
टी20 वर्ल्ड कप 2022 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में शुरू होगा। यह पहली बार है जब कुछ लोकप्रिय क्रिकेटर इस आयोजन का हिस्सा होंगे। ऐसे में इस आर्रटिकल में हम 4 लोकप्रिय खिलाड़ियों पर एक नज़र डालेंगे जो 2022 में पहली बार टी20 विश्व कप में खेलेंगे।
2016 के बाद, अगला संस्करण 2021 में आयोजित किया गया था। कुछ खिलाड़ी टी20 विश्व 2021 में नहीं खेल पाए थे। ऐसे में आगामी इवेंट उनका टी20 विश्व कप में डेब्यू होगा। यह दिलचस्प है कि इनमें से कुछ खिलाड़ी स्थापित टी20 स्टार हैं, लेकिन 2022 में ही टी20 विश्व कप में डेब्यू करेंगे।
युजवेंद्र चहल (भारत)
युजवेंद्र चहल उन लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक हैं जो 2022 में पहली बार टी20 विश्व कप में खेलेंगे। चहल ने 2016 में डेब्यू किया और भारतीय सीमित ओवरों की टीम का एक अभिन्न हिस्सा बन गए। विशेष रूप से टी20 में, एक समय में, वह भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। दरअसल, भुवनेश्वर कुमार के साथ संयुक्त रूप से रिकॉर्ड आज भी उनके नाम है। पिछले साल, चयनकर्ताओं ने चहल को दरकिनार कर दिया और राहुल चाहर को शामिल किया क्योंकि उन्होंने एकादश में एक तेज लेग स्पिनर को प्राथमिकता दी थी। हालांकि, तब से चहल अच्छी फॉर्म में हैं और उन्होंने आईपीएल 2022 में पर्पल कैप भी जीता था। इसलिए, वह भारतीय टीम के लिए पहली पसंद के स्पिनर हैं।
सैम करन (इंग्लैंड)
इंग्लिश ऑलराउंडर को चोट के कारण टी20 विश्व कप 2021 में मौका गंवाना पड़ा था। हालांकि, करन अपकमिंग एडिशन का हिस्सा होंगे। यह युवा खिलाड़ी बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक है। हाल के महीनों में, उन्हें चोट की समस्या का सामना करना पड़ा है लेकिन वह धीरे-धीरे अपने पुराने लय में वापस आ रहे हैं। इंग्लैंड टीम मैनेजमेंट को उनसे काफी उम्मीदें होंगी।
लॉकी फर्ग्यूसन (न्यूजीलैंड)
लॉकी फर्ग्यूसन भी उन लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक हैं जो 2022 में पहली बार टी20 विश्व कप में खेलेंगे। दूसरों की तरह, लॉकी को भी पिछले सीजन में चोट की समस्या थी। टी20 विश्व कप 2022 में, हालांकि, वह कीवी तेज आक्रमण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होंगे। उनका प्रदर्शन प्रतियोगिता में कीवी टीम के जीत हार को परिभाषित कर सकता है।
रोवमैन पॉवेल (वेस्टइंडीज)
रोवमैन पॉवेल टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए वेस्टइंडीज टीम के उप-कप्तान हैं। हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि वह न तो पिछले संस्करण का हिस्सा थे और न ही उससे पहले टीम का हिस्सा था। बिग-हिटर अपने टीम के लिए फिनिशर की भूमिका निभाएंगे। वेस्टइंडीज की टीम खराब फॉर्म में है और रोवमैन का अच्छा प्रदर्शन करना जरूरी है ताकि उनकी टीम कुछ मैच जीत सके।