Feature

5 भारतीय क्रिकेटर जिन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्रियों से शादी की

Share The Post

बॉलीवुड के अभिनेताओं और भारतीय क्रिकेटरों के रिश्ते अटूट है। कई बार तो यह दोनों अपने रिश्तों की वजह से चर्चा का विषय भी बन चुके हैं। हर थोड़े समय में क्रिकेटरों और अभिनेत्रियों के अफेयर की खबरे टीवी या सोशल मीडिया पर आती रहती है। कुछ खबरे सच्ची होती है और कुछ झूठी साबित होती है। हालांकि कई रिश्ते शादी के बंधन में भी तब्दील हो गए।

इस आर्टिकल में आपको कुछ ऐसे ही क्रिकेटर्स के बारे में बतायंगे जिन्होने बॉलीवुड अभिनत्रियों से शादी की है।

Advertisement

5 भारतीय क्रिकेटर जिन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्रियों से शादी की

5. हरभजन सिंह

दिग्गज भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने अभिनेत्री गीता बसरा से 2015 में शादी की थी और 2016 में उनके घर एक लड़की का जन्म हुआ। जिसका नाम हिनाया हीर प्लाहा है। हरभजन सिंह भारत के सर्वश्रेष्ठ स्पिन गेंदबाजों में से एक हैं। वहीं दूसरी ओर गीता ने दिल दिया है, द ट्रेन जैसी फिल्मों में काम किया है। इनकी शादी को लगभग छह साल हो चुके हैं, और यह अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

4. जहीर खान ने भी बॉलीवुड अभिनेत्री से शादी की 

तेज गेंदबाज़ जहीर खान का भी बॉलीवुड से कनेक्शन रहा है। उनकी पत्नी सागरिका घाटगे भी अभिनेत्री हैं। सागरिका ने चक दे इंडिया से अपनी पहचान बनाई थी। जिसके बाद उनकी तारीफ भी हुई थी। 23 नवंबर 2017 को जहीर खान और सागरिका घाटगे की शादी हुई थी। दोनो का रिश्ता ज्यादा वादविवाद में नहीं रहा था।

Advertisement

जहीर खान अपनी तेज और घातक गेंदबाजी के लिए प्रसिद्ध है। उनकी गेंदबाजी की वजह से 2011 विश्व कप में भारत को बहुत मदद मिली थी।

3. युवराज सिंह

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद है युवराज सिंह। युवराज सिंह की बल्लेबाजी के सब दीवाने हैं, और कभी कभी वह निर्णायक समय में भारत को विकेट भी दिलवा दिया करते थे। युवराज सिंह ने हेजल कीच से 30 नवंबर 2016 को शादी की थी। युवराज सिंह ने एक शो में बताया था कि हेजल कीच से शादी करने के लिए उन्हें काफी चक्कर लगाने पड़े।

Advertisement

उसके बाद जा कर हेजल कीच शादी के लिए मानी थी। हेजल ने बहुत सी फिल्मों में काम किया हुआ है। भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने साल 2019 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास ले लिया था।

2. हार्दिक पांड्या 

हार्दिक पंड्या ‘कॉफी विद करन’ में जाने के बाद विवादों में आए थे। जिसके कुछ समय बाद उन्होंने नताशा स्टेनकोविक से शादी कर ली। दोनों की शादी 2020 में हुई थी और कुछ समय बाद ही इनके बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम अगस्त्य पांड्या है।
हार्दिक पंड्या भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर है।

Advertisement

2021 के टी20 वर्ल्ड कप में पांड्या की भूमिका बहुत अहम होने वाली है क्योंकि वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से ही योगदान देते हैं। हालांकि उनकी जोड़ीदार नताशा अब फिल्मों में काम करती हुयी नहीं दिखती हैं।

1. विराट कोहली ने भी बॉलीवुड अभिनेत्री से शादी की 

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी बल्लेबाजी के लिए विश्व प्रसिद्ध है। भारत के लिए कोहली टेस्ट में अभी तक सबसे सफल कप्तान रहे हैं। उन्होंने भी बॉलीवुड की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से विवाह किया है। दोनों का विवाह 11 दिसंबर 2017 को हुआ था। इससे पहले दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में थे। जिसके कारण चर्चा में भी रहे।

Advertisement

दोनों ने 11 जनवरी 2021 को एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम वमिका कोहली है। अनुष्का शर्मा ने बहुत सी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है, उसी से ही उन्हें पहचान मिली है। भारत में विराट और अनुष्का की जोड़ी सबसे प्रसिद्ध जोड़ी मानी जाती है।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Utkarsh Mishra

Utkarsh Mishra is a professional content writer in sports domain and currently works as the Editor in Chief of Cricket Ki Baat.

Related Articles

Back to top button