीएल 2021 में प्लेआफ का सफर तय किया था। आईपीएल के आगामी सीजन के लिए दिल्ली ने स्मार्ट रिटेंशन किए हैं।

हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स को श्रेयस अय्यर को रिलीज करना पड़ा है। लेकिन, फिर भी ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ और एनरिक नॉर्टजे का रिटेंशन दिल्ली के लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है।

Advertisement

ऋषभ पन्त के रिटेंशन के साथ दिल्ली ने यह बता दिया है कि आईपीएल 2022 के लिए भी कप्तान वह ही होंगे। चूंकि, दिल्ली ने ओपनर पृथ्वी शॉ, ऑल राउंडर अक्षर पटेल, युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे को रिटेन किया है। इसलिए हम दिल्ली को 8.5 रेटिंग पॉइंट दे रहे हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स:

रिटेंशन: आंद्रे रसेल (12 करोड़), वरुण चक्रवर्ती (8 करोड़), वेंकटेश अय्यर (8 करोड़), सुनील नरेन (6 करोड़)

Advertisement

हालांकि केकेआर ने चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है, लेकिन इन सभी को लेकर एक चिंता है। वेंकटेश अय्यर जहां अनुभवहीन हैं, वहीं आंद्रे रसेल और वरुण चक्रवर्ती की फिटनेस सबसे बड़ी समस्या बन सकती है। सुनील नारायण के नए गेंदबाजी एक्शन को अभी भी भारतीय पिचों पर रीवेलिडेशन की आवश्यकता है।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने वेंकटेश अय्यर को 8 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। एक युवा और बहुत कम अनुभवी प्लेयर को इतनी बड़ी कीमत देते हुए रिटेन करनी की जगह यदि फ्रैंचाइज़ी ने शुभमन गिल को रिटेन किया होता, तो वह कई पहलुओं में मददगार हो सकते थे। इसलिए, हम कोलकाता नाइट राइडर्स के रिटेंशन को 7.5 रेटिंग पॉइंट दे रहे हैं।

Advertisement

मुंबई इंडियंस:

रिटेन्शन: रोहित शर्मा (16 करोड़), जसप्रीत बुमराह (12 करोड़), सूर्यकुमार यादव (8 करोड़), कीरोन पोलार्ड (6 करोड़)

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस को प्रत्येक फ्रैंचाइज़ी को रिटेंशन के लिए कुछ कठिन निर्णय लेने थे। अंत में उन्होंने सूर्यकुमार यादव के लिए ईशान किशन और हार्दिक पांड्या को रिलीज का फैसला किया है। यह आश्चर्यजनक लगता है क्योंकि किशन और हार्दिक दोनों एक से अधिक विशेषताओं वाले प्लेयर हैं। जबकि सूर्यकुमार यादव सिर्फ बल्लेबाजी करते हैं।

Advertisement

वास्तव में, सूर्यकुमार यादव को मुंबई ने जिस तरह रिटेन किया है वह बेहद हैरान करने वाला है। क्योंकि, ईशान किशन और हार्दिक पांड्या सूर्यकुमार यादव से कहीं बेहतर विकल्प होते। इसके अलावा, फ्रैंचाइजी किसी विदेशी प्लेयर को भी रिटेन कर सकती थी। इसलिए, हम सूर्यकुमार यादव को रिटेन करने के कारण हम मुंबई इंडियंस को 7 रेटिंग पॉइंट दे रहे हैं।

पंजाब किंग्स:

रिटेंशन: मयंक अग्रवाल (12 करोड़), अर्शदीप सिंह (4 करोड़)

Advertisement

पंजाब किंग्स के लिए मयंक अग्रवाल एक बेहतरीन रिटेंशन हैं।क्योंकि, बीते कुछ सीजन से वह बतौर ओपनर लगातार शानदार बल्लेबाजी करते आ रहे हैं। हालांकि, मयंक को 14 करोड़ रुपये में रिटेन करना अच्छा निर्णय नही माना जा सकता। क्योंकि, मयंक मेगा नीलामी में इतनी बड़ी बोली हासिल नही कर सकते थे।

