NewsStats

श्रीलंका के खिलाफ बड़ी जीत के साथ रोहित शर्मा ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

Share The Post

रोहित शर्मा जब से टीम के कप्तान बने है तब से भारतीय टीम लगातार मैच जीत रही है और इसी वजह से अब उन्होंने अपनी कप्तानी में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। रोहित ने ये उपलब्धि श्रीलंका को पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में श्रीलंका को 62 रनों से मात देकर हासिल की।

कप्तान के रूप में रोहित शर्मा ने अपना ही एक पुराना रिकॉर्ड तोड़ा दिया है। रोहित ने अपनी कप्तानी में साल 2018 में लगातार 12 मैच में जीत हासिल की थी, लेकिन अब साल 2019-22 के बीच रोहित की कप्तानी में टीम 13 मैच में जीत हासिल कर चुकी हैं। रोहित शर्मा के बाद पूर्व कप्तान विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं जिनकी कप्तानी में टीम ने साल 2017 में लगातार 12 मैच में जीत हासिल की थी। वहीं धोनी की कप्तानी में टीम ने साल 2013 में लगातार 9 मैचों में जीत हासिल।

Advertisement

श्रीलंका के खिलाफ रोहित शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड

Advertisement

 

श्रीलंका के खिलाफ हुए पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 2 विकेट खोकर 199 रन का विशाल स्कोर बनाया। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन ईशान किशन ने बनाये। उन्होंने 56 गेंद में 89 रन की पारी खेली और अपनी इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के लगाए। उन्होंने पहले विकेट के लिए कप्तान रोहित शर्मा (44) के साथ 11.5 ओवरों में 111 रन की साझेदारी की।

Advertisement

किशन के अलावा श्रेयस अय्यर ने भी ताबड़तोड़ अंदाज में अर्धशतक लगाया। उन्होंने 28 गेंद में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 57 रन की पारी खेली। वहीं श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 1-1 विकेट दासुन शनाका और लाहिरू कुमारा ने लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी। उनकी तरफ से सबसे ज्यादा रन चरिथ असलंका ने बनाये। उन्होंने 47 गेंद में 5 चौको की मदद से नाबाद 53 रन की पारी खेली। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट भुवनेश्वर कुमार, और वेंकटेश अय्यर ने लिए। उनके अलावा युजवेंद्र चहल, रविंद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button