Feature

महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के करियर में 5 समानताएं

Share The Post

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे मशहूर खिलाड़ियों में से हैं। दाएं हाथ के इन बल्लेबाजों ने भारतीय टीम और आईपीएल में बेहतरीन क्रिकेट खेल कर अपना नाम बनाया है। धोनी और रोहित ने कुल मिलाकर 8 आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा किया है जो उनकी सफलता को साफ तौर पर दर्शाता है। इनके क्रिकेट करियर में कई समानताएं हैं।

धोनी के नाम आईपीएल का सबसे सफल कप्तान होने का रिकॉर्ड था। हालांकि रोहित शर्मा ने उनसे अब यह कुर्सी छीन ली है और वर्तमान में वह आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं। क्रिकेट फैंस का मानना है कि जिस तरह से दशक की शुरुआत में चेन्नई का एक दौर था उसी तरह इस वक्त मुंबई इंडियंस एकतरफा राज कर रही है। इस आर्टिकल में हम महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के करियर की समानताओं का जिक्र करने जा रहे हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: टी20 विश्वकप इतिहास के टॉप 4 गेंदबाजी प्रदर्शन

महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के करियर में 5 समानताएं

5. लगातार दो वर्ष आईपीएल का खिताब जीतना

आईपीएल इतिहास में केवल दो ही ऐसी टीमें जिन्होंने सफलतापूर्वक अपने खिताब का बचाव किया है। यह कारनामा करने वाली पहली टीम चेन्नई सुपर किंग्स थी जिन्होंने कप्तान धोनी की अगुवाई में 2010 में आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा किया और 2011 में दोबारा उसे जीत कर सफलतापूर्वक अपना ताज डिफेंड किया।

Advertisement

कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस ने 2019 में अपना चौथा आईपीएल खिताब जीता। हालांकि फैंस को उम्मीद नहीं थी कि मुंबई इसका बचाव कर पाएगी मगर सभी को चौंकाते हुए मुंबई इंडियंस ने लगातार दूसरा खिताब जीतकर अपने आईपीएल ट्रॉफी की गिनती को 5 पर पहुंचा दिया।

4. आईपीएल में 200 से अधिक छक्के

आईपीएल के इतिहास मैं केवल तीन ही ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने टूर्नामेंट में 200 से अधिक छक्के लगाए हैं। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने।

Advertisement

धोनी के ही पद चिन्हों पर चलते हुए रोहित शर्मा भी अब तक अपने आईपीएल करियर में 213 छक्के लगा चुके हैं। इस सूची में तीसरा नाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली का है जिनके नाम भी 200 से अधिक छक्के हैं।

3. 200 से अधिक आईपीएल मुकाबले

महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा दोनों ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने आईपीएल करियर में 200 से अधिक मुकाबले खेले हैं। यह दोनों ही दिग्गज खिलाड़ी 2008 से इस टूर्नामेंट का हिस्सा बने हुए हैं और अब तक अपने जौहर दिखा रहे हैं।

Advertisement

वर्तमान स्थिति में महेंद्र सिंह धोनी 211 आईपीएल मुकाबलों का हिस्सा बन चुके हैं, वहीं दूसरी और रोहित शर्मा भी 207 मैचों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं।

2. एक महाराष्ट्र और एक दक्षिण भारतीय टीम के लिए खेलना

रोहित शर्मा और धोनी के करियर की समानताओं की सूची में अगली समानता है, वह टीमें जिनकी तरफ से वह आईपीएल खेले हैं। रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत डेक्कन चार्जर्स की ओर से की थी जहां से रिलीज होने के बाद उनको 2011 के मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने खरीदा और अपनी टीम के साथ जोड़ा।

Advertisement

महेंद्र सिंह धोनी 2008 से ही चेन्नई सुपर किंग्स का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं, मगर 2 साल के लिए जब चेन्नई की टीम को सस्पेंड किया गया था तो धोनी ने राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की ओर से खेला था। तो इस प्रकार इन दोनों ही खिलाड़ियों ने एक महाराष्ट्र और एक दक्षिण भारतीय टीम के लिए आईपीएल में खेला है।

1. आईपीएल फाइनल में लक्ष्य का पीछा और बचाव दोनों करते हुए जीत हासिल करना

आईपीएल के फाइनल मुकाबले के दौरान सभी टीमें पहले बल्लेबाजी करना पसंद करती हैं क्योंकि लक्ष्य का पीछा करते हुए टीमें काफी दबाव में रहती हैं और ऐसी स्थिति में जीत दर्ज कर पाना काफी मुश्किल काम होता है और कुछ अच्छे खिलाड़ी यह कर पाने में कामयाब हो पाते हैं।

Advertisement

मगर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के लिए यह इतना मुश्किल नहीं होता और यह दोनों एकमात्र ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए और लक्ष्य का पीछा करते हुए भी आईपीएल के फाइनल मुकाबले में अपनी टीमों को जिताया है और आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा किया है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button