IPLNews

राजस्थान रॉयल्स ने रविचंद्रन अश्विन को किया साइन तो ट्विटर यूजर्स ने कुछ इस तरह किया ट्रोल

Share The Post

आईपीएल 2022 (IPL 2022) की मेगा नीलामी आज से बैंगलोर में शुरू हो चुकी है। जहाँ, सभी 10 फ्रेंचाइजियों के निशाने पर 600 खिलाड़ियों होंगे। जिसमें, भारतीय क्रिकेट टीम के प्लेयर्स के अलावा अन्य अनकैप्ड प्लेयर्स और दुनिया भर के अन्य क्रिकेटर शामिल होंगे। इस मेगा नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये से 2.5 गुना अधिक पेमेंट करते हुए 5 करोड़ रुपये में साइन किया है।

गौरतलब है, रविचंद्रन अश्विन आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेल रहे थे। लेकिन, अब वह अपने आईपीएल करियर में पहली बार राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।

Advertisement

ज्ञात हो कि, राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले ही अपने तीन स्टार प्लेयर्स को रिटेन किया था। जिसमें उनके कप्तान संजू सैमसन 14 करोड़ रुपये, जोस बटलर 10 करोड़ रुपए और युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को 8 रुपये के साथ साइन किया था।

निश्चित तौर पर रविचंद्रन अश्विन को अब आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा। लेकिन, इस मेगा नीलामी में यह बेहद दिलचस्प रहा कि अश्विन की पूर्व फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ने रविचंद्रन अश्विन को साइन करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।

Advertisement

हालांकि, ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स जरूर इंट्रेस्टेड दिख रही थी। लेकिन, अंत मे राजस्थान रॉयल्स ने 5 करोड़ रुपए की बोली लगाते हुए रविचंद्रन अश्विन को साइन किया है।

रविचंद्रन अश्विन ने किया था बटलर को रन आउट

चूंकि, अब रविचंद्रन अश्विन और इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर एक ही फ्रेंचाइजी में खेलते हुए दिखाई देंगे। हालांकि, दो प्लेयर्स का साथ खेलना यूं तो कुछ खास नहीं है। लेकिन, आईपीएल 2019 में जब अश्विन पंजाब किंग्स में थे और जोस बटलर राजस्थान रॉयल्स की ओर से ही खेल रहे थे। तब रविचंद्रन अश्विन ने बटलर को 69 रनों के स्कोर पर रन आउट कर दिया था। जिसके बाद काफी विवाद भी हुआ था।

Advertisement

हालांकि, अब जबकि ये साफ़ हो चुका है कि दोनों प्लेयर्स राजस्थान रॉयल्स में एक साथ होंगे तब सोशल साइट्स पर अश्विन और बटलर को लेकर लोग लगातार पोस्ट और ट्वीट कर रहे हैं। आइये देखें कुछ शानदार ट्वीट्स:

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Share The Post

Related Articles

Back to top button