IPLNews

Video: जोंटी रोड्स ने छुए सचिन तेंदुलकर के पैर, वीडियो हुआ वायरल

Share The Post

विश्व क्रिकेट के सबसे बेहतरीन फील्डर्स में से एक जोंटी रोड्स और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने लंबे समय तक एक साथ क्रिकेट खेला है। यही नहीं, जब जोंटी रोड्स मुंबई इंडियंस के कोच थे तब भी दोनों ने ही एक दूसरे के साथ बहुत समय बिताया है।

इंडियन प्रीमियर लीग के 2022 के 23वें मैच में जब पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने सामने थे। जहाँ पंजाब किंग्स को विजय हासिल हुई थी और मुंबई को लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

बहरहाल, इस मैच के खत्म होने के बाद जब दोनों फ्रेंचाइजी के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने एक दूसरे से हाथ मिला रहे थे, उस समय जोंटी रोड्स सचिन तेंदुलकर से मिले और रोड्स ने हाथ मिलाने की बजाय उनके पैर छूने की कोशिश की। हालांकि, सचिन तेंदुलकर ने ऐसा होने से खुद को बचाया और वह रोड्स से दूर चले गए। ट्विटर यूजर ने मैच के बाद उस घटना का वीडियो शेयर किया है।

देखिए वीडियो:

Advertisement

 

उल्लेखनीय है कि, सचिन तेंदुलकर इंडियन प्रीमियर लीग के 2022 संस्करण में मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के आइकन हैं, वहीं उनका अपना यूट्यूब चैनल भी है, जहां वह आईपीएल 2022 में हो रहे मैचों के बारे में बात करते हैं।

Advertisement

इस दौरान उन्होंने, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के शानदार प्रदर्शन के बारे में बोलते हुए तेंदुलकर ने कहा है कि ”दिनेश कार्तिक में 360 डिग्री खेलने की क्षमता है, चाहे वह स्पिनर के खिलाफ हो या तेज फिर गेंदबाज के खिलाफ। उन्होंने पहली गेंद से आक्रमण करना शुरू कर दिया है। डीके शॉट के बारे में पहले से नहीं सोचते हैं, वह गेंद का इंतजार करते हैं और अपना शॉट खेलते हैं।”

आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस की बात करें तो, फ्रेंचाइजी आईपीएल इतिहास के सबसे बुरे दौर गुजर रही है। आईपीएल के 15वर्षों के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब मुंबई को लगातार 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा हो।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Related Articles

Back to top button