इसके अलावा, पंजाब किंग्स रवि बिश्नोई और शारुख खान में से एक को अनकैप्ड श्रेणी में रिटेन करने की कोशिश कर सकता था, जो फ्रैंचाइजी को मजबूत बना सकता था। इसके, अलावा युवा गेंदबाज अर्शदीप का रिटेंशन भी पंजाब के लिए अच्छा कहा जा सकता है। कुल मिलाकर मयंक और अर्शदीप सिंह के रिटेंशन के लिए पंजाब किंग्स को हम 6 रेटिंग पॉइंट दे रहे हैं।

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स:

रिटेंशन: संजू सैमसन (14 करोड़), जोस बटलर (10 करोड़), यशस्वी जायसवाल (4 करोड़)

राजस्थान रॉयल्स ने रिटेंशन विकल्पों में अच्छा प्रदर्शन किया है या नहीं, यह नीलामी में उनके प्रदर्शन पर निर्भर करता है।फ्रैंचाइज़ी ने बल्लेबाजी क्रम के अपने टॉप ऑर्डर को रिटेन किया है। हालांकि, रिटेंशन में फ्रैंचाइजी एक गेंदबाज को भी रिटेन कर सकती थी। मगर ऐसा देखने को नही मिला है।

Advertisement

यशस्वी जायसवाल एक शानदार बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने लगातार अपने अच्छे प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। मगर वह अभी युवा हैं और अनुभव की कमी है। साथ ही गेंदबाज को रिटेंशन न करने के कारण हम फ्रैंचाइजी के लिए 7.5 रेटिंग पॉइंट निर्धारित कर रहे हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर:

रिटेंशन: विराट कोहली (15 करोड़), ग्लेन मैक्सवेल (11 करोड़), मोहम्मद सिराज (7 करोड़)

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को मुंबई इंडियंस की ही तरह रिटेंशन के लिए कई कड़े फैसले लेने थे। हालांकि, एबी डिविलियर्स के सन्यास का ऐलान करने के बाद उनके पास रिटेंशन के लिए तीन बेहतरीन विकल्प थे। इसलिए, उन्होंने तीन प्लेयर्स को रिटेन किया है।

हालांकि, यह स्पष्ट है कि, आरसीबी को हर्षल पटेल, देवदत्त पडिक्कल और युजवेंद्र चहल की कमी खलेगी लेकिन आरसीबी को अब रिटेन किए गए खिलाड़ियों पर भरोसा करना चाहिए। यह अभी भी एक अच्छा कोर है खासतौर से मैक्सवेल और सिराज का रिटेंशन भी शानदार रहा है। इस तरह से फ्रैंचाइजी को हम 7.5 रेटिंग पॉइंट दे रहे हैं।

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद:

रिटेंशन: केन विलियमसन (14 करोड़), अब्दुल समद (4 करोड़), उमरान मलिक (4 करोड़)

सनराइजर्स हैदराबाद इस सूची में आखिरी स्थान पर है। उन्होंने कुछ खराब रिटेंशन किए हैं। अव्वल तो यह कि, उन्होंने केन विलियमसन के लिए राशिद खान को रिलीज किया है। साथ ही, अब्दुल समद और उमरान मलिक दोनों को ही 4 करोड़ रुपए रिटेन किया है।

Advertisement

चूंकि, आईपीएल 2021 की समाप्ति से पहली ही यह था कि डेविड वार्नर हैदराबाद के साथ नही रहेंगे इसलिए उन पर चर्चा करना उचित नही है। लेकिन, फिर भी अब्दुल समद के साथ उमरान मलिक को रिटेन किया जाना किसी भी स्थिति में समझ से परे है। इसलिए, हम सनराइजर्स हैदराबाद को सिर्फ 5 रेटिंग पॉइंट दे रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button