Feature

5 खिलाड़ी जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बिना शतक लगाए सर्वाधिक रन बनाये हैं

Share The Post

क्रिकेट के मैदान पर हर बल्लेबाज चाहता है कि वह बड़े स्कोर बनाए जिसमें शतक और दोहरे शतक जैसे कीर्तिमान शामिल हों। जहां एक तरफ सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ी 100 शतक लगा चुके हैं तो वहीं बहुत ऐसे खिलाड़ी भी हैं जो अपने क्रिकेट करियर में अंतराष्ट्रीय स्तर पर एक भी शतक नहीं लगा पाए। हालांकि इन खिलाड़ियों ने बिना शतक के सर्वाधिक रन बनाने में उपलब्धि जरूर हासिल की।

यह भी पढ़ें : विराट कोहली के बतौर कप्तान पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग XI

Advertisement

इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम ऐसे 5 खिलाड़ियों की बात करेंगे, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बिना शतक जड़े सर्वाधिक रन बनाए हैं।

5 खिलाड़ी जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बिना शतक लगाए सर्वाधिक रन बनाये हैं

5. मैलकम मार्शल (2765 रन)

वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मैलकम डेन्ज़िल मार्शल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में 5वें स्थान पर हैं। उन्होंने 15 दिसंबर 1978 को भारत के खिलाफ डेब्यू किया था। एमडी मार्शल दुनिया के महानतम तेज गेंदबाजों में से एक थे। मार्शल ने 217 अंतरराष्ट्रीय मैचों में बिना किसी शतक के 2765 रन बनाए है। इस दौरान मार्शल का सर्वाधिक स्कोर 92 रन है। वहीं गेंदबाजी में उनके नाम 533 विकेट दर्ज हैं।

Advertisement

4. समीउल्लाह शिनवारी (2824 रन)

इस सूची में अफगानिस्तान के समिउल्लाह शिनवारी का नाम चौथे स्थान पर है। शिनवारी ने 84 वनडे मैचों में 29.20 की औसत से 1811 बनाए हैं, वहीं 64 टी टी20 मैचों में 22.02 की औसत से 1013 रन बनाए है। उन्होंने ने कुल 148 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 26.14 की औसत से 2824 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 96 रन है।

3. मशरफे मुर्तजा (2961 रन) भी बिना शतक लगाए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में हैं 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में मशरफे मुर्तजा का नाम तीसरे स्थान पर आता है। मुर्तजा बांग्लादेश के सबसे सफल वनडे कप्तान रह चुके हैं। मुर्तजा ने 2001 में जिम्बाब्वे के खिलाफ पदार्पण किया था। उन्हें 2010 में वनडे टीम की कमान सौंपी गईथी। उनकी कप्तानी में ही बांग्लादेश ने पहली बार 2015 में विश्व कप के नॉकआउट में जगह बनाई थी।

Advertisement

मुर्तजा ने वनडे, टेस्ट और टी20 मिलाकर कुल 310 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 13.45 की औसत से 2961 रन बनाए है। मुर्तजा अपने करियर में एक भी अंतर्राष्ट्रीय शतक नहीं लगा पाए, 79 रन उनका सर्वाधिक स्कोर है।

2. चामु चिभाभा (3209 रन)

जिम्बाब्वे के बल्लेबाज ऑलराउंडर चामु चिभाभा के नाम 22 अंतर्राष्ट्रीय अर्द्धशतक है, मगर वह एक भी शतक बनने में कामयाब नही हो सके। चिभाभा ने 2005 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने ने 3 टेस्ट मैचों में 20.66 की औसत से 124 रन बनाए है, वहीं 107 वनडे मैचों में 23.02 की औसत से 2418 रन बनाए है, वहीं चिभाभा ने 36 टी टी20 में 109.52 के स्ट्राइक रेट के साथ 667 रन बनाए है। उनका सर्वाधिक स्कोर 99 रन है, जोकि इन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था।

Advertisement

1. शेन वॉर्न (4172 रन )

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बिना शतक बनाए सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में शेन वार्न का नाम सबसे ऊपर आता है। ऑस्ट्रलियाई टीम के पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न को दुनिया के सबसे खतरनाक फिरकी गेंदबाजों में शुमार किया जाता था। गेंदबाजी के अलावा वॉर्न के पास बल्ले से भी योगदान देने की काबिलियत थी।

1992 से लेकर 2007 तक अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में वॉर्न ने कुल 339 मैचों में 4172 रन बनाए जिसमें 13 अर्द्धशतक भी शामिल है। उनके नाम 99 रन का सर्वाधिक स्कोर है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button