IPLNewsSocial

रजत पाटीदार ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जड़ा धुंआधार शतक तो फैंस ने ट्वीट कर कहा ‘दिल जीत लिया यार’

रजत पाटीदार ने जड़ा बेहतरीन शतक

Share The Post

इंडियन प्रीमियर लीग का 15वां सीजन अपने अंतिम चरण में चल रहा है। इस सीजन 10 टीमों के होने से रोमांच सातवें आसमान पर था। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस जैसी सफल टीमों ने फैंस को निराश किया लेकिन नई टीमों गुजरात और लखनऊ ने फैंस को पूरी तरह खुश कर दिया है। कोलकाता के ईडन गार्डन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चल रहे एलिमिनेटर में बैंगलोर के बल्लेबाज रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए फैंस को खुश कर दिया है।

बिना खाता खोले पवेलियन लौटे फाफ डु प्लेसिस

इस मैच में, लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। जहाँ, बैंगलोर की शुरुआत बेहद खराब रही और कप्तान फाफ डु प्लेसिस बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।

Advertisement

आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली अच्छे रंग में दिख रहे थे लेकिन वह धीमी पारी खेलते हुए 24 गेंदो में 25 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रजत पाटीदार के बल्ले से लगातार रन निकलते जा रहे थे।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर तेज गति से स्कोर बढ़ाने की स्थिति में थी। लेकिन, एक छोर से विकेट गिरते जा रहे थे। ऑस्ट्रेलियाई ऑल राउंडर ग्लेन मैक्सवेल 10 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हो गए। जबकि महिपाल लोमरोर 9 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

हालांकि, इसके बाद, द फिनिशर दिनेश कार्तिक ने एक बार खुद को ‘सबसे बड़ा फिनिशर’ बताते हुए बेहतरीन पारी खेली। कार्तिक ने अपनी इस पारी में, 23 गेंदों में 37 रन बनाए हैं। जबकि, शतकवीर रजत पाटीदार ने 54 गेंदों में 112 रनों की धुंआधार पारी खेली है।

रजत पाटीदार के शतक पर फैंस ने दी प्रतिक्रिया

चूंकि, एलिमिनेटर में रजत पाटीदार ने बेहतरीन पारी खेलते हुए शानदार शतक जड़ा है। इसलिए, फैंस ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के कंटेंट पोस्ट करते हुए प्रतिक्रिया दी है। आइये देखें, ट्विटर यूजर ने रजत पाटीदार के शतक पर कैसी प्रतिक्रिया दी है।

Advertisement

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button