FeatureIPLSocial

5 लोकप्रिय क्रिकेटर जिन्होंने आईपीएल में अपना आखिरी मैच मुंबई इंडियंस के लिए खेला

Share The Post

मुंबई इंडियंस आईपीएल के इतिहास की सबसे सफल टीम है क्योंकि उन्होंने 5 बार खिताब अपने नाम किया है। मुंबई हमेशा से ही हर सीजन में खिताब जीतने की प्रबल दावेदार रही है। दुनिया के कई दिग्गज खिलाड़ी मुंबई के लिए खेल चुके हैं।

इनमें से कुछ खिलाड़ियों ने मुंबई इंडियंस के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करके दिखाया है। तो आज हम आपको उनको 5 दिग्गज क्रिकेटरों के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने आईपीएल में अपना आखिरी मैच मुंबई इंडियंस के लिए खेला।

Advertisement

1. सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर की गिनती दुनिया के बेहतरीन क्रिकेटरों में की जाती हैं। उन्होंने भारत के लिए सिर्फ एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेला है जिसमें उन्होंने 10 रन बनाये थे। हालांकि सचिन ने आईपीएल में अपनी छाप छोड़ी है। तेंदुलकर आईपीएल के शुरुआती सीजन के दौरान मुंबई इंडियंस का फेस हुआ करते थे जिससे टीम की लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ है।

तेंदुलकर 2013 तक इस लीग का हिस्सा थे जहां उनके उस आखिरी सीजन में मुंबई इंडियंस ने अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। सचिन के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 78 मैच खेले है और 119.82 के स्ट्राइक रेट की मदद से 2334 रन अपने खाते में जोड़े है। इस दौरान वो 1 शतक और 13 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे है।

Advertisement

2. रिकी पोंटिंग

रिकी पोंटिंग को आईपीएल 2013 में मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया था। पोंटिंग उस समय अपने शानदार करियर के अंतिम पड़ाव पर थे। उन्होंने उस सीजन में खेले 6 मैच में मात्र 52 रन बनाये। इसके बाद पोंटिंग ने रोहित शर्मा को कप्तानी का जिम्मा सौंप दिया और तुरंत संन्यास लेने की घोषणा कर दी।

पोंटिंग को 2015 में मुख्य कोच बनाये जाने से पहले उन्होंने फ्रेंचाइजी के सलाहकार के रूप में काम किया था। पोंटिंग की कोचिंग में मुंबई ने 2015 में अपना दूसरा खिताब जीता था। उन्होंने 2016 तक मुंबई इंडियंस को कोचिंग दी और फिर उसके बाद टीम का कोच महेला जयवर्धने को बनाया दिया गया। पोंटिंग इस समय दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच है।

Advertisement

3. लसिथ मलिंगा

लसिथ मलिंगा मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पहले स्थान पर मौजूद थे। हालांकि इस सीजन में ड्वेन ब्रावो ने उनके रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

मलिंगा ने आईपीएल में खेले 122 मैचों में 170 विकेट लिए है। वो 2008 से लेकर 2019 तक मुंबई इंडियंस के लिए ही खेले। इस दौरान उन्होंने फ्रेंचाइजी को चार खिताब जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 2011 का आईपीएल उनका सबसे बेहतरीन सीजन था। उन्होंने उस सीजन में खेले 16 मैचों में 5.95 की इकॉनमी रेट से 28 विकेट लिए थे और पर्पल कैप अपने नाम की थी।

Advertisement

4. सनथ जयसूर्या

सनथ जयसूर्या आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए 2008 से 2010 तक खेले। जयसूर्या मुंबई इंडियंस के साथ सचिन तेंदुलकर के सलामी बल्लेबाज थे। आईपीएल 2008 के पहले सीजन में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करके दिखाया था। उन्होंने उस सीजन में खेले 14 मैचों में 166.34 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट की मदद से 514 रन बनाये थे। इस सीजन में उन्होंने एक शतक और 2 शतक लगाए थे।

अगले सीजन में उनके प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिली। 2009 में उन्होंने 12 मैच खेले और मात्र 115.10 के स्ट्राइक रेट की मदद से 221 रन बनाये थे। इस दौरान उनके बल्ले से दो अर्धशतक देखने को मिले है। 2010 में आईपीएल से संन्यास की घोषणा करने से पहले, उन्होंने चार मैच खेले थे और 33 रन बनाए थे।

Advertisement

5. युवराज सिंह

मुंबई इंडियंस ने सिक्सर किंग युवराज सिंह को 2019 के सीजन में उनके दो करोड़ के बेस प्राइस में खरीद लिया था। हालांकि उन्हें सिर्फ 4 मैच खेलने का मौका मिला जिसमें उन्होंने 24.50 की औसत और 130.66 के स्ट्राइक रेट की मदद से 98 रन बनाये। उस सीजन में मुंबई इंडियंस ने आखिरी गेंद पर जीत हासिल करते हुए अपना चौथा खिताब जीत लिया था लेकिन उसके बाद युवराज सिंह ने आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट से से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया।

युवराज के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 132 मैच खेले है और 129.71 के स्ट्राइक रेट की मदद से 2750 रन अपने नाम किये है। इस दौरान उनके बल्ले से 13 अर्धशतक देखने को मिले है। वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 7.43 के स्ट्राइक रेट की मदद से 36 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button