यह कई बार लिखा जा चुका है कि, इंडियन प्रीमियर लीग का 15वां सीजन भारतीय क्रिकेट स्टार्स के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है। चाहे वह रोहित शर्मा हो, ऋषभ पंत हों या फिर विराट कोहली, ये तो बस महज कुछ नाम हैं बल्कि यह सूची बहुत बड़ी है।
पूरे सीजन खामोश रहा है विराट कोहली का बल्ला
वास्तव में, आईपीएल 2022 में भारतीय क्रिकेट के जितने भी बड़े नाम हैं न तो उनका बल्ला चल रहा है और न ही गेंदबाजी चल रही है। टीम इंडिया और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान कोहली के लिए यह सीजन भूलने वाला रहा है। इस सीजन विराट कोहली ने कुल 8 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 19. 83 के बेहद खराब औसत से महज 119 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत भी मात्र 123 का रहा है।
यदि इस सीजन में कोहली के रिकॉर्ड को देखें तो, उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 41 रन, कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 12, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 5, मुंबई इंडियंस के खिलाफ 48, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 1, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 12, लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 0 और आज एक बार फिर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ विराट कोहली एक बार फिर बिना खाता पवेलियन लौट गए।
आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने वाले प्लेयर्स में अपना नाम रखने वाले विराट कोहली के इस खराब फॉर्म ने हर किसी को निराश किया है। हालात यह है कि, कोहली लगातार 2 मैचों में खाता तक नहीं खोल पाए हैं। और, इस पूरे सीजन उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकल सका है। यह हालत तब है, जबकि विराट न तो अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान हैं और न ही उन पर अन्य किसी तरह का दवाब है। वाबजूद इसके उनके बल्ले से रन नहीं निकल पा रहे हैं।
विराट कोहली की इस खराब फॉर्म के सामने आने और लगातार दो मैचों में बिना खाता खोले पवेलियन लौटने पर फैंस ने सोशल मीडिया पर निराशा व्यक्त करते हुए अलग-अलग तरह के कंटेट पोस्ट किए हैं। आइये देखें, ट्विटर यूजर्स ने कैसी प्रतिक्रिया दी है:::
https://twitter.com/Srjaipal4/status/1517875409622237184?t=MYZJBxQZd7yk42dkbfE9Fg&s=19
सर विराट कोहली जी, हम हिंदुस्थानी अब कभी भी दिवाली पर पटाखे नहीं फोड़ेंगे, लेकिन अब तो रन बनाना शुरू कर दीजिये#ViratKohli𓃵
Advertisement— रौशन कुमार झा 🇮🇳 (@raushan_jha0) April 23, 2022
पुरुष बली नहीं होते हैं समय हुए बलवान
भीलन लूटी गोपिका वही अर्जुन वही बाणदोहा विराट कोहली के जीवन को बिल्कुल चरितार्थ करता है वही विराट कोहली वही बैट, लेकिन आज समय अलग है आज विराट कोहली पहली बॉल पर आउट हो रहे हैं एक समय था जब आईपीएल में 4 शतक लगाए थे
#ViratKohli𓃵Advertisement— Ved (@kanisshk) April 23, 2022
वो किसी फास्ट बॉल सी गुजरती हैं,
मैं विराट कोहली सा थरथराता हूं ..🥲🥲💔💔💔#heartbroken
#💔💔💔 #ViratKohli𓃵 #RCBvSRH— Shravan Doliya (@ShravanDoliya) April 23, 2022
Advertisement
विराट कोहली को क्या हो गया भाई ….😭😭
Advertisement— Sanjeet Sharma (@sjeetPNK) April 23, 2022
विराट कोहली के लिए first ball, trial ball होनी चाहिए।
— Sarcastic Funny (@SarcasticFunnyy) April 23, 2022
Advertisement
https://twitter.com/MahabaliBandya2/status/1517870593948864514?t=Gf1sf9hUs_F4an77SnO48g&s=19
विराट कोहली का अभी एक पीक और आएगा, बड़ा प्लेयर है फ़िटनेस जबरदस्त है इतनी जल्दी हथियार नहीं डालेगा। रोहित शर्मा से उम्मीद कम है।
— Rehan (@RRehuu_) April 23, 2022
Advertisement