CricketFeature

4 खिलाड़ी जिन्हें सीएसके आईपीएल 2023 नीलामी में भविष्य के कप्तान के रूप में कर सकती हैं टारगेट

Share The Post

आईपीएल 2023 की नीलामी 23 दिसंबर को होगी। लगभग सभी टीमें जानती हैं कि आईपीएल 2023 में उनका कप्तान कौन होगा, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के सामने एक अहम काम है, जिसे इस साल की नीलामी में पूरा करना है। उन्हें एक नया कप्तान खोजने की जरूरत है जो एमएस धोनी के रिटायर होने के बाद टीम की बागडोर संभाल सके।

कहा जा रहा है कि धोनी आईपीएल 2023 के बाद संन्यास ले लेंगे, यही वजह है कि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए किसी ऐसे खिलाड़ी को ढूंढना जरूरी है, जो उनके रिटायरमेंट के बाद फ्रेंचाइजी की कप्तानी कर सके। इसी चीज को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको उन 4 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें चेन्नई आगामी नीलामी में कप्तानी की भूमिका के लिए टारगेट कर सकती हैं।

Advertisement

1. बेन स्टोक्स

सीएसके के लिए उपलब्ध सबसे अच्छा विकल्प इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स हैं। एमएस धोनी 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिए उनके साथ खेले थे। हालांकि, यहां बड़ा सवाल यह है कि क्या स्टोक्स अगले तीन से चार सीजन में सभी मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे।

इंग्लैंड के इस स्टार ऑलराउंडर के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 43 मैच खेले है और 134.5 के स्ट्राइक रेट से 920 रन बनाये है। आईपीएल में उनके नाम 2 शतक और 2 अर्धशतक दर्ज है। स्टोक्स का आईपीएल में हाईएस्ट स्कोर 107 रन है। वहीं गेंदबाजी करते हुए 28 विकेट लिए है। इस दौरान उन्होंने 8.56 के इकॉनमी रेट की मदद से रन खर्च किये है।

Advertisement

2. केन विलियमसन

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर केन विलियमसन ने अपना नाम दर्ज करवाने में सफलता पायी है। केन विलियमसन ने एमएस धोनी के खिलाफ बतौर कप्तान कई मैच खेले हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान काफी अनुभवी हैं और धीरे-धीरे टी20 क्रिकेट में भी फॉर्म में लौट रहे हैं। चूंकि सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें रिलीज कर दिया है।

ऐसे में सीएसके नीलामी में उनके लिए कड़ी मेहनत कर सकती है और उन्हें भविष्य के कप्तान के रूप में चुन सकती हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज केन के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 76 मैच खेले है और 2101 रन बनाये है। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 126.03 का रहा है। आईपीएल में उन्होंने 18 अर्धशतक जड़े है। वहीं उनका हाईएस्ट स्कोर 89 रन है।

Advertisement

3. स्टीव स्मिथ

हालाँकि स्टीव स्मिथ अभी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं है, लेकिन इस बात में कोई शक नहीं है कि वह वर्ल्ड लेवल के खिलाड़ी हैं, जो पहले एमएस धोनी के साथ खेल चुके हैं। स्मिथ की धोनी के साथ अच्छी बॉन्डिंग है क्योंकि वह 2017 में पुणे के कप्तान थे।

दाएं हाथ के बल्लेबाज स्मिथ के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 103 मैच खेले है और 128.09 के स्ट्राइक रेट की मदद से 2485 रन अपने नाम किये है। आईपीएल में स्मिथ के नाम एक शतक और 11 अर्धशतक दर्ज है। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 11 अर्धशतक देखने को मिले है। इस लीग में स्मिथ का हाईएस्ट स्कोर 101 रन है।

Advertisement

4. दासुन शनाका

पिछले कुछ महीनों में, श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में खुद को एक महान लीडर और एक शानदार ऑलराउंडर के रूप में साबित किया है। एशिया कप 2022 जीतने वाला कप्तान सीएसके टीम की बागडोर संभाल सकते हैं।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button