
इंडियन प्रीमियर लीग देखते-देखते अपने 15वें सीजन में पहुंच गया है। जिसका शुभारंभ आगामी 26 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले मैच से होना है। इस आईपीएल के लिए सभी टीमें कड़ी मेहनत करती नजर आ रहीं। इस दौरान आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा भी लगातार नेट्स में मेहनत कर रहे हैं।
रोहित शर्मा न केवल आईपीएल इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी के कप्तान भी हैं। क्योंकि, मुंबई ने अब तक जितने भी खिताब जीते हैं सभी रोहित शर्मा की कप्तानी में ही हासिल हुई हैं। मुंबई इंडियंस अब तक कुल 5 आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है। फ्रेंचाइजी ने अपना आखिरी खिताब आईपीएल 2020 में अपने नाम किया था। जबकि, आईपीएल 2021 मुंबई के लिए कुछ खास नहीं रहा था।
हालांकि, अब रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस खिताब हासिल करने के उद्देश्य से आईपीएल 2022 में खेलती हुई नजर आएगी। आईपीएल के इस सीजन के लिए रोहित शर्मा कड़ी मेहनत करते नजर आ रहे हैं।
दरअसल, मुंबई इंडियंस द्वारा सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए एक वीडियो में कप्तान रोहित शर्मा लॉफ्टेड शॉट से लेकर पुल शॉट, स्केवयर कट, कवर ड्राइव और हेलीकॉप्टर शॉट्स खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
"Post Rohit batting video admin." 🎥🙏
Here you go, Paltan! 😌💙#OneFamily #MumbaiIndians @ImRo45 pic.twitter.com/UCXZWYTSnJ
Advertisement— Mumbai Indians (@mipaltan) March 19, 2022
गौरतलब है कि, रोहित शर्मा अब टीम इंडिया के सभी फॉर्मेट्स के कप्तान बन गए हैं। जहाँ उन्होंने अपने कप्तानी करियर की सफल शुरुआत करते हुए एक के बाद कई सीरीज क्लीन स्वीप की है।
सफल रहा है रोहित शर्मा का कप्तानी करियर
चाहे वह न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बात करें या फिर वेस्टइंडीज के विरुद्ध हुई वनडे और टी20 सीरीज की टीम इंडिया हर जगह विपक्षी टीम पर भारी पड़ती नजर आई है। श्रीलंका के साथ हाल ही में समाप्त हुई टेस्ट सीरीज और उससे पहले टी20 सीरीज में भी रोहित की कप्तानी में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई है।
बहरहाल, अब देखना है कि आईपीएल के 15वें सीजन यानी आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन कैसा रहता है। चूंकि, इस आईपीएल से पहले फ्रेंचाइजी को मेगा नीलामी से गुजरना पड़ा है। इसलिए टीम लगभग पूरी तरह से नई है। और, इस आईपीएल में 8 की जगह 10 टीमें नजर आने वालीं हैं। इसलिए भी इस आईपीएल में रोहित के कप्तानी कौशल की वास्तविक परीक्षा होने वाली है।