Stats

रोहित शर्मा द्वारा बनाए गए 5 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ना लगभग नामुमकिन है

Share The Post

जब आप इस पीढ़ी के सबसे प्रतिभाशाली बल्लेबाजों के बारे में बात करते हैं तो एक नाम जो हर किसी के दिमाग में आता है वह है रोहित शर्मा। आज के समय मे कई सारे रिकॉर्ड धरासायी करने वाले रोहित शर्मा ने 2007 में भारत के लिए पदार्पण किया और आज वह सफेद गेंद के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं। रोहित शर्मा ने कुछ ऐसे कारनामे किए हैं जिन्हें कई बल्लेबाज करने की सोच भी नहीं सकते। उनके सीमित ओवरों के करियर ने एक अलग दिशा तब ली, जब उन्हें 2013 में बतौर ओपनर खेलने के लिए कहा गया।

2013 के बाद से ही उनका प्रदर्शन अलग स्तर पर पहुंच गया है। इस बात में कोई भी संदेह नहीं है कि भारतीय उपकप्तान रोहित शर्मा अपनी टीम के लिए एक मैच विनर हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भी बतौर ओपनर अच्छा खेलना शुरू कर दिया है। अगर वह अपने इसी प्रदर्शन को जारी रखते हैं तो अगले 5-6 साल तक टेस्ट क्रिकेट में भी अहम योगदान दे सकते हैं।

Advertisement

रोहित शर्मा के नाम इतने सारे रिकॉर्ड है कि हम उन सभी के बारे में बात नहीं कर सकते लेकिन आइए जानते हैं उनके पांच रिकॉर्ड के बारे में जिन्हें तोड़ना लगभग नामुमकिन है :

5. टी-20 अंतरराष्ट्रीय में रिकॉर्ड सबसे ज्यादा शतक रोहित शर्मा के नाम

रोहित शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 4 शतक लगाए हैं। हालांकि पिछले 2-3 आईपीएल सीजन से रोहित शर्मा बल्लेबाजी में संघर्ष करते नजर आए हैं मगर बात जब इंटरनेशनल क्रिकेट की आती है तो उनका अलग ही रूप दिखता है। रोहित अभी और भी शतक लगाने का माद्दा रखते हैं।

Advertisement

उन्होंने साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाए हैं। श्रीलंका के विरुद्ध उनका शतक मात्र 35 गेंदों में आया था जोकि T20 इतिहास का सबसे तेज शतक भी है। T20 में शतक लगाना एक आसान कार्य नहीं है क्योंकि बल्लेबाज के पास इतना समय नहीं होता है। इसीलिए ज्यादातर लोगों का यही मानना है कि उनका यह रिकॉर्ड तोड़ना बेहद मुश्किल है।

4. बतौर कप्तान सबसे ज्यादा आईपीएल खिताब

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को 2011 की आईपीएल नीलामी में खरीदा था। 2011 से लेकर 2013 तक उन्होंने बतौर खिलाड़ी टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया। लेकिन जैसे ही 2013 में रिकी पोंटिंग ने कप्तानी की कमान रोहित शर्मा को सौंपी, उन्होंने पहली बार में ही मुंबई इंडियंस को खिताब जीता दिया।

Advertisement

फिर उसके बाद से मुंबई इंडियंस ने रोहित की कप्तानी में अपना विजय रथ जारी रखते हुए 2015, 2017, 2019 और 2020 में भी आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की। यह मानना बेहद मुश्किल है कि कोई कप्तान अपनी टीम को विश्व की सबसे मुश्किल T20 लीग में 5 खिताब जीता सकता है।

इस सूची में दूसरे पायदान पर महेंद्र सिंह धोनी है जिन्होंने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को 3 बार आईपीएल चैंपियन बनाया है। रोहित का यह रिकॉर्ड तोड़ पाना किसी भी कप्तान के लिए नामुमकिन है।

Advertisement

3. एक विश्व कप में सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम

इसके पहले कुमार संगकारा ने 2015 के विश्वकप में चार शतक जड़ कर एक विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड बनाया था, मगर 2019 में हुए विश्व कप में रोहित शर्मा ने पांच शतक जड़कर इस रिकॉर्ड को धराशाई कर दिया। रोहित शर्मा ने फिर से साबित किया कि क्यों वह सीमित ओवरों के मास्टर कहे जाते है।

किसी भी विश्व कप में पांच शतक मारना बहुत बड़ी बात होती है और रोहित के इस प्रदर्शन ने पूरे भारत का सर गर्व से ऊंचा कर दिया था।

Advertisement

2. वनडे मुकाबले में सर्वाधिक स्कोर

13 नवंबर 2014, कोलकाता के ईडन गार्डंस में श्रीलंका के विरुद्ध हुए मैच में जो हुआ वह बिल्कुल यकीन करने लायक नहीं था। क्रिकेट का एक ऐसा प्रारूप जहां 250-260 रन पूरी टीम के लिए काफी कहे जाते हैं, ऐसे मैच में रोहित शर्मा ने अकेले 264 रन बनाकर दर्शकों सहित मैदान में उपस्थित खिलाड़ियों को भी अचंभित कर दिया।

रोहित शर्मा ने पूरी श्रीलंकाई गेंदबाजी को आड़े हाथों लेते हुए 33 चौकों और 9 छक्कों की मदद से वनडे इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर स्थापित किया। हमने वनडे मुकाबले में कई दोहरे शतक देखे थे लेकिन 250 का आंकड़ा पार करना अपने आप में बहुत बड़ी बात होती है। रोहित का यह रिकॉर्ड आने वाले कई सालों तक ऐसे ही चलता रहेगा।

Advertisement

1. वनडे में सबसे अधिक दोहरे शतक

2010 के पहले जब तक सचिन तेंदुलकर ने वनडे इतिहास का पहला दोहरा शतक नहीं लगाया था, किसी को नहीं लगता था कि ऐसा कुछ संभव भी है। वनडे में शतक लगाना बड़ी बात है लेकिन दोहरा शतक लगाना अपने आप में एक अद्भुत प्रदर्शन होता है।

पहला दोहरा शतक लगने के बाद कुछ और खिलाड़ी भी इस मुकाम तक पहुंचे, लेकिन उनमें से कोई भी यह दो बार नहीं कर पाया। रोहित शर्मा ने यह मुकाम सिर्फ 2 नहीं बल्कि रिकॉर्ड 3 बार हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 2013 में, श्रीलंका के विरुद्ध 2014 में और श्रीलंका के ही विरुद्ध 2017 में उन्होंने दोहरे शतक मारकर यह कीर्तिमान रचा। रोहित शर्मा के सारे रिकॉर्ड में से यह रिकॉर्ड तोड़ना किसी भी बल्लेबाज के लिए सबसे ज्यादा कठिन है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement


Share The Post

Utkarsh Mishra

Utkarsh Mishra is a professional content writer in sports domain and currently works as the Editor in Chief of Cricket Ki Baat.

Related Articles

Back to top button