Feature

6 खिलाड़ी जिन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए सिर्फ 1 आईपीएल सीजन खेला

Share The Post

मुंबई इंडियंस साल 2008 से इंडियन प्रीमियर लीग का हिस्सा है। अब तक खेले गए हर आईपीएल सीजन में उन्होंने खेला है और उनमें से पांच बार चैंपियन बनकर उभरे हैं। मुंबई की टीम ने दो चैंपियंस लीग टी20 टूर्नामेंट भी हासिल किया है।

सचिन तेंदुलकर, सनथ जयसूर्या, लसिथ मलिंगा, हरभजन सिंह और अन्य खेल के कई दिग्गज ने एमआई फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व किया है। जबकि और कई खिलाड़ियों ने मुंबई के लिए कई सीजन खेले हैं। ऐसे में इस आर्टिकल में हम मुंबई के उन छह खिलाड़ियों के बार में जानेंगे जो अपने आईपीएल करियर में उन्होंने सिर्फ एक सीजन खेला और उन्होंने मुंबई का प्रतिनिधित्व किया और फिर गायब हो गए।

Advertisement

चंदन मदान 2010 में मुंबई इंडियंस के लिए खेले

दाएं हाथ के बल्लेबाज चंदन मदान को अपने आईपीएल करियर में केवल एक ही सीजन खेलने का मौका मिला। उन्होंने साल 2010 में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मैच में 19 गेंदों पर 15 रन बनाकर मुंबई के लिए डेब्यू किया था।

रिचर्ड लेवी 2012 में मुंबई इंडियंस के लिए खेले थे

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रिचर्ड लेवी ने साल 2012 में मुंबई इंडियंस के लिए छह मैच खेले थे। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में सीएसके के खिलाफ मैच जिताऊ अर्धशतक बनाया था लेकिन जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ा, उनके प्रदर्शन में गिरावट आने लगी जिसके कारण उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा और फिर दोबारा वह आईपीएल में दिखाई नहीं दिए।

Advertisement

आंद्रे नेल 2008 में मुंबई इंडियंस के लिए खेले थे

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज आंद्रे नेल ने साल 2008 में मुंबई इंडियंस के लिए अपने आईपीएल करियर का डेब्यू किया था। उन्होंने उस सीजन में एकमात्र मैच खेला था। उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ खेलते हुए तीन ओवरों में 1/31 के आंकड़े के साथ अपने स्पेल का अंत किया था।

विक्रांत येलिगती 2008 में मुंबई इंडियंस के लिए खेले थे

दाएं हाथ के ऑफ-ब्रेक गेंदबाज विक्रांत येलिगती ने आईपीएल 2008 में मुंबई स्थित फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने अपने चार ओवर में 59 रन दिए थे और उन्हें कोई विकेट हासिल नहीं किया था। उनके इस खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें आईपीएल में दोबारा खेलने का फिर कभी मौका नहीं मिला।

Advertisement

मुसावीर खोटे 2008 में मुंबई इंडियंस के लिए खेले थे

मुसावीर खोटे आईपीएल इतिहास में मुंबई की पहली प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे। उन्होंने साल 2008 में मुंबई के लिए चार मैच खेले, जिसमें 24 रन बनाए और दो विकेट किए। लेकिन इसके बाद वह आईपीएल की इतिहास में फिर कभी दिखाई नहीं दिए।

डोमिनिक थॉर्नली 2008 में मुंबई इंडियंस के लिए खेले थे

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर डोमिनिक थॉर्नली साल 2008 के आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम के विदेशी खिलाड़ियों में से एक थे। थॉर्नली ने छह मैच खेले जिसमें वह महज 39 रन ही बना सके इसके अलावा उन्होंने तीन विकेट भी हासिल किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button