Stats

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले शीर्ष 5 बल्लेबाज

Share The Post

अपनी मर्जी से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भी गेंद पर छक्के मारना कोई आसान काम नहीं है और हर कोई ऐसा नहीं कर सकता। कुछ ही बल्लेबाज आसानी से छक्के मारने की कला जानते हैं। अधिकांश लोग सोचते हैं कि ज्यादा छक्के मारने के लिए सिर्फ ताकत की आवश्यकता होती है जो कुछ हद तक तो सही है, लेकिन इसके साथ कई और भी चीजें जरूरी हैं। सबसे जरूरी होती है गेंदों का चुनाव और टाइमिंग।

बड़े-बड़े छक्के मारने वाले अधिकांश खिलाड़ियों के पास ताकत के साथ ही छक्के मारने के लिए सही गेंदों का चुनाव करने की क्षमता भी होती है। ऐसे ज़्यादातर बल्लेबाज़ गेंद की लंबाई को आंकते हैं और उसी के अनुसार शॉट खेलते हैं। इससे वे इसे दूसरों की तुलना में अधिक बड़े शॉट खेल पाते हैं। सिक्स हिटिंग एक कला है और कुछ खिलाड़ी इसमें बहुत अच्छे होते हैं।

Advertisement

अधिकांश तौर पर लोग विशेष रूप से क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में बड़े छक्के देखना चाहते हैं। तो आइए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ियों पर एक नज़र डालते हैं :

5. एमएस धोनी

भारत के दिग्गज कप्तान एमएस धोनी न केवल अपनी चतुर कप्तानी बल्कि अपने बड़े बड़े छक्कों के लिए भी जाने जाते हैं जो अक्सर स्टेडियम से बाहर चले जाते हैं। एमएस धोनी अपने ‘हेलिकॉप्टर शॉट’ के लिए प्रसिद्ध हैं जो यॉर्कर पर रन बनाने का सबसे कारगर शॉट है। इस समय हार्दिक पांड्या जैसे कई वर्तमान खिलाड़ियों ने भी इस शॉट का उपयोग करना शुरू कर दिया है।

Advertisement

एमएस धोनी को उनकी फिनिशिंग के लिए जाना जाता है जहां ज्यादातर समय वह एक बड़े छक्के के साथ मैच करते हैं। 2011 के विश्व कप फाइनल में जब पूर्व भारतीय कप्तान ने नुवान कुलशेखरा को लॉन्ग ऑन पर एक बड़ा छक्का लगाया तो वह पल इतिहास में कैद हो गया। धोनी ने अपने करियर में कुल 359 छक्के मारे हैं।

4. ब्रेंडन मैकुलम

ब्रेंडन मैकुलम दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक माने जाते है और उनके बल्ले से शायद ही कोई गेंदबाज़ मार खाने से बचा हो। पूर्व कीवी कप्तान ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 398 छक्के मारे जो की 400 के आंकड़े से सिर्फ दो छक्के कम है। उन्होंने 2015 विश्व कप में सभी मैचों बैटिंग पावरप्ले में गेंदबाजों की खूब धुनाई की थी और विश्व कप का स्तर ही बदल कर रख दिया था।

Advertisement

वह उन कुछ खिलाड़ियों में से एक है जो क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप टेस्ट मैच में भी छक्कों की झड़ी लगा चुके हैं । मैकुलम ने अब सभी प्रकार के क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और यह गेंदबाजों के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर है।

3. भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले रोहित शर्मा

रोहित शर्मा का छक्का मारने का अंदाज़ सबसे अलग है। उनके बड़े शॉट लगाने का तरीका लोगों हैरानी में डाल देता है कि कोई कैसे इतने आसानी से इतने बड़े हिट लगा सकता है। रोहित शर्मा का ट्रेडमार्क हुक शॉट तेज गेंदबाजों को खूब परेशान करता है।

Advertisement

रोहित गेंद की लेंथ का सही आकलन करके उसे स्टैंड में भेजनें में माहिर है। शर्मा ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 425+ छक्के लगाए हैं और आसानी से 500 का आंकड़ा भी पार कर सकते हैं। और तो और, उनके पास अभी क्रिकेट के लिए काफी समय बचा हुआ है और हो सकता है जब वह खेल से संन्यास ले तब तक वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने के रिकॉर्ड को अपने नाम कर लें।

2. पहली गेंद पर छक्के मारने में माहिर शाहिद अफरीदी 

पाकिस्तान के ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी को बड़े-बड़े छक्के मारने के लिए जाना जाता है। अफरीदी जो लेग-स्पिन गेंदबाजी भी करते है, उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 476 छक्के लगाए हैं और वह इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। वह क्रीज पर अपने पैर जमने का इंतजार नहीं करते बल्कि पिच पर आते ही बड़े बड़े सिक्स मारने लगते है। इसके कारण ही उनके ऊपर कई बार शून्य पर आउट होने का खतरा होता है।

Advertisement

अफरीदी सबसे तेज एकदिवसीय शतक का रिकॉर्ड भी बना चुके है और उन्होंने उस पारी में छक्कों की बरसात कर दी थी। अब अफरीदी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है लेकिन उनके कुछ सिक्स हीटिंग दुनिया भर की T20 लीग में देखने को मिल जाती है।

1. क्रिस गेल ने लगाए हैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के

जब दुनिया के मशहूर सिक्स हिटर की बात की जा रही हो तो उसमें क्रिस्टोफर हेनरी गेल का नाम न शामिल हो ऐसा नहीं हो सकता। क्रिस गेल जिन्हें यूनिवर्स बॉस के नाम से भी जाना जाता है, उन्होंने खूब सारे छक्के मारकर ही अपना नाम बनाया है। आपको भी यह जानकर आश्चर्य नहीं होगा कि गेल के नाम पर ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड है।

Advertisement

इस बाएं हाथ के खिलाड़ी ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 530+ छक्के मारे हैं और अब तक खेल रहे हैं। गेल 40 साल की उम्र में भी क्रिकेट के बड़े रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। वह 2021 में जब आईपीएल में वापस आएंगे तो अपने खेल को एक नए स्तर तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। वैसे तो उन्होंने हाल ही में कहा था कि वह अभी जवान हैं और 45 साल की उम्र तक खेल सकते हैं।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Utkarsh Mishra

Utkarsh Mishra is a professional content writer in sports domain and currently works as the Editor in Chief of Cricket Ki Baat.

Related Articles

Back to top button