FeatureIPL

आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस द्वारा खरीदे गए 5 सबसे महंगे खिलाड़ी- जानें अब वे कहाँ हैं?

Share The Post

मुंबई इंडियंस आईपीएल के इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी है। जिसका मुख्य कारण मैदान पर उनकी बेहतरीन प्लानिंग करना है। इसके अलावा मुंबई इंडियंस के टैलेंट मैनेजमेंट को भी उनकी सफलता का श्रेय जाता है। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के टैलेंट मैनेजमेंट से ही टीम में आये है।

फ्रेंचाइजी नीलामी में खिलाड़ियों का चुनाव भी सोच समझकर अच्छे से करती है। तो उसी चीज को लेकर आज हम आपको आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस द्वारा खरीदे गए पांच सबसे महंगे खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे और वो इस समय क्या कर रहे हैं।

Advertisement

5. कीरोन पोलार्ड- 5.4 करोड़ (आईपीएल 2018)

कीरोन पोलार्ड ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके अलावा, आईपीएल 2018 में वो पोलार्ड को अपने साथ बरकरार नहीं रख पाए थे लेकिन मुंबई ने अपने इस टैलेंटेड खिलाड़ी को राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल करते हुए 5.4 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल कर लिया था। वह आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस द्वारा खरीदे गए सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में नंबर 5 पर काबिज है।

आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले मुंबई ने पोलार्ड को रिटेन कर लिया है। पोलार्ड इस समय वेस्टइंडीज की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान भी है। टी20 क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ फिनिशरों में शुमार पोलार्ड कभी-कभार गेंद से भी अच्छा काम करते है।

Advertisement

3. नाथन कूल्टर-नाइल- 8 करोड़ (आईपीएल 2020)

आईपीएल 2018 के बाद मुंबई इंडियंस ने विदेशी तेज गेंदबाजों के इस्तेमाल करने की प्लानिंग अपनाई है। इसलिए, आईपीएल 2020 में मुंबई ने नाथन कूल्टर-नाइल को खरीदने के लिए बड़ी रकम खर्च की। मुंबई ने 2022 की मेगा नीलामी से पहले उन्हें रिलीज कर दिया है।

यह तेज गेंदबाज अभी ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर चल रहा है। अब उन्हें टीम में वापसी करने के लिए घेरलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने की जरुरत है। अब देखना ये दिलचस्प रहेगा कि क्या वो अच्छा प्रदर्शन करके टीम में वापसी करने में कामयाब होंगे।

Advertisement

2. कुणाल पंड्या- 8.8 करोड़ (आईपीएल 2018)

मुंबई इंडियंस द्वारा आईपीएल इतिहास में खरीदे गए सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में क्रुणाल पांड्या दूसरे नंबर पर हैं। आईपीएल 2018 की नीलामी में मुंबई ने अपने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल करते हुए उन्हें खरीद लिया था। पांड्या को आईपीएल 2017 के फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए मैन ऑफ द मैच के अवार्ड से नवाजा गया था।

हालांकि, आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी ने क्रुणाल को रिलीज कर दिया गया है। बड़ौदा के इस ऑलराउंडर को भारतीय टीम में मौका मिलना भी मुश्किल हो रहा है। उनकी जगह अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा है। हाल ही में उन्होंने कहा था कि अगर खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करता है तो वह भारतीय टीम में वापसी कर सकता है।

Advertisement

1. रोहित शर्मा- 9.2 करोड़ (आईपीएल 2011)

पहले तीन सीजन में रोहित डेक्कन चार्जर्स के लिए खेले थे। उसके बाद उन्हें टीम ने रिलीज कर दिया था। ऐसे में मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया क्योंकि उन्हें एक भारतीय बल्लेबाज की तलाश थी। रोहित मुंबई से थे और इसी कारण मुंबई ने उन्हें खरीद लिया।

रोहित फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है। वहीं उनकी कप्तानी में ही टीम ने पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। रोहित अभी भी मुंबई टीम की कमान संभाल रहे है। उन्हें हाल ही में भारतीय टीम के सीमित ओवरों प्रारूप का कप्तान बनाया गया है। वहीं खबरें ये भी आ रही है कि उन्हें टेस्ट में भी कप्तान बनाया जा सकता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button