FeatureIPLStats

आईपीएल के वो सुपरस्टार जिन्होंने अब तक आईपीएल ट्राफी नही जीती है

Share The Post

आईपीएल यानि इंडियन प्रीमियर लीग विश्व की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीगों में से एक है। भारतीय क्रिकेटरों के अलावा, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी इसका हिस्सा बनने के लिए आतुर दिखाई देते हैं। कई बार ऐसे देखा गया है कि कुछ बड़े नाम अनसोल्ड भी रहे हैं। हालांकि, यह थोड़ा निराशाजनक हो सकता है। लेकिन, इस लीग की यही खासियत रही है।

अगर कोई क्रिकेटर किसी फ्रेंचाइजी द्वारा चुना जाता है, तो वास्तव में उन्होंने उसके बारे में कुछ खास देखा है। चुने जाने के बाद, हर खिलाड़ी अपनी टीम को खिताब दिलाने में मदद करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करता है। लेकिन, कुछ सुपरस्टार्स ने अपना सर्वश्रेष्ठ देने के बाद भी कभी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीती है।

Advertisement

आज हम ऐसे सुपरस्टार्स की बात कर रहे हैं जिन्होंने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन तो किया है लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग ट्राफी नही जीत सके हैं।

1.) विराट कोहली-

विराट कोहली भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। किंग कोहली के रूप में अपनी पहचान बना चुके विराट, भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। लेकिन, हर सीजन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के बाद भी उन्होंने आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीती है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें साल-2013 के संस्करण में पूर्णकालिक कप्तान के रूप में नियुक्त किया था। और, हर संस्करण में हमने उन्हें रिकॉर्ड बनाते देखा है। लेकिन, अब तक 200 से अधिक मैच खेलने के बाद भी वह अपनी टीम के जीतने का इंतजार कर रहे हैं।

Advertisement

आईपीएल-2016 में विराट इंडियन प्रीमियर लीग ट्रॉफी के बेहद करीब थे। लेकिन, उस वक्त सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने अपने सारे पत्ते खोलते हुए फाइनल में आरसीबी को मात दे दी थी। आईपीएल-2021 में भी आरसीबी अद्भुत दिख रही है और वह प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई कर चुकी है। अब देखना यह है कि क्या विराट का आईपीएल ट्राफी जीतने का लक्ष्य पूरा हो पाता है या नही।

2.) एबी डिविलियर्स-

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने दुनिया को अपना शानदार बल्लेबाजी कौशल दिखाया है।और वह दुनिया भर में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले क्रिकेटरों में से एक हैं। वह जहां भी जाते हैं उनके फैन वहाँ उनके साथ होते हैं। हालांकि, वह इंडियन प्रीमियर लीग के हर सीजन में शानदार प्रदर्शन करते रहे हैं। लेकिन फिर भी उनकी टीम आज तक इंडियन प्रीमियर लीग की ट्राफी पर कब्जा नही कर सकी है।

Advertisement

एबी डीविलियर्स इस सीजन भी आरसीबी का ही हिस्सा हैं।विराट कोहली के साथ उनका नाम उन स्टार्स की लिस्ट में आता है जिन्हें अभी खिताब अपने नाम करना बाकी है। 181 मैच खेलने और पांच हजार से अधिक रन बनाने के बावजूद वह आईपीएल ट्राफी से दूर रहे हैं। आरसीबी और डिविलियर्स के फैंस को इस वर्ष जरूर आशा होगी कि उनकी फेवरिट टीम इस सीजन की आईपीएल विजेता हो।

3.) क्रिस गेल-

क्रिस गेल को उनके बड़े रिकॉर्ड्स की वजह से टी-20 स्टार भी कहा जाता है। क्रिस गेल ने आईपीएल के 142 मैचों में 4965 रन बनाए हैं। गेल का आईपीएल में हाइजेस्ट स्कोर 175 है। तने शानदार रिकॉर्ड होने के बावजूद भी उनकी टीम आईपीएल खिताब तक नही पहुंच पाई है। क्रिस गेल अब तक विश्वस्तर पर टी-20 सुपरस्टार के रूप में अपना दबदबा बनाए हुए हैं।

Advertisement

गेल ने केकेआर, आरसीबी और पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। बड़े सितारों वाली टीमें होने के बाद भी आरसीबी और पंजाब आज तक आईपीएल नही जीत सकी हैं। और जिस सीजन केकेआर ने आईपीएल ट्राफी को अपने नाम किया उस सीजन गेल अन्य फ्रेंचाइजी से जुड़े हुए थे।

4.) राशिद खान-

अफगानिस्तान के सुपरस्टार राशिद खान ने अपने शानदार प्रदर्शन से अपने देश को गौरवान्वित किया है। इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे शानदार लेग स्पिनरों में से एक राशिद इस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा हैं। राशिद को आईपीएल-2017 की नीलामी में चुना गया था। तब से अब तक, वह हैदराबाद का ही हिस्सा हैं।

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद ने एक बार आईपीएल ट्राफी जीती है। लेकिन, तब राशिद आईपीएल का हिस्सा नही थे। इस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। इसलिए, राशिद खान कल इस वर्ष भी आईपीएल ट्राफी से दूर ही रहना होगा। लेकिन, यदि वह लगातार हैदराबाद से जुड़े रहते हैं तो निश्चित ही अपनी टीम को आईपीएल खिताब दिला सकते हैं।

5.) अमित मिश्रा-

अमित मिश्रा आईपीएल में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इसी कारण उन्हें आईपीएल का दिग्गज भी कहा जाता है। इंडियन प्रीमियर लीग एक ऐसी लीग है जिसमें बल्लेबाजों का दबदबा रहा है, लेकिन उन्होंने आईपीएल के जरिए खासा प्रभाव डाला है। अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य सदस्यों में से एक हैं और कई बार मैच जिताऊ गेंदबाजी कर चुके हैं। लेकिन, उनका अभी भी ट्रॉफी जीतना बाकी है।

Advertisement

अमित मिश्रा ने अब तक 154 मैच खेले हैं और 166 विकेट लिए हैं। आईपीएल-2021 में दिल्ली कैपिटल्स खिताब जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है। और अगर ऐसा होता है तो निश्चित रूप से अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपना पहला आईपीएल खिताब भी जीतेंगे।

6.) बेन स्टोक्स-

साल 2019 में इंग्लैंड को विश्वकप जीतने में मदद करने के लिए बेन स्टोक्स ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी। हर टीम बेन स्टोक्स जैसा खिलाड़ी चाहती है। क्योंकि, वह तीनों विभागों में योगदान दे सकते है। बेन स्टोक्स ने आईपीएल के प्रत्येक सीजन में अपने अच्छे प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है।

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग के 43 मैचों में 920 रन बनाने के अलावा उन्होंने 28 विकेट भी हासिल किए हैं। हालांकि, अच्छे प्रदर्शन के बात भी बेन स्टोक्स अब तक आईपीएल ट्राफी जीतने में सफलता प्राप्त नही कर सके हैं। स्टोक्स आईपीएल-2021 में राजस्थान रॉयल्स से जुड़े थे। लेकिन, अब उन्होंने क्रिकेट से पूरी तरह से ब्रेक ले लिया है।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button