5 लोकप्रिय खिलाड़ी जिन्होंने क्रिकेट में जर्सी नंबर 7 पहनी

क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता से हर खिलाड़ी का जर्सी नंबर भी महत्वपूर्ण हो गया है। कई देशों में क्रिकेट को सबसे ज्यादा पसंदीदा खेल माना जाता है। क्रिकेट प्रेमी खिलाड़ियों की हर छोटी-छोटी चीजों पर नज़र बनाए रखते हैं। ऐसे में जर्सी नंबर इतना प्रभावशाली हो गया है कि खिलाड़ियों की पहचान अब उनके जर्सी नंबर से होती है। जैसे किसी का जर्सी नंबर 7 तो किसी का जर्सी नंबर 1। खिलाड़ी अपनी पसंद के आधार पर कई बार इसका चुनाव करते हैं।
हर एक खिलाड़ी को जर्सी नंबर पसंद करने की छूट दी जाती है। जिससे वह अपने मुताबिक नंबर पसंद कर सके। लेकिन एक ही टीम के दो खिलाड़ी एक जैसा नंबर नहीं चुन सकते। कई खिलाड़ियों के जर्सी नंबर के पीछे बहुत रोचक कहानियां भी जुड़ी होती हैं। जैसे किसी का जन्मदिन, कोई स्पेशल लकी नंबर या फिर कोई अन्य कारण।
यह भी पढ़ें: टी20 विश्वकप इतिहास के टॉप 4 गेंदबाजी प्रदर्शन
जर्सी नंबर 7 भी क्रिकेट में लोकप्रिय जर्सी मानी जाती है और इसे कई लोकप्रिय खिलाड़ियों ने पहना है। इस आर्टिकल में हम ऐसे 5 खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं, जिन्होंने इस जर्सी नंबर को पहना है।
5 लोकप्रिय खिलाड़ी जिन्होंने क्रिकेट में जर्सी नंबर 7 पहनी
1. महेंद्र सिंह धोनी
भारत के सबसे सफल कप्तान और बेहतरीन खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की जर्सी का नंबर 7 था। धोनी का जन्मदिन 7 जुलाई को आता है, जिसकी वजह से यह अटकलें भी लगाई जाती है कि इसी कारण धोनी की जर्सी का नंबर 7 है। महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए कुल 538 मुकाबले खेले हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने टी20 विश्व कप, वनडे विश्व कप और चैम्पियंस ट्रॉफ़ी जीती है। धोनी की वजह से यह जर्सी और भी खास बन गयी है।
धोनी ने एकदिवसीय मैचों में 10,000 से अधिक रन और 50 से अधिक की औसत से बनाये। इसके अलावा उन्होंने कई खिलाड़ियों के करियर को निखारने में बहुत ही अहम भूमिका अदा की।
2. इयान बेल की जर्सी का नंबर 7 था
इंग्लैंड के बल्लेबाज इयान बेल की जर्सी का नंबर भी 7 था। इयान बेल ने इंग्लैंड के लिए 118 टेस्ट और 161 वन डे और 8 टी20 मैच खेले हैं। इंग्लैंड के लिए खेलते हुए इयान बेल ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इंग्लैंड के लिए खेलने वाले बेल ने सितंबर 2020 में क्रिकेट से रिटायरमेंट ले ली। बेल ने टेस्ट क्रिकेट में 7000 से अधिक रन बनाए हैं। इंग्लैंड के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने इंग्लैंड के लिए इस प्रारूप में 22 शतक जमाए। इयान बेल की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि 2013 एशेज में मैन ऑफ द सीरीज जीतना था।
3. जवागल श्रीनाथ
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ की जर्सी का नंबर था। जवागल श्रीनाथ ने भारत के लिए 67 टेस्ट में 236 विकेट और वन डे इंटरनेशनल में 229 मुकाबलों में 315 विकेट लिए हैं। श्रीनाथ ने भारत के लिए पहला टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 29 नवंबर 1991 को खेला था। श्रीनाथ को भारत के सबसे बेहतरीन गेंदबाज के रूप में जाना जाता है।
4. स्टीफन फ्लेमिंग
विश्व के बेहतरीन कप्तनों में से एक न्यूज़ीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग की जर्सी का नंबर भी 7 था। एक शानदार कप्तान होने के नाते वो एक बेहतीन बल्लेबाज भी थे। स्टीफन फ्लेमिंग ने 303 मुकबलों में न्यूज़ीलैंड की कप्तानी की है जिसमे से 128 में उन्हें जीत हासिल हुई और 135 में हार का सामना करना पड़ा। स्टीफन फ्लेमिंग की कप्तानी का जीत प्रतिशत 42.24 है।
5. शॉन पोलक की भी जर्सी का नंबर 7 था
शॉन पोलक को विश्व क्रिकेट इतिहास के सबसे महान तेज गेंदबाजों में से एक माना जाता है। दक्षिण अफ्रीका के शॉन पोलक का जन्म 16 जुलाई 1973 को हुआ था। पोलक ने 108 टेस्ट, 303 वनडे इंटरनेशनल और 12 टी20 मुकाबले खेले हैं। इनकी जर्सी का नंबर भी 7 था। दक्षिण अफ्रीका के लिए खेलते हुए पोलक ने सफलता की ऊंचाइयों को छुआ। पोलक टेस्ट में 300 और 400 अंतरराष्ट्रीय विकेट तक पहुंचने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज हैं।