FeatureIPL

वो 5 प्लेयर्स जो आईपीएल की नई फ्रैंचाइजी के बन सकते हैं कप्तान

Share The Post

यह तो लगभग सभी क्रिकेट फैंस को पता होगा कि, इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन यानी आईपीएल 2022 के लिए बीसीसीआई ने लीग विस्तार करते हुए दो नई फ्रैंचाइजी के रूप में अहमदाबाद और लखनऊ को शामिल किया है। चूंकि, इन दोनों ही नई फ्रैंचाइजी को एक ऐसे प्लेयर की आवश्यकता होगी जो टीम का नेतृत्व करते हुए फ्रैंचाइजी को आगे बढ़ाने का प्रयास करे सीधे शब्दों में कहें तो कप्तान की आवश्यकता होगी।

तो प्रिय आईपीएल फैंस आइये जानते हैं कि कुछ ऐसे प्लेयर्स के बारे में जिन्हें दो नई फ्रैंचाइजी अपना कप्तान नियुक्त कर सकती हैं।

Advertisement

1.) डेविड वार्नर:

ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वार्नर आईपीएल के सफल कप्तानों में से एक हैं। वार्नर लंबे समय से सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे। लेकिन, अब आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले हैदराबाद ने उन्हें रिलीज कर दिया है। जिसका सबसे बड़ा कारण आईपीएल 2021 में उनका खराब प्रदर्शन है।

इतना ही नहीं, आईपीएल 2021 में सनराइजर्स हैदराबाद ने फ्रैंचाइजी की कप्तानी भी डेविड वार्नर से छीनते हुए केन विलियमसन को दे दी थी। चूंकि, डेविड वार्नर आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले कप्तानों में से होने के अलावा तीन बार ऑरेंज कैप अपने नाम करने वाले प्लेयर हैं। इसलिए नई फ्रैंचाइजी उन्हें अपने कप्तान के रूप में टारगेट कर सकती हैं।

Advertisement

2.) सुरेश रैना:

सुरेश रैना को मिस्टर आईपीएल के नाम से जाना जाता है। आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा रहे रैना ने कभी भी ऑरेंज कैप नही जीती है। वाबजूद इसके वह आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने बल्लेबाजों में से एक हैं। रैना ने 205 आईपीएल मैचों में 5528 रन बनाए हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह ज्यादातर मैचों में सीएसके के उप-कप्तान रहे हैं।

इतना ही नही, सुरेश रैना ने आईपीएल में गुजरात लायंस की कप्तानी भी की है। रैना ने आईपीएल में 34 बार टीम का नेतृत्व किया है। उन 34 मैचों में उनकी टीम 14 बार विजयी रही है। इसके अलावा वह टीम इंडिया की भी कप्तानी भी कर चुके हैं। यानी मिस्टर आईपीएल के पास कप्तानी का अच्छा खासा अनुभव है। इसलिए, यह आश्चर्य की बात नही है कि, आईपीएल के आगामी सीजन के लिए नई फ्रैंचाइजी सुरेश रैना को बतौर कप्तान टारगेट करें।

Advertisement

3.) दिनेश कार्तिक:

दिनेश कार्तिक आईपीएल इतिहास के सबसे कम रेटिंग वाले टी20 खिलाड़ियों में से एक हैं। आईपीएल में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेलने वाले डीके आईपीएल में कई फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं। कुल मिलाकर, उन्होंने 213 आईपीएल मैचों में खेलते हुए 4046 रन बनाए हैं।

दिनेश कार्तिक इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी कर चुके हैं, साथ ही वह दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान रह चुके हैं। कुल मिलाकर उन्होंने आईपीएल के 43 मैचों में कप्तानी की है। लीग में उनका जीत का प्रतिशत 50 फीसदी रहा है। इसलिए, नई फ्रेंचाइजी अपने नेतृत्वकर्ता के रूप में कार्तिक का चयन कर सकती हैं।

Advertisement

4.) अजिंक्य रहाणे:

अजिंक्य रहाणे भारतीय टेस्ट टीम के पूर्व उपकप्तान हैं। उन्होंने साल 2020-21 में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम की कप्तानी की थी। इसके अलावा, रहाणे ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी कप्तानी की है। वह सामने से नेतृत्व करने में विश्वास रखते हैं। अजिंक्य रहाणे आईपीएल के 151 मैंचों में 3141 रन बना चुके हैं।

रहाणे आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की कप्तानी कर चुके हैं। चूंकि, वह मध्यक्रम के शानदार बल्लेबाज हैं और विकेट गिरने के बाद टेल-एंडर्स के साथ भी तालमेल बनाकर खेल सकते हैं। इसलिए, वह किसी भी फ्रेंचाइजी के मिडिल ऑर्डर के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। चूंकि, आईपीएल 2021 में दिल्ली ने उन्हें बेंच दी थी, इसलिए बेशक रहाणे रिटेंशन का हिस्सा नही हैं। यानी नई फ्रैंचाइजी आईपीएल 2022 में अपने कप्तान के रूप ने रहाणे को लक्षित कर सकती हैं।

Advertisement

5.) स्टीव स्मिथ:

स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हैं। उन्होंने आईपीएल 2020 में राजस्थान रॉयल्स का नेतृत्व भी किया था। इससे पहले, वह  आईपीएल2017 में राइजिंग पुणे की कप्तानी करते हुए फ्रैंचाइजी को फाइनल में पहुंचाया था। स्मिथ का आईपीएल में 59.52 प्रतिशत का विजयी रिकॉर्ड है।

यह भी पढ़ें: वो स्टार प्लेयर्स जो अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी आईपीएल 2022 के लिए नही हुए रिटेन।

स्मिथ ने आईपीएल में 2400 से अधिक रनों के साथ अपनी निरंतरता साबित की है। उन्होंने 2020 में कुछ गलतियां कीं। हालांकि, किसी को यह नहीं भूलना चाहिए कि वह एक अच्छे कप्तान के रूप में कार्य कर चुके हैं। आईपीएल 2022 में नई टीमें संभावित रूप से स्मिथ को आईपीएल में एक नया अध्याय लिखने के लिए नेतृत्व सौंप सकती हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button